आज का राशिफल (12 अक्टूबर 2026): जानिए किन राशियों के चमकेंगे सितारे और किन्हें बरतनी होगी सावधानी!       आज का पंचांग 12 अक्टूबर 2026: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का विशेष योग       हिमाचल: CM सुक्खू ने न्यायपालिका के हस्तक्षेप पर जताई चिंता, बोले- नियमों से बाहर के फैसलों से खजाने पर पड़ रहा बोझ - पढ़ें पूरी खबर       शारदीय नवरात्रि का भव्य शुभारंभ: शिमला के ऐतिहासिक कालीबाड़ी मंदिर में मां शैलपुत्री की आराधना के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब       आज का राशिफल: 11 अक्टूबर 2026, सितारों की चाल खोलेगी किस्मत के दरवाजे, जानिए किन राशियों पर होगी धनवर्षा और किन्हें रहना होगा सावधान!       हिमाचल प्रदेश कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले: हजारों पदों पर भर्तियों को मंजूरी, मानदेय में वृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर विशेष जोर       शिमला फोरलेन विवाद: टनल निर्माण से मकानों में आई दरारें, लोगों के विरोध के बाद NHAI करवाएगा 500 भवनों का सर्वे       500 करोड़ का क्रिप्टो महाघोटाला: ED का बड़ा प्रहार, 100 करोड़ की संपत्ति कुर्क; जानिए निवेशकों को कब और कैसे वापस मिलेगा पैसा       ऊना के पीरनिगाह में दर्दनाक हादसा: मॉडिफाइड बाइक रेहड़ी पलटने से कपूरथला की बुजुर्ग महिला और 3 साल के मासूम की मौत, 5 घायल       शनिवार का राशिफल: 10 अक्टूबर 2026; 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..      

हिमाचल | मंडी

अभिनेत्री कंगना रणौत की चुनाव लड़ने की इच्छा से हिमाचल की सियासत में हलचल, मंडी में है पुश्तैनी घर, पढ़ें पूरी खबर..

November 05, 2023 06:56 AM
फ़ोटो सोर्स : सोशल मीडिया

अभिनेत्री कंगना रणौत की चुनाव लड़ने की इच्छा से हिमाचल की सियासत में हलचल, मंडी में है पुश्तैनी घर, पढ़ें पूरी खबर..

मंडी : बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत के लोकसभा चुनाव लड़ने के बयान के बाद हिमाचल की सियासत में हलचल पैदा हो गई है। मंडी संसदीय क्षेत्र के सरकाघाट में कंगना का पुश्तैनी घर है और उनका नया घर मनाली हलके में आता है, जो इसी लोकसभा सीट के तहत आता है। हालांकि मंडी सीट से पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दमदार प्रत्याशी माने जा रहे हैं, मगर कई समर्थक उनसे यह चुनाव नहीं लड़वाना चाहते हैं। उनका मानना है कि अगर ऐसा होता है तो वह दिल्ली में ज्यादा व्यस्तता के कारण प्रदेश की राजनीति में ज्यादा दखल नहीं दे पाएंगे।

ऐसी स्थिति में मुख्यधारा की राजनीति में आना चाह रहे उनके विरोधी भी सक्रिय हो सकते हैं। कंगना रणौत अगर सचमुच लोकसभा चुनाव लड़ती हैं तो उनके पास प्रदेश और मुंबई दोनों ही जगहों से चुनाव लड़ने के विकल्प होंगे।

मुंबई में वह शिवसेना के खिलाफ मुखर रही हैं, जबकि हिमाचल में मंडी से चुनाव लड़ने की संभावना एक बार पहले भी व्यक्त की चुकी हैं। मार्च 2021 में भी उनके मंडी से लोकसभा उपचुनाव लड़ने की चर्चा थी। उस वक्त मंडी केे भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा की अकस्मात मृत्यु हुई थी, मगर तब कंगना ने ही दिलचस्पी नहीं दिखाई कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें टिकट न देना सही समझा, यह बात स्पष्ट नहीं हुई थी। यहां से ब्रिगेडियर खुशहाल चंद को पूर्व सैनिक वोटों को लक्षित कर टिकट दिया गया था, पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के देहांत के बाद सहानुभूति की लहर में उनकी पत्नी पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह चुनाव जीत गईं।

विधानसभा चुनाव से पहले अक्तूबर 2022 में कंगना रणौत ने शिमला में एक बड़ा बयान दिया था कि अगर पार्टी और हिमाचल के लोग चाहेंगे कि वह मंडी सीट से चुनाव लड़़े तो उन्हें इसमें कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन वह चाहेंगी कि राजनीति में संघर्षरत और काबिल लोग ही आगे आएं। उन्होंने तब कहा था कि अगर भाजपा उन्हें टिकट देगी तो वह चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहेंगी। अब एक बार फिर कंगना ने राजनीति में एंट्री लेने को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। फिल्म तेजस के फ्लॉप होने के बाद कंगना श्रीकृष्ण की शरण में द्वारकाधीश मंदिर पहुंचीं। इसके बाद उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने का संकेत दिया। कंगना ने कहा है कि अगर भगवान श्रीकृष्ण की कृपा रही तो लोकसभा चुनाव लड़ेंगी।

 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल: CM सुक्खू ने न्यायपालिका के हस्तक्षेप पर जताई चिंता, बोले- नियमों से बाहर के फैसलों से खजाने पर पड़ रहा बोझ - पढ़ें पूरी खबर

शारदीय नवरात्रि का भव्य शुभारंभ: शिमला के ऐतिहासिक कालीबाड़ी मंदिर में मां शैलपुत्री की आराधना के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले: हजारों पदों पर भर्तियों को मंजूरी, मानदेय में वृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर विशेष जोर

शिमला फोरलेन विवाद: टनल निर्माण से मकानों में आई दरारें, लोगों के विरोध के बाद NHAI करवाएगा 500 भवनों का सर्वे

500 करोड़ का क्रिप्टो महाघोटाला: ED का बड़ा प्रहार, 100 करोड़ की संपत्ति कुर्क; जानिए निवेशकों को कब और कैसे वापस मिलेगा पैसा

ऊना के पीरनिगाह में दर्दनाक हादसा: मॉडिफाइड बाइक रेहड़ी पलटने से कपूरथला की बुजुर्ग महिला और 3 साल के मासूम की मौत, 5 घायल

हिमाचल में 'राष्ट्रवादी वीरभद्र कांग्रेस पार्टी' के गठन पर संशय: प्रतिभा सिंह के फोन के बाद युद्धवीर बैंस के तेवर नरम, आलाकमान के सामने रखीं 4 शर्तें

विधान सभा अध्यक्ष को सचिव पर्यावरण, विज्ञान, प्रोद्योगिकी तथा जलवायु परिवर्तन ने भेंट की स्वयं द्वारा लिखित पुस्तक..

हिमाचल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन विवाद का हुआ निपटारा: आत्माराम शर्मा गुट की बड़ी जीत...

पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर लुटेरा: सुनसान रास्तों पर रेकी कर महिलाओं को बनाता था शिकार, नूरपुर से हुआ अरेस्ट - पढ़ें पूरी खबर..