आज का पंचांग, 15 नवंबर 2026: रविवार और सूर्य षष्ठी के पावन संयोग पर मकर राशि में विराजमान रहेंगे चंद्रदेव, जानें आज के शुभ मुहूर्त, राहुकाल और तिथि-नक्षत्र का पूरा विवरण       आज का राशिफल, 15 नवंबर 2026: सूर्य षष्ठी और रविवार के शुभ संयोग पर इन राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत हाल       डिजिटल स्क्रीन के बढ़ते इस्तेमाल से आंखों की थकान और अनिद्रा का खतरा, बेहतर नींद के लिए अपनाएं 'डिजिटल डिटॉक्स'       सर्दियों में जोड़ों के दर्द और आर्थराइटिस की समस्या से कैसे पाएं राहत, दिनचर्या के ये आसान बदलाव आएंगे बेहद काम       बदलते मौसम और बढ़ती ठंड के बीच कैसे रखें अपने दिल और फेफड़ों का ख्याल, सुबह की सैर करने वालों के लिए जरूरी सलाह       बिना लाइसेंस सूदखोरी करने वालों को सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका, कहा- राज्य के मनी-लेंडिंग कानूनों को दरकिनार कर नहीं चल सकता चेक बाउंस का मुकदमा - पढ़ें विस्तार से ..       सत्ता से सवाल पूछना भूल गए पत्रकार? पीएम मोदी के साथ सेल्फी की होड़ पर भड़के ओम थानवी, एडिटर्स गिल्ड से की एडवाइजरी जारी करने की मांग - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला के भट्टाकुफर मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा: सड़क पार कर रही 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला को ट्रक ने रौंदा, मौत       ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री ने पकड़ी रफ्तार, छोटे शहरों में चार्जिंग नेटवर्क के विस्तार से बढ़ा भरोसा       यूपीआई और डिजिटल पेमेंट ने रचा नया कीर्तिमान, छोटे दुकानदारों के लिए आसान हुई माइक्रो-क्रेडिट की राह      

हिमाचल | किन्नौर

किन्नौर : चौथे दिन भी बहाल नहीं हो पाया नेशनल हाईवे पांच, पहाड़ी से बार बार हो रहा भूस्खलन, हजारों लोग परेशान, पढ़ें पूरी खबर..

November 16, 2023 07:20 PM

किन्नौर: हिमाचल में किन्नौर के नाथपा में बाधित नेशनल हाईवे-5 चार दिन के बाद भी यातायात के लिए बहाल नहीं हो सका है। फिर से इस मार्ग पर भारी भूस्खलन हुआ है। नेशनल हाईवे को बहाल करना एनएच प्राधिकरण के लिए चुनौती बन गया है।

बताया जा रहा है कि चार मशीनें और करीब एक दर्जन मजदूर मार्ग को बहाल करने के लिए तैनात किए गए हैं, लेकिन पहाड़ी से बार-बार हो रहे भारी भूस्खलन से बहाली के कार्य में दिक्कतें पेश आ रही हैं। पहाड़ी से लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण मार्ग बहाल करना चुनौती से कम नहीं है। एनएच बाधित होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लगी रहीं है। कारण कल्पा, निचार और पूह सहित काजा और लाहौल स्पीति की ओर छोटे और बड़े वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप पड़ी हुई है।

नेशनल हाईवे प्राधिकरण के कनिष्ठ अभियंता सतीश जोशी ने कहा कि करीब 150 मीटर एनएच बहाल कर दिया गया है। 100 मीटर मार्ग को जल्द ही यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा। पहाड़ी से बार-बार भूस्खलन होने से कार्य में रुकावटें आ रही हैं। 

उधर, नेशनल हाईवे प्राधिकरण रामपुर के एक्सईएन केएल सुमन ने बताया कि बाधित नेशनल हाईवे को बहाल करने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। पहाड़ी से बार-बार भूस्खलन के कारण मार्ग बहाली का कार्य प्रभावित हो रहा है। जल्द एनएच को बहाल कर दिया जाएगा।एनएच प्राधिकरण के मुताबिक अगर दोबारा भूस्खलन नहीं होता है तो रविवार तक एनएच पांच यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा।

हालांकि वैकल्पिक मार्ग वांगतू से निचार तक करीब पांच किलोमीटर मार्ग से छोटे वाहनों की आवाजाही हो रही है लेकिन सफर करने वाले लोगों के लिए यह सिर दर्द बन गया है। मार्ग पर तीन से चार घंटे तक ट्रैफिक जाम लग रहा है। एनएच अवरुद्ध होने से जिले के हजारों लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। क्षेत्र में शादियों का दौर चल रहा है और लोग परेशानियां झेलने को मजबूर हैं। बता दें कि सोमवार शाम को नाथपा में पहाड़ी से भूस्खलन और चट्टानें दरकने के कारण नेशनल हाईवे पांच बाधित हो गया था।

वहीं, निचार पंचायत प्रधान राजपाल नेगी, वार्ड सदस्य सुनीता, भारत भूषण, अविनाश नेगी, विनोद और ज्ञावा पालदेन नेगी सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि सरकार, जिला प्रशासन और लोक निर्माण जब तक एनएच बहाल नहीं करता है, वैकल्पिक मार्ग की दयनीय दशा सुधारी जाए।

एसडीएम भावानगर विमला वर्मा का कहना है कि लोक निर्माण विभाग को वैकल्पिक मार्ग सुधारने के निर्देश दे दिए गए हैं।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

शिमला के भट्टाकुफर मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा: सड़क पार कर रही 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला को ट्रक ने रौंदा, मौत

अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले की तैयारियां तेज: भगवान परशुराम और माता रेणुका जी के पावन मिलन के लिए सजने लगी तीर्थ नगरी

श्री बदरीनाथ धाम में पंच पूजाओं का दूसरा दिन आज: आदि केदारेश्वर और शंकराचार्य मंदिर के बंद होंगे कपाट

चम्याणा अस्पताल की बदहाली पर फूटा 'ऑलमाइटी ब्लेसिंग्स' के संस्थापक का गुस्सा, बोले— वरिष्ठ डॉक्टरों की जगह सीईओ संभालें प्रशासनिक व्यवस्था

केबीसी के मंच पर गूंजी शिमला के 'लंगर मैन' की सेवा, अमिताभ बच्चन ने पंजाबी में बात कर मांगा बैंक खाता

​'सरकार आपके द्वार' की तर्ज पर एक रात बिना प्रोटोकॉल अस्पतालों में गुजारें मंत्री-अफसर: सरबजीत सिंह बॉबी

28 साल की सेवा को KBC के मंच पर पहचान, अमिताभ बच्चन से मिले शिमला के सरबजीत सिंह बॉबी - पढ़ें पूरी खबर.

शिलाई में खौफनाक हादसा: 8 घंटे तक जिसे समझते रहे चोट, हेलमेट देखते ही उड़े होश ! - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल: घुमारवीं बस स्टैंड के बाहर दर्दनाक हादसा, इलेक्ट्रिक बस के पिछले टायर के नीचे आने से युवक की मौके पर मौत

शीतकाल के लिए बंद हुए बाबा केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट - पढ़ें पूरी खबर..