हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Wednesday | February 11, 2026
Aaj Ka Rashifal 11 February 2026: बुधवार को इन राशियों पर होगी गणेश जी की विशेष कृपा, जानें मेष से मीन तक का पूरा हाल       हिमाचल RDG संकट: सीएम सुक्खू का पलटवार— "जयराम को प्रदेश हित से ज्यादा कुर्सी की चिंता, हम छीन कर लाएंगे अपना हक" - पढ़ें पूरी खबर..       विधान सभा बजट सत्र: सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अध्यक्ष कुलदीप पठानियां सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश - पढ़ें पूरी खबर       हिमाचल: 'आम जनता पर आर्थिक बोझ और माननीयों की खुली मौज', वित्त विभाग की रिपोर्ट में सियासी खर्चों पर 'रहस्यमयी चुप्पी' - पढ़ें पूरी खबर .. विस्तार से       10 फरवरी 2026 का राशिफल: मंगलवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा, जानें मेष से मीन तक का हाल       IGMC शिमला: इलाज पर महंगाई का 'इंजेक्शन'! टेस्ट और वार्ड के दाम बढ़ाकर अब 'रोगी परेशान समिति' बनने की राह पर अस्पताल - पढ़ें पूरी खबर       शिमला: विधानसभा याचिका समिति की बैठक में 19 में से 7 याचिकाओं का निपटारा, कुलदीप सिंह पठानियां ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश       शिमला में 'जीरो टॉलरेंस': नए SP गौरव सिंह की दो टूक- नशा तस्करों की खैर नहीं, अवैध कमाई से बनी संपत्ति करेंगे कुर्क - पढ़ें पूरी खबर       ​साप्ताहिक राशिफल 9 से 15 फरवरी 2026: सूर्य के कुंभ राशि में प्रवेश से इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक का पूरा हाल       आज का राशिफल 9 फरवरी 2026: सोमवार को इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे भोलेनाथ, जानें मेष से मीन तक का हाल      

खेल

हिमाचल में भारत-इंग्लैंड टेस्ट, 5 दिन के लिए 10 लाख में मिलेगा कॉरपोरेट बॉक्स, ऑनलाइन हो रही टिकटों की बुकिंग, पढ़ें पूरी खबर..

February 22, 2024 06:03 AM

धर्मशाला: भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच के लिए हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) धर्मशाला स्टेडियम के कॉरपोरेट बॉक्स के एक-एक टिकट नहीं बेचेगी। एचपीसीए ने 20 लोगों की क्षमता वाले कॉरपोरेट बॉक्स को एक साथ बेचने का फैसला किया है। इसके लिए एचपीसीए ने पांच दिन की 10 लाख फीस तय की है।

पहले कॉरपोरेट बॉक्स के एक-एक टिकट बेचे जाते थे। लिहाजा, इस बार कॉरपोरेट बॉक्स में बैठकर मैच देखने की चाह रखने वाले क्रिकेट प्रेमियों को मिल जुलकर बॉक्स खरीदना पड़ेगा। यानि की 20 लोगों की क्षमता वाले कॉरपोरेट बॉक्स के एक व्यक्ति को पांच दिन के 50 हजार रुपये चुकाने होंगे।

विश्वकप में भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुए मुकाबले में कॉरपोरेट बॉक्स के एक टिकट के दाम 30 हजार रुपये थे। स्टेडियम में कुल 10 कॉरपोरेट बॉक्स उपलब्ध हैं। इनमें से तीन से चार बॉक्स बीसीसीआई, एचपीसीए और मेहमानों के लिए रिजर्व रखे जाएंगे। बाकी बचे छह कॉरपोरेट बॉक्स 10-10 लाख रुपये में बेचे जाएंगे। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 7 से 11 मार्च को भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच खेला जाएगा।

मैच के लिए 1000 रुपये का सबसे सस्ता टिकट है। कॉरपोरेट बॉक्स के टिकट अभी तक ऑनलाइन उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा 1200, 1500, 2000 और 2500 रुपये के टिकट ऑनलाइन बेचे जा रहे हैं।

स्टेडियम के बाहर तीन मार्च के बाद ऑफलाइन टिकट काउंटर भी लगाया जाएगा। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने बताया कि एक-एक टिकट बेचने के बजाय पूरा कॉरपोरेट बॉक्स एक साथ बेचा जाएगा। टेस्ट के पांचों दिन के लिए एक कॉरपोरेट बॉक्स बुक करने के लिए 10 लाख रुपये फीस तय की गई। एक कॉरपोरेट बॉक्स में 20 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। स्टेडियम में तीन से चार कॉरपोरेट बॉक्स एचपीसीए और बीसीसीआई के मेहमानों के लिए रिजर्व रखे गए हैं।

Have something to say? Post your comment

खेल में और

प्रधानमंत्री ने महिला वर्ल्ड कप विजेता टीम से की मुलाकात, हिमाचल की रेणुका ठाकुर की मां के संघर्ष को किया सलाम

IND-W vs SA-W: बेटियों ने 52 साल का इंतजार खत्म किया, भारत पहली बार महिला ODI वर्ल्ड चैंपियन! - पढ़ें पूरी खबर..

Dream11 का खेल खत्म ! 28 करोड़ यूजर और ₹9600 करोड़ रेवेन्यू पर ताला, सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर भी उठा सवाल - पढ़ें पूरी खबर

सरकार का बड़ा कदम: लोकसभा में पास हुआ बिल - "खेलो और जीतो" पर रोक, क्या Dream11 जैसे ऐप्स भी होंगे बंद ? पढ़ें पूरी खबर - विस्तार से..

RCB vs DC : केएल राहुल ने तोड़ा आरसीबी का ये बड़ा सपना, अकेले ही पड़ गए पूरी टीम पर भारी, खेली ताबड़तोड़ पारी, पढ़ें पूरी खबर..

Sachin Tendulkar: 13 साल पहले आज ही के दिन सचिन ने पूरे किए थे 100 अंतरराष्ट्रीय शतक, अब तक सलामत है रिकॉर्ड, पढ़ें पूरी खबर..

टी20 वर्ल्ड कप विजेता न्यूजीलैंड को मिली इतनी करोड़ की प्राइज मनी, जानें भारतीय टीम को मिले कितने रुपए..

T20 World Cup 2024 : हिमाचल की गेंदबाज रेणुका ठाकुर टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में शामिल, पढ़ें पूरी खबर..

Afg vs NZ Test: न्‍यूजीलैंड के खिलाफ टेस्‍ट के लिए अफगानिस्‍तान टीम का एलान, भारत में खेला जाएग मुकाबला

IPL 2025: 3 प्लेयर्स जिन्हें आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज कर सकती है RCB, कप्तान फाफ डु प्लेसी का भी लिस्ट में नाम