Thursday | November 12, 2026
​'सरकार आपके द्वार' की तर्ज पर एक रात बिना प्रोटोकॉल अस्पतालों में गुजारें मंत्री-अफसर: सरबजीत सिंह बॉबी       28 साल की सेवा को KBC के मंच पर पहचान, अमिताभ बच्चन से मिले शिमला के सरबजीत सिंह बॉबी - पढ़ें पूरी खबर.       क्षेत्रीय स्वास्थ्य सहयोग में भारत की बड़ी पहल: श्रीलंका को मिलेंगी 100 अतिरिक्त एंबुलेंस, बिम्सटेक स्वास्थ्य मंत्रियों का संयुक्त घोषणापत्र जारी       आईपीएल 2027 से पहले ऐतिहासिक प्लेयर ट्रेड: हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स में शामिल, अर्शदीप सिंह की मुंबई इंडियंस में एंट्री       अंडर-19 एशिया कप 2026 सेमीफाइनल: भारत और अफगानिस्तान के बीच रोमांचक जंग, आर्यवीर सहवाग पर टिकीं निगाहें       युवा ओलंपिक 2026: भारतीय मुक्केबाज गुंजन और अंबेकर मीतेई फाइनल में पहुंचे, भारत को दो स्वर्ण पदक की उम्मीद       शिलाई में खौफनाक हादसा: 8 घंटे तक जिसे समझते रहे चोट, हेलमेट देखते ही उड़े होश ! - पढ़ें पूरी खबर..       उद्यमिता और बुनियादी ढांचे को सरकार का बड़ा बूस्टर: स्टैंड-अप इंडिया योजना 2031 तक बढ़ी, ₹4,111 करोड़ के फंड को मंजूरी       वैश्विक एजेंसियों को भारतीय अर्थव्यवस्था पर भरोसा: मूडीज ने FY27 के लिए GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया, $1 ट्रिलियन निर्यात की ओर देश       देश के खजाने में बंपर इजाफा: प्रत्यक्ष कर संग्रह 11.8% बढ़कर ₹14.42 लाख करोड़ के पार, रुपया 7 महीने के उच्चतम स्तर पर      

व्यापार

पहली तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7.1% रह सकती है, एसबीआई रिसर्च का दावा

August 26, 2024 08:43 PM

पहली तिमाही के जीडीपी आंकड़े शुक्रवार को जारी किए जाएंगे। भारतीय रिजर्व बैंक ने अपनी नवीनतम मौद्रिक नीति बैठक में 2024-25 के लिए सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि 7.2 प्रतिशत रहने का पूर्वानुमान लगाया है। अब एसबीआई ने भी अपनी रिसर्च रिपोर्ट में केंद्रीय बैंक के आंकड़ों पर मुहर लगाते हुए 7.1% की वृद्धि दर का अनुमान जताया है।

सरकार की ओर से आधिकारिक आंकड़े प्रकाशित करने से कुछ दिन पहले एसबीआई रिसर्च ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि 2024-25 की पहली तिमाही अप्रैल-जून की अवधि में भारतीय अर्थव्यवस्था 7.0 से 7.1 प्रतिशत की दर से बढ़ सकती है।

पहली तिमाही के जीडीपी आंकड़े शुक्रवार को जारी किए जाएंगे। भारतीय रिजर्व बैंक ने अपनी नवीनतम मौद्रिक नीति बैठक में 2024-25 के लिए सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है। आरबीआई के अनुसार पहली तिमाही में वृद्धि दर 7.1 प्रतिशत, दूसरी तिमाही में 7.2 प्रतिशत, तीसरी तिमाही में 7.3 प्रतिशत और चौथी तिमाही में 7.2 प्रतिशत रह सकती है।

एसबीआई रिसर्च ने समूह के मुख्य आर्थिक सलाहकार सौम्य कांति घोष की ओर से तैयार अपनी नवीनतम इकोरैप रिपोर्ट में कहा है कि आपूर्ति शृंखला के दबाव से चुनौतियों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था लचीली बनी हुई है, जिसमें बढ़ती वैश्विक माल ढुलाई और कंटेनर लागत और सेमीकंडक्टर की कमी शामिल है। एसबीआई रिसर्च के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने जुलाई की शुरुआत से गति पकड़ी, जिससे अर्थव्यवस्था में कमी की आशंका दूर हो गई।

25 अगस्त, 2024 तक, संचयी वर्षा लंबी अवधि के औसत (LPA) से 5 प्रतिशत अधिक रही, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान एलपीए से 7 प्रतिशत कम थी। औसत से अधिक वर्षा के कारण 20 अगस्त, 2024 तक, कुल खरीफ का बुवाई क्षेत्र 103.1 मिलियन हेक्टेयर (पूर्ण-मौसम सामान्य क्षेत्र का 94 प्रतिशत) पर पहुंच गया।

पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में यह दो प्रतिशत अधिक है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान भारत की जीडीपी में प्रभावशाली 8.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई। भारतीय अर्थव्यवस्था सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बनी हुई है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अर्थव्यवस्था 2022-23 में 7.2 प्रतिशत और 2021-22 में 8.7 प्रतिशत बढ़ी।

इस बीच, कई वैश्विक रेटिंग एजेंसियों और बहुपक्षीय संगठनों ने भी भारत की वृद्धि दर के अपने पूर्वानुमानों में संशोधन किया है। जुलाई में, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने उभरते बाजारों और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं के बीच सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में भारत की स्थिति को मजबूत करते हुए, 2024 के लिए भारत के विकास अनुमानों को 6.8 प्रतिशत से बढ़ाकर 7 प्रतिशत कर दिया है।अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें

Have something to say? Post your comment

व्यापार में और

अंडर-19 एशिया कप 2026 सेमीफाइनल: भारत और अफगानिस्तान के बीच रोमांचक जंग, आर्यवीर सहवाग पर टिकीं निगाहें

उद्यमिता और बुनियादी ढांचे को सरकार का बड़ा बूस्टर: स्टैंड-अप इंडिया योजना 2031 तक बढ़ी, ₹4,111 करोड़ के फंड को मंजूरी

वैश्विक एजेंसियों को भारतीय अर्थव्यवस्था पर भरोसा: मूडीज ने FY27 के लिए GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया, $1 ट्रिलियन निर्यात की ओर देश

देश के खजाने में बंपर इजाफा: प्रत्यक्ष कर संग्रह 11.8% बढ़कर ₹14.42 लाख करोड़ के पार, रुपया 7 महीने के उच्चतम स्तर पर

शेयर बाजार में तेजी के बाद आज सतर्क शुरुआत के संकेत, MSCI इंडेक्स बदलाव और तिमाही नतीजों से दिग्गज शेयरों में हलचल

कमोडिटी मार्केट अपडेट: सोने-चांदी के दामों में ठहराव, एमसीएक्स पर सामान्य सौदों का दौर शुरू

कॉरपोरेट हलचल: ज्योति लैब्स का बायबैक, एमआरएफ और कोचीन शिपयार्ड के डिविडेंड पर निवेशकों का फोकस

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी: 90 डॉलर प्रति बैरल के करीब फिसला ब्रेंट, भारतीय अर्थव्यवस्था को राहत

दीवाली ब्रेक के बाद आज खुलेगा शेयर बाजार: निफ्टी-सेंसेक्स में एक्शन की तैयारी, वैश्विक संकेतों पर टिकी नजरें

Gold Price Today (10 November 2026): सोने के भाव में उतार-चढ़ाव जारी, जानें दिल्ली-मुंबई समेत आपके शहर में आज का ताजा रेट