Saturday | November 28, 2026
आज का पंचांग (28 नवंबर 2026): जानिए शनिवार के शुभ-अशुभ मुहूर्त, राहुकाल और ग्रहों की स्थिति       आज का राशिफल (28 नवंबर 2026): ग्रहों की चाल से जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल       ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स सेक्टर में छिड़ी कड़ी प्रतिस्पर्धा, पारंपरिक खुदरा व्यापारियों ने उठाई नीतिगत संरक्षण की मांग       फिनटेक और डिजिटल पेमेंट सेक्टर में आरबीआई की सख्ती, ग्राहकों की सुरक्षा के लिए लागू हुए नए पारदर्शी नियम       देश के विनिर्माण और इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात में ऐतिहासिक उछाल, 'मेक इन इंडिया' से बदल रही वैश्विक सप्लाई चेन       विदेशी निवेशकों की बिकवाली पर लगाम और घरेलू खरीदारी के दम पर शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स-निफ्टी नई ऊंचाई के करीब       चिट्टे के सौदागरों पर डिजिटल प्रहार: प्रदेश सरकार ला रही 'व्हाट्सएप चैटबॉट', गुप्त सूचना से ध्वस्त होगा नशे का नेटवर्क       नए जिलों के गठन पर सुक्खू सरकार में दिखे विरोधाभासी सुर, कृषि मंत्री ने जनगणना तक टालने की दी नसीहत       सोलन में आस्था बनाम नियम की जंग: कड़ा-कृपाण विवाद में छूटी युवक की पटवारी परीक्षा, उबली सियासत       अश्वनी खड्ड में घुल रहा सीवेज का जहर: एनजीटी में प्रदूषण बोर्ड की रिपोर्ट ने उधेड़ी सरकारी दावों की परतें, कॉम्बरमियर नाले में सात गुना ज्यादा प्रदूषण      

हिमाचल

सत्र देखने आए छात्र-छात्राओं से विधान सभा अध्यक्ष ने किया संवाद, बोले - भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतन्त्र, पढ़ें पूरी खबर..

September 03, 2024 04:23 PM

शिमला: (Om Prakash Thakur) ; हिमाचल प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने विधान सभा की कार्यवाही देखने आए राजकीय महाविद्यालय धामी शिमला तथा शैलेडे पब्लिक स्कूल शिमला के छात्र – छात्राओं के साथ संवाद किया। संवाद के दौरान विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने छात्रों से कई प्रश्न पूछे जिसका बच्चों ने बड़ी तत्परता के साथ जवाब दिया। विधान सभा अध्यक्ष ने पूछा कि विधान सभा क्या है? तथा विधायक कहाँ से चुन कर आते हैं जिसका इन सभी छात्रों ने सिलसिलेवार उत्तर दिया।

इस अवसर पर वार्तालाप करते हुए कुलदीप सिंह पठानियां ने कहा कि लोक सभा तथा विधान सभा लोकतन्त्र के सबसे बड़े मन्दिर हैं जहाँ देश तथा प्रदेश के कानून बनाए जाते हैं। पठानियां ने कहा कि कानून बनाने का अधिकार केवल चुने हुए प्रतिनिधियों का होता है। उन्होने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतन्त्र है। उन्होने कहा कि भारत युवाओं का देश है तथा दुनियां में सबसे ज्यादा युवा हमारे देश में हैं। उन्होने कहा कि इस युवा शक्ति को देश के उत्थान तथा सर्वांगीण विकास में अपना सहयोग देना चाहिए।

उन्होने कहा कि हमारे देश के युवा काफी जागरूक हैं तथा अपनी जागरूकता का परिचय उन्होने बाल सत्र में दिया था जिसका आयोजन इस सदन में किया गया था। पठानियां ने कहा कि वह शीघ्र ही बाल सत्र की तरह किसानों तथा युवाओं के लिए भी एक सत्र करवाना चाहते हैं ताकि वे भी संसदीय प्रणाली को अच्छी तरह से समझ सकें कि यह प्रणाली कैसे काम करती है। पठानियां ने इस अवसर पर सभी छात्र – छात्राओं को अपनी ओर से उनके उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभ कामनाएं दी।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद आन्नद शर्मा हि०प्र० विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट करते हुए। इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री हि०प्र० हर्ष वर्धन चौहान भी मौजूद थे।

आज पहली बार सदन में अपना स्थान ग्रहण करने से पूर्व माननीय सदस्य कमलेश ठाकुर अपनी सपुत्री के साथ विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट करते हुए। गौरतलब है कि कमलेश ठाकुर आज पहली बार सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेने आईं है।

आज मानसून सत्र के छठे दिन की कार्यवाही का सदन के अन्दर संचालन करते हुए विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां।

 

 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

चिट्टे के सौदागरों पर डिजिटल प्रहार: प्रदेश सरकार ला रही 'व्हाट्सएप चैटबॉट', गुप्त सूचना से ध्वस्त होगा नशे का नेटवर्क

नए जिलों के गठन पर सुक्खू सरकार में दिखे विरोधाभासी सुर, कृषि मंत्री ने जनगणना तक टालने की दी नसीहत

सोलन में आस्था बनाम नियम की जंग: कड़ा-कृपाण विवाद में छूटी युवक की पटवारी परीक्षा, उबली सियासत

अश्वनी खड्ड में घुल रहा सीवेज का जहर: एनजीटी में प्रदूषण बोर्ड की रिपोर्ट ने उधेड़ी सरकारी दावों की परतें, कॉम्बरमियर नाले में सात गुना ज्यादा प्रदूषण

हिमाचल के मिड-डे मील वर्करों के लिए बड़ी खुशखबरी: सरकार ने बदला अपना ही फैसला, अब हर महीने खाते में आएंगे पूरे 5,500 रुपये - पढ़ें पूरी खबर

भरी सभा में माइक पर गूंजा 'सत्ता का रसूख': CM के सलाहकार ने कमिश्नर को घुमाया फोन, बोले- बजट की चिंता छोड़ो, पेवर ब्लॉक का ऑर्डर दो

हिमाचल: गारंटियों पर सियासी मरहम या जनकल्याण? 4 साल बाद शर्तों के साथ धरातल पर उतरी 1500 रुपये और मुफ्त बिजली की योजना

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में 'मुखिया' का टोटा, 441 प्रधानाचार्यों की कुर्सी खाली होने से चरमराई व्यवस्था

ताबो में माइनस 6.1 डिग्री तक गिरा पारा, जमने लगे झरने और मैदानी इलाकों में कोहरे की मार

हिमाचल कांग्रेस में सियासी सर्जरी: दो दिग्गज उपाध्यक्षों की छुट्टी, आलाकमान ने दिया अनुशासन का कड़ा संदेश