हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Saturday | September 21, 2024
10वें राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ सम्मेलन में भाग लेंगे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां, 22 सितंबर को नई दिल्ली के लिए करेंगे प्रस्थान, पढ़ें पूरी खबर..       सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा व सुपरवाइजर के 200 पदों के लिए साक्षात्कार, पढ़ें पूरी खबर..       विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ भारत क्षेत्र -॥ के संयोजक बनाए गए, पढ़ें पूरी खबर....       शिमला के आईजीएमसी के पास गाड़ी पर गिरा पेड़, गाड़ी पूरी तरह क्षति ग्रस्त, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल के मुख्यमंत्री सुक्खू की बिगड़ी तबियत, देर रात अचानक हुए बीमार, इलाज के लिए सुबह-सुबह IGMC पहुंचे, पढ़ें पूरी खबर..       शिमला के संजौली कॉलेज में 5 छात्र नेता निष्कासित, शैक्षणिक माहौल खराब-प्रोसेसर को धमकियां देने का आरोप, इन छात्रों को किया गया निष्कासित, आज फिर परिसर में प्रदर्शन, पढ़ें पूरी खबर..       शिमला में कार दुर्घटनाग्रस्त, टीचर की मौत, मृतक के 2 बेटे घायल, चनोग स्कूल में शास्त्री थे पवन देव, घर लौटते वक्त हादसा, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 21 सितंबर 2024, शनिवार के दिन इन 5 राशि वालों को मिल सकती है खुशखबरी, जानिए किन उपायों से बेहतर हो सकता है आपका दिन..       हिमाचल में स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी के लिए समिति गठित, हर्ष वर्धन चौहान होंगे सभापति, विधानसभा अध्यक्ष ने किया समिति का गठन, पढ़ें पूरी खबर..       मन्त्रिमण्डल निर्णय : हिमाचल कैबिनेट मीटिंग में 180 पदों को भरने की मंजूरी, चयन आयोग जारी करेगा भर्ती परिणाम, जानिए हिमाचल मंत्रिमंडल के बड़े फैसले..      

हिमाचल

शिमला के संजौली कॉलेज में 5 छात्र नेता निष्कासित, शैक्षणिक माहौल खराब-प्रोसेसर को धमकियां देने का आरोप, इन छात्रों को किया गया निष्कासित, आज फिर परिसर में प्रदर्शन, पढ़ें पूरी खबर..

September 21, 2024 10:59 AM

शिमला: (HD News); हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कॉलेज संजौली में प्रशासन ने 5 छात्र नेताओं को निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई बीते शुक्रवार को कॉलेज परिसर में हुए हंगामे के बाद की गई। कॉलेज प्रशासन ने छात्र नेताओं को अनिश्चित काल के लिए निष्कासित कर कैंपस में प्रवेश पर रोक लगा दी है। इससे गुस्साए छात्र संजौली कॉलेज में फिर से प्रदर्शन कर रहे हैं।

छात्र संगठन SFI का आरोप है कि कॉलेज प्रशासन एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है, जबकि कॉलेज प्रशासन SFI के छात्र नेताओं पर कॉलेज का शैक्षिक माहौल खराब करने का आरोप लगा रहा है।

इन छात्रों को किया गया निष्कासित

इसे देखते हुए कॉलेज प्रिंसिपल ने स्टाफ काउंसिल और कॉलेज के वूमेन सेल की सिफारिश पर 5 छात्र नेताओं को निष्कासित किया है। इनमें बीए तृतीय वर्ष के अंशुल मिन्हास, प्रवेश, बीनस रितांश व सुहानी और बीएसई द्वितीय वर्ष के आर्यन ठाकुर शामिल है। प्रिंसिपल ऑफिस से जारी आदेशों के अनुसार ये अब कॉलेज के छात्र नहीं है। कोई भी प्रोसेसर इनकी हाजिरी नहीं लगाएगा और इन्हें कॉलेज में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

SFI वर्कर परिसर में माहौल खराब कर रहे: प्रिंसिपल

कॉलेज प्रिंसिपल भारती भांगड़ा ने कहा कि कॉलेज परिसर में हंगामा करने वाले छात्रों की अगुआई कर रहे छात्र संगठन SFI के 5 छात्रों को निष्कासित किया है। उन्होंने बताया ये छात्र नेता लगातार परिसर में माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। शिक्षकों के साथ बदतमीजी और कॉलेज प्रोफेसर को धमकियां देने में दोषी पाए गए हैं।

प्रिंसिपल ने बताया, आज से कॉलेज कक्षाएं नियमित चलेगी। कॉलेज परिसर में कोई हंगामा न हो सके। इसके लिए पुलिस बुलाई गई है। पहचान पत्र चेक कर करने के बाद ही परिसर में प्रवेश मिलेगा।

SFI का दावा है कि संजौली कॉलेज की एक छात्रा ने लड़के पर उसको लेकर झूठी अफवाह फैलाने और छेड़ने का आरोप लगाते हुए वूमेन सेल से बीते वीरवार को शिकायत की थी, जिसके बाद कॉलेज प्रिंसिपल ने मामले की छानबीन करने का आश्वासन दिया और जांच रिपोर्ट आने तक इंतजार करने को कहा।

SFI इकाई अध्यक्ष प्रवेश ने कहा कि कॉलेज परिसर में लड़की से हुई छेड़छाड़ मामले को लेकर SFI का एक प्रतिनिधिमंडल कॉलेज प्रशासन से मिला। मामले पर वूमेन सेल द्वारा निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। मगर प्रशासन इसे दबाने का प्रयास कर रहा है।

वहीं कॉलेज प्रिंसिपल के अनुसार, छात्रा से शिकायत का मामला छेड़छाड़ का नहीं है। इस मामले को परिसर के बाहर सुलझा दिया गया था। फिर भी SFI के कार्यकर्ता इसे बेवजह तूल दे रहे हैं।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

10वें राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ सम्मेलन में भाग लेंगे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां, 22 सितंबर को नई दिल्ली के लिए करेंगे प्रस्थान, पढ़ें पूरी खबर..

सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा व सुपरवाइजर के 200 पदों के लिए साक्षात्कार, पढ़ें पूरी खबर..

विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ भारत क्षेत्र -॥ के संयोजक बनाए गए, पढ़ें पूरी खबर....

शिमला के आईजीएमसी के पास गाड़ी पर गिरा पेड़, गाड़ी पूरी तरह क्षति ग्रस्त, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुक्खू की बिगड़ी तबियत, देर रात अचानक हुए बीमार, इलाज के लिए सुबह-सुबह IGMC पहुंचे, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में कार दुर्घटनाग्रस्त, टीचर की मौत, मृतक के 2 बेटे घायल, चनोग स्कूल में शास्त्री थे पवन देव, घर लौटते वक्त हादसा, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी के लिए समिति गठित, हर्ष वर्धन चौहान होंगे सभापति, विधानसभा अध्यक्ष ने किया समिति का गठन, पढ़ें पूरी खबर..

मन्त्रिमण्डल निर्णय : हिमाचल कैबिनेट मीटिंग में 180 पदों को भरने की मंजूरी, चयन आयोग जारी करेगा भर्ती परिणाम, जानिए हिमाचल मंत्रिमंडल के बड़े फैसले..

पँजाब विधान सभा की लोक उपक्रम समिति विधान सभा पहुँची, विधान सभा अध्यक्ष पठानियां से की शिष्टाचार भेंट, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला के झंझीड़ी में मकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख, पढ़ें पूरी खबर..