हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Saturday | September 21, 2024
हिमाचल के मुख्यमंत्री सुक्खू की बिगड़ी तबियत, देर रात अचानक हुए बीमार, इलाज के लिए सुबह-सुबह IGMC पहुंचे, पढ़ें पूरी खबर..       शिमला के संजौली कॉलेज में 5 छात्र नेता निष्कासित, शैक्षणिक माहौल खराब-प्रोसेसर को धमकियां देने का आरोप, इन छात्रों को किया गया निष्कासित, आज फिर परिसर में प्रदर्शन, पढ़ें पूरी खबर..       शिमला में कार दुर्घटनाग्रस्त, टीचर की मौत, मृतक के 2 बेटे घायल, चनोग स्कूल में शास्त्री थे पवन देव, घर लौटते वक्त हादसा, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 21 सितंबर 2024, शनिवार के दिन इन 5 राशि वालों को मिल सकती है खुशखबरी, जानिए किन उपायों से बेहतर हो सकता है आपका दिन..       हिमाचल में स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी के लिए समिति गठित, हर्ष वर्धन चौहान होंगे सभापति, विधानसभा अध्यक्ष ने किया समिति का गठन, पढ़ें पूरी खबर..       मन्त्रिमण्डल निर्णय : हिमाचल कैबिनेट मीटिंग में 180 पदों को भरने की मंजूरी, चयन आयोग जारी करेगा भर्ती परिणाम, जानिए हिमाचल मंत्रिमंडल के बड़े फैसले..       पँजाब विधान सभा की लोक उपक्रम समिति विधान सभा पहुँची, विधान सभा अध्यक्ष पठानियां से की शिष्टाचार भेंट, पढ़ें पूरी खबर..       शिमला के झंझीड़ी में मकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफ़ल: 19 सितंबर 2024; आज गुरु की राशि में विराजमान होंगे चंद्रमा, इन 4 राशियों को दिलाएंगे भरपूर लाभ, पढ़ें आज का राशिफल       मौसम अपडेट: हिमाचल के इन 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कल से कमजोर पड़ेगा मानसून, पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | शिमला

शिमला में कार दुर्घटनाग्रस्त, टीचर की मौत, मृतक के 2 बेटे घायल, चनोग स्कूल में शास्त्री थे पवन देव, घर लौटते वक्त हादसा, पढ़ें पूरी खबर..

September 21, 2024 09:23 AM

शिमला: (HD News); राजधानी शिमला के बालूगंज थाना क्षेत्र की जतोग चौकी के तहत शुक्रवार को अपनी ड्यूटी से घर लौट रहे एक स्कूल शिक्षक की कार दुर्घटनाग्रस्त होने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो पुत्र घायल हो गए है। स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से उन्हें सायरी अस्पताल उपचार के लिए भेज दिया है, जबकि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित कर दिया है।

पुलिस के अनुसार शाम करीब 4.30 बजे चनोग पंचायत के साथ लगते गांव का कफलेट के पास एक गाड़ी (नंबर-एच.पी.19.0103) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसे पवन देव (40) पुत्र हरिराम निवासी गांव लोहारघाट तहसील अर्की जिला सोलन चला रहा था। वह वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चनोग में बतौर शास्त्री अध्यापक कार्यरत था, जो स्कूल से अपने दो बेटों के साथ सायरी स्थित अपने क्वार्टर को जा रहा था। गाड़ी सडक़ से लगभग 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। जिसमें गाड़ी चालक पवन देव को गंभीर चोटें आई, जिन्हें मौके से स्थानीय लोगों द्वारा उपचार के लिए सायरी अस्पताल लाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने पवन देव को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल हुए बच्चों को सायरी असपताल में उपचार दिया जा रहा है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय पंचायत प्रधान मनोज कुमार, उपप्रधान सहित ग्रामीण एकत्रित हुए, जिन्होंने यहां बचाव कार्य किया।

ए.एस.पी. नवदीप सिंह ने बताया कि इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि घायल बच्चे उपचाराधीन है। पुलिस ने मामले दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

दूसरा हादसा चौपाल उपमंडल के तहत खिड़की के पास दिऊंदर में पेश आया, हादसे में 1 की मौत..

दूसरे हादसा चौपाल उपमंडल के तहत खिड़की के पास दिऊंदर में पेश आया। यहां एक वैगनार कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की। चौपाल पुलिस थाने में दर्ज रिपोर्ट में नितीश चौहान पुत्र स्वर्गीय रामलाल चौहान निवासी गांव चईंजन डाकघर टिक्करी तहसील नेरवा ने बताया कि वह अपने निजी कार्य से खिड़की नामक जगह पर मौजूद था। इसी दौरान एक वैगनार कार (एचपी 08सी-1777) चौपाल से शिमला की दिशा में आई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

इस हादसे में चालक की मौत हो गई, जिसकी पहचान सुनील भिमटा पुत्र स्वर्गीय आत्मा राम निवासी गांव चईंजन डाकघर टिक्करी तहसील नेरवा के रूप में हुई है। बताया गया है कि सुनील भिमटा नेरवा में कपड़ों की दुकान करता था। डीएसपी चौपाल सुशांत शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर शव काे पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। उधर, एसडीएम ठियोग मुकेश शर्मा ने कहा कि मृतक के परिजनों को 20 हजार फौरी राहत दे दी गई है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुक्खू की बिगड़ी तबियत, देर रात अचानक हुए बीमार, इलाज के लिए सुबह-सुबह IGMC पहुंचे, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला के संजौली कॉलेज में 5 छात्र नेता निष्कासित, शैक्षणिक माहौल खराब-प्रोसेसर को धमकियां देने का आरोप, इन छात्रों को किया गया निष्कासित, आज फिर परिसर में प्रदर्शन, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी के लिए समिति गठित, हर्ष वर्धन चौहान होंगे सभापति, विधानसभा अध्यक्ष ने किया समिति का गठन, पढ़ें पूरी खबर..

मन्त्रिमण्डल निर्णय : हिमाचल कैबिनेट मीटिंग में 180 पदों को भरने की मंजूरी, चयन आयोग जारी करेगा भर्ती परिणाम, जानिए हिमाचल मंत्रिमंडल के बड़े फैसले..

पँजाब विधान सभा की लोक उपक्रम समिति विधान सभा पहुँची, विधान सभा अध्यक्ष पठानियां से की शिष्टाचार भेंट, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला के झंझीड़ी में मकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख, पढ़ें पूरी खबर..

मौसम अपडेट: हिमाचल के इन 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कल से कमजोर पड़ेगा मानसून, पढ़ें पूरी खबर..

बारामूला में हिमाचल का बेटा अरविंद सिंह शहीद, आतंकियों से लड़ते हुए शहादत दी, प्रदेश भर में शोक की लहर, पढ़ें पूरी खबर..

कुदरत का कहर : शिमला के बधाल में भारी भूस्खलन, 10 अस्थायी घर, सेब के बगीचे तबाह, ग्रामीणों ने भागकर बचाई जान, पढ़ें पूरी खबर..

कांग्रेस पार्टी के नेता बदमाश, झूठ बोल कर जनता को कर रहे गुमराह, खुद कर रहे मौज और जनता के लिए रो रहे आर्थिक तंगी का रोना : सतपाल सत्ती