हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Saturday | February 22, 2025
चिट्टे की चपेट में हिमाचल, गोभी के खेत में चिट्टे का इंजेक्शन लगा रहे थे 3 युवक, 1 को लोगों ने पकड़ा, 2 फरार, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला: पटवारी, कानूनगो व नायब तहसीलदार का अब स्टेट कैडर घोषित, 3 नायब तहसीलदार की हुई ट्रांसफर, अधिसूचना जारी, पढ़ें पूरी खबर..       बजट सत्र की तैयारियाँ जोरों पर, समय रहते काम पूरा करें अधिकारी : कुलदीप पठानियां       शिमला में 2 वाहनों में टक्कर, 2 घायल, पढ़ें पूरी खबर       शिमला की महिलाओं की इस पहल की पूरे देश भर में हो रही चर्चा, महिलाओं की मदद के लिए अब तक की सबसे अनूठी पहल, अब रात के समय इस नम्बर पर कॉल करके मिलेगी महिलाओं को वाहन सुविधा, पढ़ें पूरी खबर..       शनिवार का राशिफ़ल: 22 फरवरी 2025; शनिदेव की कृपा से इन राशियों को मिलेगा लाभ, मिल सकता है पैसा-शोहरत, जानें आज का राशिफल       दर्दनाक हादसा: महाकुंभ जा रही कार का भीषण एक्सीडेंट, महिला का सिर कटकर सड़क पर गिरा, 6 की मौत, 5 लोग गंभीर रूप से घायल, घटनास्थल का मंजर देख कांपे लोग, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल प्रदेश: शादी समारोह से शिकार खेलने गए, शिकार बना जानलेवा खेल ! जंगल में चार दोस्तों संग गए एक युवक की गोली लगने से मौत, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 21 फरवरी 2025: आज इन राशियों पर धनवर्षा करेंगी माता लक्ष्मी, दूर हो जाएगी पैसों से जुड़ी हर समस्या, पढ़ें अपनी अपनी राशिनुसार आज की भविष्यवाणी..       हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों में बर्फबारी, शिमला के कुफरी और नारकंडा में भी ताज़ा बर्फबारी, पर्यटकों के चेहरे खिले, पढ़ें पूरी खबर..      

पंचांग

आज का पंचांग : 29 अक्टूबर 2024; आज 29 अक्टूबर धनतेरस का मुहूर्त, राहुकाल और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जानें

October 29, 2024 07:30 AM

आज का पंचांग : 29 अक्टूबर 2024

आज 29 अक्टूबर 2024 को धनतेरस(dhanteras) , भौम प्रदोष व्रत (Bhaum pradosh vrat) और यम दीपम है. धनतेरस से दिवाली पर्व की शुरुआत हो जाती है. धनतेरस पर आज शुभ मुहूर्त में सोना-चांदी, वाहन, संपत्ति की खरीदी करें, महंगी चीजें नहीं खरीद पा रहे हैं तो जौ या खड़ा धनिया जरुर घर लाएं.

मान्यता है इससे लक्ष्मी जी घर में स्थाई रूप से वास करती हैं. इस दिन शाम को प्रदोष काल में यम के नाम दक्षिण दिशा में तेल का दीपक जलाना चाहिए. इससे यमराज प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति की आयु लंबी होती है.।आज भौम प्रदोष व्रत भी है. ऐसे में जो लोग कर्ज चुकाने में परेशानियों का सामना कर रहे हैं वो मंगल देव की पूजा करें, और चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर बजरंगबली को चोला चढ़ाएं. इससे कर्ज से छुटकारा मिलता है.

आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (Shubh muhurat 29 October 2024), राहुकाल (Aaj Ka Rahu kaal), शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi).

आज का पंचांग, 29 अक्टूबर 2024 

तिथि द्वादशी (28 अक्टूर 2024, सुबह 7.50 - 29 अक्टूबर 2024, सुबह 10.31
पक्ष कृष्ण
वार मंगलवार
नक्षत्र  उत्तराफाल्गुनी
योग इंद्र, त्रिपुष्कर
राहुकाल दोपहर 2.51 - शाम 04.15
सूर्योदय सुबह 06.28 - शाम 05.41
चंद्रोदय प्रात: 4.27 - दोपहर 03.57, 30 अक्टूबर
दिशा शूल उत्तर
चंद्र राशि कन्या
सूर्य राशि तुला

 

शुभ मुहूर्त, 29 अक्टूबर 2024 

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04.46 - सुबह 05.37
अभिजित मुहूर्त सुबह 11.43 - दोपहर 12.28
गोधूलि मुहूर्त शाम 05.45 - शाम 06.11
विजय मुहूर्त दोपहर 01.59 - दोपहर 02.44
अमृत काल मुहूर्त सुबह 10.25 - दोपहर 12.13
निशिता काल मुहूर्त रात 11.40 - प्रात: 12.31, 30 अक्टूबर

 

आज का उपाय

धनतेरस पर घर में नमक का पौंछा लगाएं और नमक खरीदकर लाएं. मान्यता है इससे नेगेटिविटी दूर होती है. घर में दरिद्रता का नाश होता है. गृह क्लेश से मुक्ति मिलती है.

 

धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त

29 अक्टूबर को गोधूलि काल का आरंभ शाम 6 बजकर 31 मिनट से होगा और यह रात 8 बजकर 31 मिनट तक चलेगा. धनतेरस की पूजा के लिए आपको 1 घंटा 42 मिनट का अवसर प्राप्त होगा.

खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त

ऋषिकेश पंचांग के अनुसार धनतेरस के दिन तीन विशेष शुभ मुहूर्त निर्धारित किए गए हैं, जिनमें जातक सोना, चांदी, आभूषण, बर्तन, भूमि आदि की खरीदारी कर सकते हैं.

1. पहला शुभ मुहूर्त सुबह 07:50 से 10:00 बजे तक है. यह समय वृश्चिक लग्न का है, जिसे स्थिर और अत्यंत शुभ माना जाता है.

2. दूसरा शुभ मुहूर्त कुंभ लग्न का है, जो दोपहर 02:00 से 03:30 बजे तक रहेगा. यह भी स्थिर और शुभ माना जाता है.

3. तीसरा शुभ मुहूर्त प्रदोष काल का है, जो संध्या 06:36 से 08:32 बजे तक रहेगा. इनमें से यह मुहूर्त सबसे उत्तम और शुभ माना जाता है. शुभ मुहूर्त में खरीदारी करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है.

धनतेरस पर वाहन खरीदने का मुहूर्त

वैसे तो खरीदारी के लिए धनतेरस का पूरा दिन शुभ होता है। परंतु खरीदारी के लिए विशेष मुहूर्त की बात करें तो सुबह 10.31 से लेकर 30 अक्तूबर को दोपहर 01.15 तक आप वाहन खरीद सकते हैं।

चर (सामान्य) - सुबह 09:18 - सुबह 10.41

लाभ (उन्नति) - सुबह 10.41 - दोपहर 12.05

अमृत (सर्वोत्तम) - दोपहर 12.05 - दोपहर 01.28

लाभ (उन्नति) - रात 7.15 - रात 08.51

धनतेरस का महत्व

धनतेरस का दिन धन, समृद्धि और स्वास्थ्य के महत्व को दर्शाता है. इस पर्व का संबंध चिकित्सा के देवता भगवान धन्वंतरि और धन की देवी देवी लक्ष्मी की पूजा से गहराई से जुड़ा हुआ है.धनतेरस के अवसर पर, लोग श्रद्धा, दान और त्यौहारी खरीदारी में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं, क्योंकि इसे भाग्य और आशीर्वाद लाने वाला दिन माना जाता है.

Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए himdarshan.com उत्तरदायी नहीं है।

 

 

Have something to say? Post your comment

पंचांग में और

आज का पंचांग: 22 फरवरी 2025 : आज फाल्गुन नवमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज का पंचांग: 16 फरवरी 2025 : आज श्री गणेश चतुर्थी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज का पंचांग: 15 फरवरी 2025; आज फाल्गुन तृतीया तिथि, जानें शुभ मुहूर्त

आज का पंचांग: 14 फरवरी 2025 : आज फाल्गुन द्वितीया तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज का पंचांग: 13 फरवरी 2025: कोई भी कार्य करने से पहले जानें आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त और अशुभ समय

आज का पंचांग: 12 फरवरी 2025; माघ माह शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि, दिन का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज का पंचांग: 11 फरवरी 2025 (मंगलवार); कोई भी कार्य करने से पहले जानें आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त और अशुभ समय

आज का पंचांग, 10 फरवरी 2025 : आज सोम प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त का समय

आज का पंचांग, 8 फरवरी 2025 : आज जया एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज का पंचांग: 07 फरवरी 2025: आज शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय कब से कब तक.. !! पढ़ें शुक्रवार का पंचांग..