आज का पंचांग: शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 — तिथि, नक्षत्र, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का पूरा विवरण       आज का राशिफल: शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 — मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल और शुभ उपाय       भरी सभा में माइक पर गूंजा 'सत्ता का रसूख': CM के सलाहकार ने कमिश्नर को घुमाया फोन, बोले- बजट की चिंता छोड़ो, पेवर ब्लॉक का ऑर्डर दो       हिमाचल: गारंटियों पर सियासी मरहम या जनकल्याण? 4 साल बाद शर्तों के साथ धरातल पर उतरी 1500 रुपये और मुफ्त बिजली की योजना       हिमाचल के सरकारी स्कूलों में 'मुखिया' का टोटा, 441 प्रधानाचार्यों की कुर्सी खाली होने से चरमराई व्यवस्था       ताबो में माइनस 6.1 डिग्री तक गिरा पारा, जमने लगे झरने और मैदानी इलाकों में कोहरे की मार       हिमाचल कांग्रेस में सियासी सर्जरी: दो दिग्गज उपाध्यक्षों की छुट्टी, आलाकमान ने दिया अनुशासन का कड़ा संदेश       चंबा के संघणी बाजार में आधी रात को भड़की आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान       1400 साल की जिंदगी, न बुढ़ापा न बीमारी: क्या सुपरइंटेलिजेंट AI लिखने जा रहा है इंसान के 'अमरत्व' की नई परिभाषा? ऑक्सफोर्ड के पूर्व प्रोफेसर के चौंकाने वाले दावे ने विज्ञान जगत में मचाई हलचल - पढ़ें खबर.       आज सोने का भाव 26 नवंबर 2026: लगातार गिरावट के बाद क्या हैं 24, 22 और 18 कैरेट के ताजा रेट?      

हिमाचल

दीवाली पूजा शुभ मुहूर्त 2024: दिवाली आज, इस शुभ मुहूर्त में करें लक्ष्मी पूजा, जानें पूजा विधि, उपाय और महत्व

October 31, 2024 09:31 AM
Om Prakash Thakur

दिवाली 2024 : दिवाली का त्योहार हमें अपने जीवन के अंधकार रूपी बुराइयों को दूर करने और अपने जीवन में प्रकाश लाने का संदेश देता है। यह त्योहार सुख समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है। इस दिन शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना की जाती है। आइए जानते हैं इस साल दिवाली पर लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त क्या है ?

शिमला: (HD News); दिवाली, भारत का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है, जिसे दीपों का त्योहार भी कहा जाता है। यह त्योहार अंधकार पर प्रकाश की जीत, बुराई पर अच्छाई की जीत और ज्ञान पर अज्ञानता की जीत का प्रतीक है दिवाली के दिन घरों को दीपों से सजाया जाता है, जो अंधकार को दूर कर प्रकाश लाते हैं. यह प्रतीक है कि ज्ञान और अच्छाई हमेशा अज्ञानता और बुराई पर विजय प्राप्त करती है।

दिवाली के दिन माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है, जो धन और समृद्धि की देवी हैं। माना जाता है कि इस दिन लक्ष्मी जी पृथ्वी पर आती हैं और अपने भक्तों को धन और समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। भारत के कुछ हिस्सों में दिवाली को नए साल की शुरुआत के रूप में भी मनाया जाता है, इस दिन नए काम की शुरुआत करना शुभ माना जाता है। इस साल दिवाली का पर्व आज यानी 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा। दिवाली की शाम को किस शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी- गणेश जी का पूजा करें। आइए जानते हैं..

पूजा का शुभ मुहूर्त :

पंचांग के अनुसार, लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 37 मिनट से 8 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। यह समय देवी लक्ष्मी की पूजा और उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए सबसे उपयुक्त माना गया है। 31 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजे से मध्य रात्रि तक रहेगा। इस दौरान घरों में साफ-सफाई करके, दीप जलाकर, और मां लक्ष्मी एवं भगवान गणेश की पूजा की जाती है, जिससे सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इन 3 शुभ मुहूर्त में भी लक्ष्मी पूजा की जा सकती है ..

प्रदोष काल में पूजा मुहूर्त का समय

31 अक्टूबर 2024, शाम 05 बजकर 35 मिनट से रात 08 बजकर 11 मिनट तक पूजा की जा सकती है.

वृषभ काल में पूजा मुहूर्त का समय

31 अक्टूबर 2024, शाम 06 बजकर 21 मिनट से रात 08 बजकर 17 मिनट तक पूजा का समय रहेगा.

निशिता काल में पूजा मुहूर्त का समय

31 अक्टूबर 2024, रात 11 बजकर 39 मिनट से देर रात 21 बजकर 31 मिनट तक रहेगा.

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए दिवाली पर ऐसे करें पूजा

आज सबसे पहले पूरे घर की अच्छे से साफ सफाई करें। ध्यान रखें दिवाली के दिन घर के किसी भी कोने में धूल या गंदगी जमा नहीं होनी चाहिए। मान्यता है कि लक्ष्मी मां सिर्फ ऐसे ही घरों में निवास करती हैं जहां साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है। सफाई के बाद स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र पहनें, इसके बाद घर के मंदिर या पूजा स्थल में पूजा अर्चना करें। इसके बाद शाम के समय की पूजा के लिए पूरे घर को फूल और पत्तियां से सजाएं। दरवाजों पर तोरण लगाएं और घर के मुख्य द्वार को विशेष रूप से सजाएं। मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए मुख्य द्वार और पूजा स्थल के पास रंगोली बनाएं।

अब पूजा के लिए एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर उस पर लक्ष्मी गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करें। इस दिन धन की भी पूजा की जाती है इसलिए पूजा स्थल पर धन भी जरूर रखें। कुबेर जी की भी तस्वीर या प्रतिमा स्थापित करें। पूजा स्थल पर फूल, रंगोली और चंदन से सजावट करें। अब शुद्ध घी का दीपक और सुगंधित धूप जलाकर गणेश जी, लक्ष्मी जी और कुबेर जी को रोली, अक्षत, फूल आदि अर्पित करें और आरती करें। आप चाहें तो पूजा के दौरान लक्ष्मी मंत्र और कुबेर मंत्र का जाप भी कर सकते हैं। पूजा के बाद भोग लगाएं। इस दिन मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाना बहुत शुभ माना जाता है। पूजा के बाद पूरे घर में दीपक जलाएं।

दिवाली के दिन करें ये उपाय

भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को हाथी बहुत प्रिय माना जाता है। इसलिए मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए घर में चांदी या सोने की धातु का ठोस हाथी रखें। मान्यता है कि ऐसा करने से राहु के बुरे प्रभाव का असर कम हो जाता है।

पीली कौड़ियां देवी लक्ष्मी का प्रतीक मानी जाती हैं. दिवाली के दिन सफेद कौड़ियों को हल्दी के घोल में भिगोकर उन्हें पीला कर लें और इनको लाल कपड़े में बांधकर दिवाली के पूजन में रखें. पूजा के बाद इनको घर की तिजोरी में रखें दें। मान्यता है कि ऐसा करने से धन धान्य में वृद्धि होती है।

दिवाली का महत्व

दिवाली का पर्व भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह त्योहार लोगों को एक साथ लाता है और सामाजिक बंधनों को मजबूत करता है। दिवाली के दौरान लोग विभिन्न प्रकार के उत्सव मनाते हैं। दीपदान करना दिवाली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। माना जाता है कि दीपदान करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। दिवाली के दिन पटाखे जलाने की परंपरा है, दिवाली के दिन मिठाई बनाना और बांटना भी एक परंपरा का हिस्सा है।

!!💐!! शुभ दीपावली !!💐!!

समस्त देशवासियों व प्रदेशवासियों को दिवाली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! यह पर्व आपके जीवन में खुशियाँ, समृद्धि और सफलता लेकर आए। दीपों का यह पर्व आपके जीवन में नई रोशनी और उत्साह का संचार करे।

!!💐!!  जय श्री राम  !!💐!!

Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगा।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

भरी सभा में माइक पर गूंजा 'सत्ता का रसूख': CM के सलाहकार ने कमिश्नर को घुमाया फोन, बोले- बजट की चिंता छोड़ो, पेवर ब्लॉक का ऑर्डर दो

हिमाचल: गारंटियों पर सियासी मरहम या जनकल्याण? 4 साल बाद शर्तों के साथ धरातल पर उतरी 1500 रुपये और मुफ्त बिजली की योजना

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में 'मुखिया' का टोटा, 441 प्रधानाचार्यों की कुर्सी खाली होने से चरमराई व्यवस्था

ताबो में माइनस 6.1 डिग्री तक गिरा पारा, जमने लगे झरने और मैदानी इलाकों में कोहरे की मार

हिमाचल कांग्रेस में सियासी सर्जरी: दो दिग्गज उपाध्यक्षों की छुट्टी, आलाकमान ने दिया अनुशासन का कड़ा संदेश

चंबा के संघणी बाजार में आधी रात को भड़की आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान

शिमला में नशा तस्करों के साम्राज्य पर पुलिस की बड़ी चोट: 1.38 करोड़ की संपत्ति सीज, 38 गिरफ्तार - पढ़ें पूरी खबर..

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: हिमाचल हाईकोर्ट के जज जस्टिस विवेक सिंह ठाकुर होंगे त्रिपुरा के मुख्य न्यायाधीश - पढ़ें पूरी खबर

हमीरपुर में आवारा और पालतू कुत्तों का आतंक: 10 महीने में करीब 6 हजार लोग बने शिकार

हिमाचल पर गहराया कर्ज का संकट: राजस्व का 88 फीसदी हिस्सा केवल वेतन, पेंशन और ब्याज में खर्च