Thursday | November 26, 2026
ताबो में माइनस 6.1 डिग्री तक गिरा पारा, जमने लगे झरने और मैदानी इलाकों में कोहरे की मार       हिमाचल कांग्रेस में सियासी सर्जरी: दो दिग्गज उपाध्यक्षों की छुट्टी, आलाकमान ने दिया अनुशासन का कड़ा संदेश       चंबा के संघणी बाजार में आधी रात को भड़की आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान       1400 साल की जिंदगी, न बुढ़ापा न बीमारी: क्या सुपरइंटेलिजेंट AI लिखने जा रहा है इंसान के 'अमरत्व' की नई परिभाषा? ऑक्सफोर्ड के पूर्व प्रोफेसर के चौंकाने वाले दावे ने विज्ञान जगत में मचाई हलचल - पढ़ें खबर.       आज सोने का भाव 26 नवंबर 2026: लगातार गिरावट के बाद क्या हैं 24, 22 और 18 कैरेट के ताजा रेट?       आज का राशिफल: 26 नवंबर 2026, गुरुवार — जानिए किन राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा और किसे रहना होगा सावधान       आज का पंचांग: 26 नवंबर 2026, गुरुवार — जानिए आज के शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल और ग्रह-नक्षत्रों की सटीक स्थिति       शिमला में नशा तस्करों के साम्राज्य पर पुलिस की बड़ी चोट: 1.38 करोड़ की संपत्ति सीज, 38 गिरफ्तार - पढ़ें पूरी खबर..       सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: हिमाचल हाईकोर्ट के जज जस्टिस विवेक सिंह ठाकुर होंगे त्रिपुरा के मुख्य न्यायाधीश - पढ़ें पूरी खबर       15 साल के वैभव सूर्यवंशी का विश्व रिकॉर्ड: UAE के खिलाफ 53 गेंदों में जड़ा सबसे तेज दोहरा शतक      

व्यापार

आज सोने का भाव 26 नवंबर 2026: लगातार गिरावट के बाद क्या हैं 24, 22 और 18 कैरेट के ताजा रेट?

November 26, 2026 08:41 AM
Om Prakash Thakur

देशभर में सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। लगातार गिरावट के बाद गुरुवार, 26 नवंबर को सोने के वायदा भाव में मामूली तेजी दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर बाजार खुलने से पहले 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 1, 21, 298 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। इससे पिछले कारोबारी दिन यह 1, 21, 137 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। पढ़ें पूरी खबर..

इंडिया बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत 1, 21, 038 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। वहीं, 23 कैरेट सोने का भाव 1, 20, 553 रुपये, 22 कैरेट का भाव 1, 10, 871 रुपये, 18 कैरेट का भाव 90, 779 रुपये और 14 कैरेट सोने की कीमत 70, 807 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।

वहीं, अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार 24 कैरेट सोने का भाव सभी टैक्स सहित घटकर 1, 26, 000 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। दूसरी ओर, गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोना 1, 23, 420 रुपये, 22 कैरेट सोना 1, 13, 140 रुपये और 18 कैरेट सोना 92, 600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

देश के प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव

शहरों के हिसाब से सोने की कीमतों में अंतर देखने को मिल रहा है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1, 23, 420 रुपये, 22 कैरेट का 1, 13, 140 रुपये और 18 कैरेट का 92, 600 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 1, 23, 270 रुपये, 22 कैरेट की 1, 12, 990 रुपये और 18 कैरेट की 92, 450 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

चेन्नई में सोना अपेक्षाकृत महंगा है। यहां 24 कैरेट सोने का भाव 1, 24, 570 रुपये, 22 कैरेट का 1, 14, 190 रुपये और 18 कैरेट का 93, 440 रुपये प्रति 10 ग्राम है। पटना में 24 कैरेट सोना 1, 23, 320 रुपये, 22 कैरेट 1, 13, 040 रुपये और 18 कैरेट 92, 500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

लखनऊ, मेरठ, अयोध्या, कानपुर, आगरा, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, चंडीगढ़, जयपुर, लुधियाना और अमृतसर में 24 कैरेट सोने की कीमत 1, 23, 420 रुपये, 22 कैरेट की 1, 13, 140 रुपये और 18 कैरेट की 92, 600 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

भोपाल, इंदौर, अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और राजकोट में 24 कैरेट सोने का भाव 1, 23, 320 रुपये, 22 कैरेट का 1, 13, 040 रुपये और 18 कैरेट का 92, 500 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे, नागपुर, रायपुर, भुवनेश्वर और गुवाहाटी जैसे शहरों में 24 कैरेट सोना 1, 23, 270 रुपये, 22 कैरेट 1, 12, 990 रुपये और 18 कैरेट 92, 450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

पिछले कारोबारी दिन सोने की कीमतों में आई गिरावट

बुधवार को घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने का भाव 800 रुपये घटकर 1, 26, 000 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इससे पहले सोमवार को सोने की कीमत 1, 26, 800 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।

वहीं, MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाले सोने के वायदा अनुबंध में भी गिरावट देखने को मिली। कमजोर हाजिर मांग के चलते सोने का भाव 627 रुपये यानी 0.51 प्रतिशत टूटकर 1, 21, 702 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

सोने की कीमतों में गिरावट की क्या है वजह?

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, रुपये में मजबूती और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं की कमजोर चाल के कारण घरेलू बाजार में सोने की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती आने से भी सोने की कीमतों में गिरावट को बल मिला है।

विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका में ब्याज दरों के लंबे समय तक ऊंचे बने रहने की आशंका, अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड पर बेहतर रिटर्न और डॉलर की मजबूती के चलते निवेशक सोने और चांदी में अपनी हिस्सेदारी कम कर रहे हैं। इसका असर अंतरराष्ट्रीय बाजार के साथ-साथ भारतीय सर्राफा बाजार पर भी देखने को मिल रहा है।

नोट: यहां दिए गए सोने के भाव प्रति 10 ग्राम के आधार पर हैं। अलग-अलग स्रोतों और शहरों में कीमतों में अंतर हो सकता है। आभूषण खरीदते समय स्थानीय ज्वेलर्स से ताजा भाव की पुष्टि जरूर करें। इसके अलावा, आभूषणों की अंतिम कीमत में जीएसटी और मेकिंग चार्ज अलग से जुड़ सकते हैं।

Have something to say? Post your comment

व्यापार में और

विदेशी निवेशकों (FIIs) का भारतीय बाजार पर भरोसा कायम, नवंबर में अब तक ₹1.08 लाख करोड़ से ज्यादा का निवेश

बैंकिंग और मेटल शेयरों में भारी बिकवाली के बीच आईटी सेक्टर बना सहारा, निफ्टी आईटी 2.68% उछला

मुनाफावसूली की आंधी में बिखरा बाजार: सेंसेक्स 1,484 अंक टूटा, निवेशकों के ₹6.39 लाख करोड़ डूबे

गुरु नानक जयंती के कारण आज बंद रहेगा भारतीय शेयर बाजार, शाम के सत्र में खुलेगा कमोडिटी मार्केट (MCX)

PSU शेयर और सोने पर दो सटीक दांव के बाद पीएम मोदी की तीसरी 'भविष्यवाणी'— बोले, "लिखकर रख लें, अब डिग्री नहीं सिर्फ़ हुनर चलेगा!"

आज शुक्रवार 20 नवम्बर 2026 को सोने-चांदी के रेट : सोने की कीमतों में दर्ज की गई हल्की नरमी, जानें शिमला, दिल्ली और मुंबई समेत देश के प्रमुख शहरों में क्या हैं आज के ताज़ा भाव

देश की पहली स्वदेशी H5N1 बर्ड फ्लू वैक्सीन लॉन्च, पोल्ट्री कारोबार को मिलेगी मजबूती

कोल इंडिया की बड़ी तैयारी, रेयर अर्थ मैग्नेट निर्माण में उतरेगी सरकारी कंपनी

शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 83 हजार के पार, ऑटो और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी

आम बजट 2027-28 की तैयारियां तेज, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अर्थशास्त्रियों के साथ शुरू किया बजट पूर्व मंथन