Saturday | November 14, 2026
शादी के सीजन में सर्राफा बाजार गुलजार, कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच हल्की ज्वेलरी और गोल्ड ईटीएफ की बढ़ी मांग       आज का राशिफल, 14 नवंबर 2026: शनिवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी शनिदेव की विशेष कृपा, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत हाल       सोने का भाव आज का 13 नवंबर 2026: जबरदस्त गिरावट के बाद आज सुबह क्या है रेट, अपने शहर में जानें 24, 22, 18 कैरेट की कीमत       भारत बनाम न्यूजीलैंड चौथा वनडे आज: श्रेयस अय्यर संभालेंगे टीम इंडिया की कमान, सीरीज कब्जाने का सुनहरा मौका       अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले की तैयारियां तेज: भगवान परशुराम और माता रेणुका जी के पावन मिलन के लिए सजने लगी तीर्थ नगरी       अरुणाचल प्रदेश में भगवान शाक्यमुनि बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन को उमड़े करीब 50 हजार श्रद्धालु: कल से गोल्डन पैगोडा में होंगे दर्शन       कार्तिक शुक्ल विनायक चतुर्थी और धृति योग का आज दुर्लभ संयोग: देशभर के गणेश मंदिरों में विशेष श्रृंगार व महाआरती       अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों का ऐतिहासिक सैलाब: दीपोत्सव के बाद भी लाखों श्रद्धालु कर रहे रामलला के दर्शन       लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का आज से शुभारंभ: नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय कठिन अनुष्ठान शुरू       शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 का पावन पंचांग: कार्तिक शुक्ल चतुर्थी और शुक्रवार के दुर्लभ संयोग से आज खुलेंगे सुख-समृद्धि और सफलता के नए द्वार      

देश/विदेश

Bomb Threats School: दिल्ली के 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल के बाद मचा हड़कंप; कई स्कूल हुए बंद

December 09, 2024 09:46 AM

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के कई बड़े स्कूलों समेत 40 को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसमें डीपीएस आर के पूरम और पश्चिम विहार के जीडी गोयनका स्कूल को भी बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला है। जिसके बाद स्कूलों ने बच्चों को वापस घर भेज दिया है। कई स्कूल बंद हो गए हैं। बम की धमकी के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस जानकारी दी गई है।

दिल्ली के 40 स्कूलों को मिली धमकी

दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। जिसमें डीपीएस आर के पूरम और पश्चिम विहार के जीडी गोयनका स्कूल, मदर मैरी स्कूल, ब्रिटिश स्कूल, सलवान पब्लिक स्कूल, कैम्ब्रिज स्कूल समेत कई स्कूल शामिल हैं।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि आज 40 से ज्यादा स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मेल में लिखा है कि मैंने इमारतों के अंदर कई बम लगाए हैं। बम छोटे हैं और बहुत अच्छी तरह से छिपाए गए हैं। इससे इमारत को ज्यादा नुकसान नहीं होगा, लेकिन बमों के फटने से कई लोग घायल हो जाएंगे। अगर मुझे 30, 000 डॉलर नहीं मिले तो मैं बम विस्फोट कर दूंगा।

पहले भी मिल चुकी है स्कूलों को धमकियां

बीती 29 नवंबर को रोहिणी में वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल को एक ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली थी। इससे एक दिन पहले ही प्रशांत विहार इलाके में हुए कम तीव्रता वाले विस्फोट हुआ था। जिसमें एक शख्स घायल हो गया। राजधानी में लगातार इसी तरह की धमकियां मिल रही है।

दिल्ली के प्रशांत विहार में हुआ था धमाका

प्रशांत विहार इलाके में बृहस्पतिवार सुबह एक पार्क के पास मिठाई की दुकान के सामने जोरदार धमाका हुआ। धमाके में घटनास्थल पर मौजूद एक टेंपो चालक घायल हो गया। एक माह पहले इसी इलाके में स्थित सीआरपीएफ स्कूल की दीवार के पास जोरदार धमाका हुआ था। इस मामले में अभी तक पुलिस को आरोपियों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है।

धमाके के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। प्रशांत विहार थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ खतरनाक हथियारों या साधनों से स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाने, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत दर्ज किया है। बृहस्पतिवार को बी ब्लॉक में हुए धमाके में एक टेंपो चालक घायल हो गया था।

पुलिस को जांच के दौरान मौके से टाइमर, डेटोनेटर, बैटरी, घड़ी, तार आदि नहीं मिले हैं। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस को इसमें भी नाइट्रेट व हाइड्रोजन पैराक्साइड केमिकल का इस्तेमाल किए जाने की आशंका है, जिसे उच्च श्रेणी का विस्फोटक नहीं माना जाता है। आशंका है कि कूड़े में रखे विस्फोटक पर चालक के बीड़ी फेंकने से धमाका हुआ है। पुलिस ने घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है।

Have something to say? Post your comment

देश/विदेश में और

अमेरिका में वीजा सख्ती का बड़ा असर: आईबीएम (IBM) ने अधिकांश पदों के लिए H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप बंद की

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सीआरपीएफ नाके पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; उपराज्यपाल ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

असम के दिगारू में बड़ा रेल हादसा: कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के 7 डिब्बे पटरी से उतरे - पढ़ें पूरी खबर..

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'दादा की संपत्ति पर पोते का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं, पिता को मिला हिस्सा निजी संपत्ति'

विश्व बैंक ने भारतीय जल प्रबंधन को सराहा: 'अटल भूजल योजना' बनी वैश्विक रोल मॉडल

टेक जगत में बड़ा उलटफेर: माइक्रोसॉफ्ट फिर बनी दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी, एनवीडिया फिसली

यरूशलम में सत्ता परिवर्तन की आहट: नेतन्याहू का तिलिस्म टूटा, विपक्षी नेता आइजेनकोट को सरकार बनाने का आमंत्रण

घरेलू सियासत में झटके के बाद बदला ट्रंप का रुख: ईरान से जंग टली, पर एक घंटे में 38 पुल उड़ाने की चेतावनी

उत्सव की आतिशबाजी के बाद दमघोंटू हुई फिजां: दिल्ली में सांसों पर संकट, कई राज्यों में आग का तांडव

बस्तर के जंगलों से पीएम मोदी की हुंकार: "हथियारबंद नक्सली सिमटे, अब 'दिमागी नक्सलियों' के सफाए की बारी" - पढ़ें पूरी खबर..