आज का राशिफल: 6 फरवरी 2026 - कैसा रहेगा आपकी राशि के लिए आज का दिन? जानें अपना भाग्यफल!       हिमाचल में पंचायत चुनाव पर 'सुप्रीम' लड़ाई: हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ शीर्ष अदालत पहुंची सरकार, रोस्टर और आपदा एक्ट को बनाया ढाल - पढें पूरी खबर..       आज का राशिफल 5 फरवरी 2026: मेष, वृश्चिक को धन लाभ तो मकर को मिलेगी सफलता, जानें अपना भविष्यफल       बुधवार का राशिफल : 04 फरबरी 2026; आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानिए आज का राशिफल       क्वानू बस हादसा: हिमाचल विस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने जताया गहरा शोक, 4 लोगों की मौत पर जताई संवेदना; लापरवाही रोकने की नसीहत - पढें पूरी खबर       दुःखद हादसा : हिमाचल से पांवटा जा रही HRTC बस उत्तराखंड में दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत; डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल 3 फरवरी 2026: मंगलवार को इन 4 राशियों पर रहेगी हनुमान जी की विशेष कृपा, जानें मेष से मीन तक का पूरा हाल       आज का राशिफल: चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, इन 5 राशियों के लिए खुलेगा तरक्की का द्वार, जानें अपना भाग्यफल       ​30 जनवरी 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक, जानें किन राशियों के चमकेंगे सितारे और किन्हें बरतनी होगी सावधानी?       ​आज का राशिफल: 29 जनवरी 2026 — मेष से मीन तक, जानें कैसा रहेगा आपका आज का भाग्य और क्या कहते हैं आपके सितारे!      

देश/विदेश

World Top 5: ईरान की सर्वोच्‍च अदालत में गोलीबारी, दो जजों की मौत, हमलावर ने खुद को भी उड़ाया, पढ़ें पूरी खबर..

January 19, 2025 11:31 AM
फोटो सोर्स : सोशल मीडिया

नई दिल्‍ली : मध्‍य तेहरान में ईरान की सर्वोच्च अदालत में गोलीबारी में दो वरिष्ठ जजों की मौत हो गई. न्यायपालिका के मीडिया सेंटर के एक बयान के अनुसार, हत्या एक हथियारबंद व्यक्ति द्वारा की गई थी, जिसने शनिवार सुबह गोली चलाने के बाद आत्‍महत्‍या कर ली.

1. ईरान की सर्वोच्‍च अदालत में दो जजों की गोली मारकर दिनदहाड़े हत्‍या कर दी गई. सिन्हुआ न्‍यूज एजेंसी ने जानकारी दी है कि ईरानी न्यायपालिका की मिज़ान समाचार एजेंसी ने कहा कि दो न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट की शाखा 39 के प्रमुख अली रज़िनी और शाखा 53 के प्रमुख मोहम्मद मोगीसेह थे. हमलावर ने हमले के तुरंत बाद आत्महत्या कर ली.


 2. डोनाल्‍ड ट्रंप 20 जनवरी को अमेरिका के राष्‍ट्रपति पद की शपथ लेंगे. हालांकि ट्रंप के विरोध में हजारों लोग वाशिंगटन डीसी में एकत्र हुए. प्रदर्शनकारियों ने महिलाओं के अधिकारों ओर एलजीबीटीक्यू मुद्दों और हाशिए पर रहने वाले समूहों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई. कई कार्यकर्ता समूहों द्वारा आयोजित डीसी पीपुल्स मार्च लिंकन मेमोरियल के बाहर एक रैली में समाप्‍त होगा.


 3. दक्षिण कोरिया की एक अदालत ने राष्‍ट्रपति यूं सुक येओल की हिरासत अवधि बढ़ा दी है. अदालत ने चिंता जताई कि वह अपनी मार्शल लॉ घोषणा से जुड़े सबूतों को नष्ट कर सकते हैं. अदालत के इस ऐलान के बाद उनके समर्थक नाराज हो गए और उन्‍होंने अदालत की इमारत पर हमला कर दिया.


 4. इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम की शुरुआत से पहले शनिवार को मध्य लंदन में फिलिस्तीन समर्थकों ने रैली निकाली, जिसमें हजारों की संख्‍या में लोग जुटे. इस दौरान पुलिस ने 70 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है. ज्‍यादातर लोगों को प्रमुख सरकारी भवनों के पास विरोध प्रदर्शन के लिए अधिकृत परिधि के उल्लंघन के संदेह में हिरासत में लिया गया.


 5. यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूसी मिसाइल हमले में तीन लोगों की मौत हो गई. यूक्रेन के नेताओं ने इसे जघन्‍य हमला बताया तो रूस ने इसे प्रतिशोध कहा है. यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा कि देश में अन्य जगहों पर रूसी हमलों में तीन अन्य लोग भी मारे गए.

Have something to say? Post your comment

देश/विदेश में और

इस्लामाबाद में आत्मघाती हमला - पाकिस्तान की राजधानी दहल उठी, 12 लोगों की मौत, कई घायल - पढ़ें पूरी खबर

दिल्ली में भीषण कार ब्लास्ट: लाल किला मेट्रो पार्किंग में हुआ भीषण बिस्फोट, 8 की मौत - दिल्ली से लेकर कई राज्यों में अलर्ट, जांच एजेंसियां सक्रिय - पढ़ें पूरी खबर..

पांच साल की मासूम के साथ दरिंदगी, दोषियों अमित और निखिल को फांसी, अदालत ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला - पढ़ें पूरी खबर

लोकगायिका मैथिली ठाकुर भाजपा में शामिल, लोकसंगीत की दुनिया से सीधे राजनीति में कदम; अलीनगर से विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावना, पढ़ें पूरी खबर..

नेपाल में राजनीतिक संकट: प्रधानमंत्री ओली और राष्ट्रपति पौडेल का इस्तीफा, हिंसक प्रदर्शनों में संसद भवन और नेताओं के घरों में लगाई आग, पूर्व पीएम की पत्नी को जिंदा जलाया, पढ़ें पूरी खबर..

नेपाल सरकार का बड़ा फैसला: फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हाट्सएप बैन, सिर्फ पंजीकृत ऐप्स रहेंगे सक्रिय, पढ़ें पूरी खबर

"ऑनलाइन गेमिंग पर PM मोदी का बड़ा बयान: युवाओं की सुरक्षा के लिए कड़ा कानून जरूरी" - पढ़ें पूरी खबर..

सबसे बड़ी आपदा: भूस्खलन से पूरा गांव तबाह, 1,000 लोगों की मौत – सिर्फ एक शख्स बचा जिंदा, पढ़ें पूरी खबर..

अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही: 600 से अधिक लोगों की मौत, 1300 से ज्यादा घायल, पढ़ें पूरी खबर..

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने 68वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन पर की रणनीतिक चर्चा, पढ़ें पूरी खबर..