हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Saturday | February 01, 2025
भाजपा के कद्दावर नेता थे किशन कपूर, किशन कपूर के निधन पर विधान सभा अध्यक्ष ने गहरा दु:ख प्रकट किया, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल: पूर्व मंत्री एवं सांसद किशन कपूर का निधन, पीजीआई में ली अंतिम सांस, भाजपा परिवार ने एक बड़े नेता को खोया, पढ़ें पूरी खबर..       शिमला : भीषण अग्निकांड में करोड़ों की संपत्ति राख, 3 परिवार हुए बेघर, पढ़ें पूरी खबर..       आज का पंचांग: 01 फरवरी 2025: कोई भी कार्य करने से पहले जानें आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त और अशुभ समय       मासिक राशिफ़ल : सभी 12 राशियों के लिए कैसे रहेंगे फरवरी के 28 दिन, मेष से मीन तक जानिए पूरे महीने का हाल..       शनिवार का राशिफ़ल: 01 फरवरी 2025: फरवरी के पहले दिन इन राशियों को होगा बंपर लाभ, भाग्य का सितारा रहेगा बुलंदियों पर, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल..       अमेरिका में प्लेन-हेलिकॉप्टर क्रैश, सभी 67 की मौत, 40 शव बरामद, ट्रम्प बोले- हादसे के लिए ओबामा-बाइडेन की नीतियां जिम्मेदार, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल: विधानसभा का बजट सत्र मार्च में, बजट सत्र में होगी 18 से 20 बैठकें, CM सुक्खू प्रस्तुत करेंगे तीसरा बजट, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल : बाल-बाल बची लोगों की जान, दलाश से रामपुर जा रही बस के खुले चक्के / एक्सल टूटा, कुल्लू-खेगशु के पास बड़ा हादसा होने से टला, देखें वीडियो       अर्की : धुन्दन पंचायत के वार्ड मैंबर की संदिग्ध मौत, श्मशानघाट में मिला शव, आत्महत्या की आशंका, पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल

हिमाचल: पूर्व मंत्री एवं सांसद किशन कपूर का निधन, पीजीआई में ली अंतिम सांस, भाजपा परिवार ने एक बड़े नेता को खोया, पढ़ें पूरी खबर..

February 01, 2025 12:14 PM

शिमला: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री व सांसद किशन कपूर का निधन हो गया है। किशन कपूर ब्रेन हेमरेज के चलते पीजीआई में उपचाराधीन थे, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। किशन कपूर धर्मशाला के खनियारा गांव के रहने वाले थे और उनका जन्म 25 जून 1951 को हुआ था। वह तीन बार राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे। एक बार लोकसभा सांसद रहे। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ते रहे और पांच बार विधायक रहे। उनके निधन से विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश में शोक की लहर दाैड़ गई है।

भाजपा परिवार ने एक बड़े नेता को खोया: जयराम

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सोशल मीडिया में जारी पोस्ट में कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री व सांसद किशन कपूर के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है। भाजपा परिवार ने एक बड़े नेता को खोया है, इस क्षति की भरपाई असंभव है। किशन जी ने बतौर मंत्री प्रदेश के विकास एवं जनता के कल्याण के लिए अहम भूमिका निभाई है, उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें तथा शोकग्रस्त परिवारजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

किशन कपूर का राजनीति सफर

1970 जनसंघ और जनता पार्टी के सदस्य बने

1978 युवा मोर्चा सचिव

1980 भाजपा के गठन में शामिल हुए

1982-1984 मंडल अध्यक्ष भाजपा धर्मशाला

1985 धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के रूप में पहला विधायक चुनाव लड़ा

1990 भाजपा के विधायक के रूप में धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया

1993 धर्मशाला से दूसरी बार जीते और विधानसभा पहुंचे

1993-97 विधानसभा में मुख्य सचेतक नियुक्त हुए

1994 भाजपा हिमाचल प्रदेश के राज्य कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त हुए

1995-97 कांगड़ा जिले के भाजपा अध्यक्ष रहे

1996 मणिपुर संसदीय क्षेत्र के लिए भाजपा चुनाव प्रभारी नियुक्त हुए

1998 धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से तीसरी बार जीते

1998 परिवहन, जनजातीय विकास, मुद्रण एवं लेखन सामग्री और कानून मंत्री के रूप में शपथ ली

2003 धर्मशाला से चुनाव लड़ा और हार

2004 हिमाचल प्रदेश भाजपा के राज्य प्रवक्ता नियुक्त

2007 धर्मशाला से चौथी बार जीते

2008 परिवहन, शहरी विकास, आवास और नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री के रूप में शपथ ली

2009 उद्योग, श्रम और रोजगार और सैनिक कल्याण मंत्रालयों में पोर्टफोलियो बदले गए

2012 धर्मशाला से चुनाव लड़ा और हार गए

2017 धर्मशाला निर्वाचन क्षेत्र से पांचवीं बार जीते

2017 खाद्य और नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले और चुनाव मंत्री के रूप में शपथ ली

2019 पूरे देश में सबसे अधिक मतदान प्रतिशत के रिकॉर्ड अंतर से पहली बार कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से सांसद चुने गए।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

भाजपा के कद्दावर नेता थे किशन कपूर, किशन कपूर के निधन पर विधान सभा अध्यक्ष ने गहरा दु:ख प्रकट किया, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला : भीषण अग्निकांड में करोड़ों की संपत्ति राख, 3 परिवार हुए बेघर, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल: विधानसभा का बजट सत्र मार्च में, बजट सत्र में होगी 18 से 20 बैठकें, CM सुक्खू प्रस्तुत करेंगे तीसरा बजट, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल : बाल-बाल बची लोगों की जान, दलाश से रामपुर जा रही बस के खुले चक्के / एक्सल टूटा, कुल्लू-खेगशु के पास बड़ा हादसा होने से टला, देखें वीडियो

हिमाचल : बाल-बाल बची लोगों की जान, दलाश से रामपुर जा रही बस के खुले चक्के / एक्सल टूटा, कुल्लू-खेगशु के पास बड़ा हादसा होने से टला, देखें वीडियो

अर्की : धुन्दन पंचायत के वार्ड मैंबर की संदिग्ध मौत, श्मशानघाट में मिला शव, आत्महत्या की आशंका, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल : हिमाचल के स्कूलों में विद्यार्थियों को शारीरिक दंड देने पर लगा प्रतिबंध, नहीं तो होगी कार्रवाई, पढ़ें पूरी खबर..

मौसम अपडेट : हिमाचल में फिर से बदलेगा मौसम, अगले पांच दिनों तक बारिश और बर्फबारी की संभावना, पढ़ें पूरी खबर..

अर्की: बाड़ीधार में जेसीबी दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

शिमला के सुन्नी लूहरी सड़क मार्ग पर ट्रक नंबर HP 11B 5363 दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, पढ़ें पूरी खबर...