आज का राशिफ़ल: 10 अक्तूबर 2025; करवा चौथ पर इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत — करवा चौथ पर कौन होगा भाग्यशाली ? पढ़ें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल       करवा चौथ 2025: शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत कथा – पति की लंबी उम्र और दांपत्य सुख के लिए विशेष दिन - पढ़ें पूरी खबर       “हिमाचल में सरकार का बड़ा फैसला: पंचायत चुनाव अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, सड़कें सुधरेंगी, फिर बजेगी लोकतंत्र की घंटी, आदेश जारी" - पढ़ें पूरी खबर       68वां राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन बारबाडोस में शुरू, ओम बिरला के साथ कुलदीप पठानियां भारतीय प्रतिनिधिमण्डल में शामिल - पढ़ें पूरी खबर       करवा चौथ की रौनक से गुलजार शिमला, महिलाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह, पर्यटन निगम ने जोड़ों के लिए दी विशेष छूट - पढ़ें पूरी खबर       धार वाले देवता, सेरीघाट में 19 अक्तूबर को कार्तिक मास का पारंपरिक मेला — श्रद्धालु अर्पित करेंगे नई फसल ‘कणा’ का चढ़ावा - पढ़ें पूरी खबर..       Aaj Ka Rashifal, 9 October 2025: मेष से मीन तक आज का दिन रहेगा ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा, जानें सभी 12 राशियों का हाल       HRTC पेंशनर्स का गुस्सा: पेंशन न मिलने पर 15 अक्टूबर को शिमला में विशाल धरना, 17 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी - पढ़ें पूरी खबर       आपदा से सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम - “समर्थ–2025” के तहत शिमला में सुरक्षित निर्माण मॉडल प्रतियोगिता आयोजित - पढ़ें पूरी खबर       बिलासपुर बस हादसे में मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख की राहत राशि, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जताया गहरा शोक - पढ़ें पूरी खबर      

देश/विदेश

अमेरिका में प्लेन-हेलिकॉप्टर क्रैश, सभी 67 की मौत, 40 शव बरामद, ट्रम्प बोले- हादसे के लिए ओबामा-बाइडेन की नीतियां जिम्मेदार, पढ़ें पूरी खबर..

January 31, 2025 04:29 PM
फोटो सोर्स : सोशल मीडिया

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन DC में बुधवार रात यात्री विमान और हेलिकॉप्टर में हुई टक्कर में सभी 67 लोगों की मौत हो गई हैं। अधिकारियों ने सभी की मौत की पुष्टि की है। क्रैश के बाद दोनों पोटोमैक नदी में गिर गए थे।

प्लेन में 4 क्रू मेंबर समेत 64 और हेलिकॉप्टर में 3 लोग सवार थे। CBS न्यूज के मुताबिक अब तक 40 शव बरामद कर लिए गए हैं। हादसे के बाद अमेरिकी एयरलाइंस का प्लेन पोटोमैक नदी में तीन टुकड़ों में पड़ा मिला। प्लेन और हेलिकॉप्टर दोनों के फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (FDR या ब्लैक बॉक्स) मिल गए हैं।

वॉशिंगटन के फायर डिपार्टमेंट के प्रमुख जॉन डोनेली ने बताया कि पानी में सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पानी काफी गहरा और मटमैला है। इससे गोताखोरों को गोता लगाने में कठिनाई आ रही है। रेस्क्यू में कई दिनों का वक्त लग सकता है।

घटना रोनाल्ड रीगन एयरपोर्ट के पास हुई। हादसे के बाद एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें और लैंडिंग रोक दी गई हैं। हादसा US एयरलाइन्स के CRJ700 बॉम्बार्डियर जेट और सेना के ब्लैक हॉक (H-60) हेलिकॉप्टर के बीच हुआ। अमेरिकन एयरलाइन्स का जेट कंसास राज्य से वॉशिंगटन आ रहा था।

2 रूसी नागरिक भी प्लेन पर सवार थे रूसी न्यूज एजेंसी TASS के मुताबिक प्लेन में रूस के दो फिगर स्केटर्स येवगेनिया शिश्कोवा और वादिम नौमोव भी सवार थे। दोनों ने 1994 में वर्ल्ड चैंपियनशिप भी जीती थी। दोनों शादीशुदा थे।

वे कई साल से अमेरिका में रह रहे थे और आइस स्केटर्स को ट्रेनिंग देते थे। TASS ने आशंका जताई है कि शिश्कोवा और नौमोव के बेटे मैक्सिम भी उसी प्लेन में हो सकते हैं।

ट्रम्प ने हादसे पर ओबामा और बाइडेन की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया

 ट्रम्प ने पूर्व ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी पीट बटिगिएग पर एयर ट्रैफिक कंट्रोलर के पदों पर दिव्यांग और मानसिक समस्याओं से जूझ रहे लोगों को भर्ती करने का आरोप लगाया है। ट्रम्प अमेरिका में DEI प्रोग्राम पर पहले ही रोक लगा चुके हैं।

इससे पहले ट्रम्प ने गुरुवार को हादसे पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा,  

"प्लेन एयरपोर्ट के लिए एकदम सही रास्ते पर था। हेलीकॉप्टर काफी देर से प्लेन की ओर सीधा आ रहा था। रात साफ थी, प्लेन की लाइट्स जल रही थीं, फिर भी हेलिकॉप्टर ऊपर या नीचे क्यों नहीं गया या मुड़ा क्यों नहीं।"

ट्रम्प ने आगे लिखा कि, कंट्रोल टावर ने हेलिकॉप्टर को यह क्यों नहीं बताया कि उसे क्या करना है, बजाय इसके कि क्या उन्होंने प्लेन देखा है। उन्होंने कहा,

"यह एक बुरी स्थिति है जिसे रोका जाना चाहिए था। यह अच्छी बात नहीं है।"

उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने हादसे पर दुख जताया। उन्होंने हादसे में शामिल लोगों के लिए प्रार्थना करने की अपील की थी।

PM मोदी ने हादसे पर दुख जताया

अमेरिका में हुए प्लेन-हेलिकॉप्टर हादसे पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया। उन्होंने X पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को टैग करते हुए लिखा कि,

"वाशिंगटन डीसी में हुए दुखद हादसे में लोगों की जान जाने से हम बहुत दुखी हैं। पीड़ितों के परिवारों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएँ। हम संयुक्त राज्य अमेरिका के लोगों के साथ एकजुटता में खड़े हैं।"

रेस्क्यू के लिए गोताखोरों को नदी में उतारा CNN के मुताबिक लोगों के रेस्क्यू के लिए गोतोखोरों को पोटोमैक नदी में उतारा गया था। वॉशिंगटन का तापमान जीरो डिग्री के आसपास चल रहा है। ऐसे में पानी में गिरे लोगों को 20-30 मिनट के भीतर हाइपोथर्मिया का खतरा बना हुआ था।

फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के मुताबिक अमेरिकन एयरलाइंस का यह प्लेन रीगन नेशनल एयरपोर्ट (DCA) के रनवे 33 के पास पहुंच रहा था, तभी ब्लैकहॉक H-60 हेलिकॉप्टर से टकरा गया। हादसे वाला CRJ700 बॉम्बार्डियर प्लेन लोकल उड़ान के लिए डिजाइन किया गया था और इसमें 68 से 73 यात्री बैठ सकते हैं।

सोर्स: सोशल मीडिया..

Have something to say? Post your comment

देश/विदेश में और

नेपाल में राजनीतिक संकट: प्रधानमंत्री ओली और राष्ट्रपति पौडेल का इस्तीफा, हिंसक प्रदर्शनों में संसद भवन और नेताओं के घरों में लगाई आग, पूर्व पीएम की पत्नी को जिंदा जलाया, पढ़ें पूरी खबर..

नेपाल सरकार का बड़ा फैसला: फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हाट्सएप बैन, सिर्फ पंजीकृत ऐप्स रहेंगे सक्रिय, पढ़ें पूरी खबर

"ऑनलाइन गेमिंग पर PM मोदी का बड़ा बयान: युवाओं की सुरक्षा के लिए कड़ा कानून जरूरी" - पढ़ें पूरी खबर..

सबसे बड़ी आपदा: भूस्खलन से पूरा गांव तबाह, 1,000 लोगों की मौत – सिर्फ एक शख्स बचा जिंदा, पढ़ें पूरी खबर..

अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही: 600 से अधिक लोगों की मौत, 1300 से ज्यादा घायल, पढ़ें पूरी खबर..

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने 68वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन पर की रणनीतिक चर्चा, पढ़ें पूरी खबर..

बैंक खातों में पड़े ₹67 हजार करोड़ पर नहीं किया किसी ने दावा, SBI में ही ₹19 हजार करोड़ से ज़्यादा, पढ़ें पूरी खबर..

भोपाल में आयोजित पीठासीन अधिकारियों की समिति की बैठक में बोले पठानियां, विधायी समितियाँ विधायिकाओं की रीढ़, पढ़ें पूरी खबर..

क्या "चंदा दो, टिकट लो" था कांग्रेस का फॉर्मूला ? ED की रिपोर्ट में विस्फोट, चैरिटी की आड़ में कांग्रेस ने खेला अरबों का खेल! नाम चैरिटी का, काम टिकट बांटने का ! क्या यही है कांग्रेस का असली राजनीतिक मॉडल ? पढ़ें पूरी खबर..

दिल्ली में राहत: अब 10-15 साल पुरानी कारों को नहीं रोकेगा कोई, सरकार ने हटाया बैन, क्या था सरकार का पहले का फैसला ? पढ़ें पूरी खबर..