आज का राशिफल (23 अक्टूबर): जानें करियर, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आपका दिन       आज का पंचांग, 23 अक्टूबर 2026: शुक्रवार को शुक्र प्रदोष व्रत का संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि और पूजा का महत्व       शिमला में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद, 200 बॉक्स जब्त - पढ़ें पूरी ख़बर..       आज का पंचांग 22 अक्टूबर 2026: पापांकुशा एकादशी पर बन रहे शुभ योग, जानें राहुकाल, शुभ मुहूर्त, तिथि, नक्षत्र और पूजा का महत्व       आज का राशिफल: 22 अक्टूबर 2026; ग्रहों के सेनापति मंगल और न्यायदेवता शनि की चाल से पलट सकती है इन 5 राशियों की किस्मत, जानें अपना भाग्य       दलेर मेहंदी विवाद: 35 लाख की फीस और वीआईपी खर्च, मंत्री सुबोध उनियाल का कड़ा पलटवार- 'तबीयत खराब थी तो मंच पर आकर जनता को मूर्ख क्यों बनाया?'       अनुपम खेर ने दलेर मेहंदी के सरेआम अपमान पर जताया कड़ा ऐतराज, मंत्री के रवैये की निंदा कर इंडस्ट्री से की आवाज उठाने की अपील       हिमाचल भाजपा ने कसा संगठन का पेंच: प्रदेश के इन जिलों में नए समन्वयकों की नियुक्ति, प्रकोष्ठों के कामकाज में आएगी तेजी       हिमाचल में अब 20 से 30 साल तक नहीं टूटेंगी सड़कें, PWD ने तैयार किया 'कंक्रीट और प्लास्टिक' रोडमैप       हिमाचल में 'वोट चोरी' पर कांग्रेस का हल्ला बोल, 'वोट बचाओ-देश बचाओ' अभियान के लिए तीन पर्यवेक्षक नियुक्त      

देश/विदेश

लोकगायिका मैथिली ठाकुर भाजपा में शामिल, लोकसंगीत की दुनिया से सीधे राजनीति में कदम; अलीनगर से विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावना, पढ़ें पूरी खबर..

October 14, 2025 10:06 PM
Om Prakash Thakur

लोकसंगीत की दुनिया से सीधे राजनीति में कदम! दरभंगा की मशहूर गायिका मैथिली ठाकुर ने भाजपा जॉइन कर बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। उनके शामिल होने के बाद अलीनगर सीट से मौजूदा विधायक मिश्रीलाल यादव का टिकट कटने की अटकलें तेज, और पार्टी के प्रचार अभियान में उनके फैन बेस का इस्तेमाल होने की संभावना। पढ़ें विस्तार से

दरभंगा:  (HD News); प्रसिद्ध लोकगायिका मैथिली ठाकुर मंगलवार को आधिकारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, उन्हें बिहार की अलीनगर सीट से विधानसभा चुनाव में उतारा जा सकता है। इससे मौजूदा विधायक मिश्रीलाल यादव का टिकट कटना लगभग तय माना जा रहा है।

बीजेपी मैथिली ठाकुर की लोकप्रियता और सोशल मीडिया पर उनके बड़े फैन बेस को देखते हुए उन्हें पार्टी प्रचार अभियान का चेहरा भी बना सकती है। अगर उन्हें टिकट मिलता है, तो यह पहली बार होगा जब बिहार की लोक-संस्कृति से जुड़ी कोई प्रसिद्ध गायिका सीधे राजनीतिक मैदान में उतरेंगी।

मैथिली ठाकुर ने हाल ही में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद उनके पार्टी में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई थीं। बातचीत के बारे में मैथिली ने कहा, “बीजेपी नेताओं के साथ आधे घंटे तक चर्चा हुई। बातचीत सकारात्मक रही। हम हमेशा से एनडीए के समर्थन में हैं और बीजेपी हमारी प्राथमिकता रही है। बिहार से मेरा जुड़ाव है और मैं यहां रहकर लोगों की सेवा करना और विकास में योगदान देना चाहती हूं।”

विनोद तावड़े ने 5 अक्टूबर को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर मैथिली ठाकुर के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा था कि वर्ष 1995 में लालू राज आने पर बिहार छोड़ने वाले परिवार की बिटिया अब बदलते बिहार की रफ्तार देखकर लौटना चाहती हैं।

कौन हैं मैथिली ठाकुर?

दरभंगा की 25 वर्षीय मैथिली ठाकुर लोक संगीत और मिथिला संस्कृति की बेहद लोकप्रिय गायिका हैं। बचपन से संगीत में रुचि रखने वाली मैथिली ने क्लासिकल म्यूजिक की ट्रेनिंग ली है और कई भाषाओं में गाने गाए हैं। उनके माता-पिता, रमेश और भारती ठाकुर, दोनों म्यूजिक टीचर हैं, जबकि उनके दो भाई भी संगीत में करियर बना रहे हैं। तीनों बच्चों को हिंदुस्तानी क्लासिकल म्यूजिक के साथ हारमोनियम और तबला बजाने की ट्रेनिंग दी गई है।

मिथिला संस्कृति की चमक और लोक संगीत की धारा लेकर राजनीति में कदम रखने जा रही मैथिली ठाकुर अब बिहार के युवा और ग्रामीण मतदाताओं के लिए एक नई उम्मीद बनकर उभर सकती हैं।

Have something to say? Post your comment

देश/विदेश में और

अनुपम खेर ने दलेर मेहंदी के सरेआम अपमान पर जताया कड़ा ऐतराज, मंत्री के रवैये की निंदा कर इंडस्ट्री से की आवाज उठाने की अपील

India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान, मार्को रुबियो ने बताया संभावित समय

शराब खरीदने से पहले दिखाना पड़ सकता है ID कार्ड! सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

​19 अक्टूबर की 10 बड़ी खबरें: टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, हिमाचल में साझा जमीन पर निर्माण रुका; राजनाथ सिंह का ताजिकिस्तान दौरा - पढ़ें विस्तार से..

आज की 10 बड़ी खबरें: सियासत से लेकर कारोबार, खेल और मौसम तक की विस्तृत जानकारी

बॉलीवुड में शोक की लहर: नहीं रहे 'क्रांतिवीर' नाना पाटेकर, गोवा के अस्पताल में ली अंतिम सांस - पढ़ें पूरी खबर..

BREAKING NEWS : भीषण विमान हादसा: वायुसेना का ATR-42 प्लेन क्रैश, 32 लोगों की मौत की आशंका

नॉर्वे में भारतीय दूतावास पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष पठानियां, हिमाचल के पर्यटन व हरित ऊर्जा पर हुई चर्चा - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया पहुंचे नॉर्वे, ट्रॉम्सो यूनिवर्सिटी में भारतीय छात्रों से करेंगे संवाद - पढ़ें पूरी खबर ...

​69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन का केपटाउन में भव्य समापन, पठानियां ने दक्षिण अफ्रीका का जताया आभार - पढ़ें पूरी खबर..