Thursday | October 01, 2026
नॉर्वे में भारतीय दूतावास पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष पठानियां, हिमाचल के पर्यटन व हरित ऊर्जा पर हुई चर्चा - पढ़ें पूरी खबर..       किन्नौर: हिमाचल के रूपिन पास में भारी हिमपात, 2000 से अधिक भेड़-बकरियों के बर्फ में दबने की आशंका - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 1 अक्टूबर 2026; मेष से मीन राशि तक, जानिए किसके चमकेंगे सितारे और किसे बरतनी होगी सावधानी       2 अक्टूबर को जघून में होगी ग्राम सभा की बैठक, पंचायत के विकास कार्यों समेत 15वें-16वें वित्त आयोग व आगामी योजनाओं पर होगी चर्चा - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 30 सितंबर 2026; करियर, व्यापार और प्यार के मामले में इन राशियों को मिलेगी शानदार कामयाबी..!       पूर्व मंत्री और कद्दावर नेता विजय सिंह मनकोटिया का निधन, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जताया गहरा शोक ..       सोलन/अर्की : 7 करोड़ का सरली सब-स्टेशन बना 'सफेद हाथी': स्टाफ के इंतजार में जंग खा रहा करोड़ों का प्रोजेक्ट, बिजली की आंख-मिचौली से ग्रामीण त्रस्त - पढ़ें पूरी ख़बर       मंगलवार का राशिफल, 29 सितंबर 2026: मेष से मीन तक जानें आज किस राशि पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा, पढ़ें दैनिक राशिफल       दाड़लाघाट में लडोग स्कूल के छात्रों का जलवा: 77 स्कूलों की कड़ी टक्कर के बीच चमके छात्र, भरत के 'इनोवेटिव मॉडल' ने जीता दिल       हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया पहुंचे नॉर्वे, ट्रॉम्सो यूनिवर्सिटी में भारतीय छात्रों से करेंगे संवाद - पढ़ें पूरी खबर ...      

देश/विदेश

नॉर्वे में भारतीय दूतावास पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष पठानियां, हिमाचल के पर्यटन व हरित ऊर्जा पर हुई चर्चा - पढ़ें पूरी खबर..

October 01, 2026 04:16 PM
ओम प्रकाश ठाकुर

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां अपने विदेश दौरे के समापन से पहले नॉर्वे की राजधानी ओस्लो स्थित भारतीय दूतावास पहुंचे। दूतावास प्रमुख अनन्या अग्रवाल ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान भारत-नॉर्वे संबंधों के साथ हिमाचल में पर्यटन, शिक्षा, हरित ऊर्जा, सतत विकास और संसदीय सहयोग की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

ओस्लो: हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां अपने विदेश दौरे के समापन से पूर्व नॉर्वे की राजधानी ओस्लो स्थित भारतीय दूतावास पहुंचे। यहां दूतावास प्रमुख एवं 2013 बैच की आईएफएस अधिकारी अनन्या अग्रवाल ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष और दूतावास प्रमुख के बीच भारत-नॉर्वे संबंधों सहित विभिन्न कूटनीतिक, सामाजिक और आर्थिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। बातचीत के दौरान दोनों देशों के बीच बढ़ती मित्रता तथा हिमाचल प्रदेश और नॉर्वे के बीच सहयोग की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में शिक्षा, पर्यटन, हरित ऊर्जा, सतत विकास और संसदीय कार्यप्रणाली के आदान-प्रदान जैसे महत्वपूर्ण विषय प्रमुखता से उठे। विधानसभा अध्यक्ष ने हिमाचल प्रदेश की पर्यटन संभावनाओं का उल्लेख करते हुए राज्य के धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने में भारतीय दूतावास की भूमिका पर भी चर्चा की।

पठानियां ने दूतावास अधिकारियों के साथ हिमाचल की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत, हिमाचली टोपी, शॉल और अन्य स्थानीय उत्पादों को विदेशों में प्रचारित करने की संभावनाओं पर भी विचार साझा किए। उन्होंने दूतावास प्रमुख अनन्या अग्रवाल को हिमाचल प्रदेश आने का निमंत्रण दिया।

विधानसभा अध्यक्ष ने दूतावास प्रमुख के आतिथ्य के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए भारत-नॉर्वे संबंधों को मजबूत करने और नॉर्वे में भारतीय समुदाय के सहयोग के लिए दूतावास के प्रयासों की सराहना की।

गांधी जयंती पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

विदेश दौरे के दौरान विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि गांधी जी भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार, ज्ञान और नैतिक मूल्य आज भी पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों का जीवंत उदाहरण था। गांधी जी के विचारों की वैश्विक प्रासंगिकता को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा 2 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाना भी उनके सिद्धांतों के वैश्विक महत्व को दर्शाता है।

पठानियां ने कहा कि वर्तमान वैश्विक चुनौतियों के बीच गांधी जी की शिक्षाएं यह संदेश देती हैं कि वास्तविक शक्ति नैतिक सत्य, अहिंसा और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व में निहित है।

Have something to say? Post your comment

देश/विदेश में और

हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया पहुंचे नॉर्वे, ट्रॉम्सो यूनिवर्सिटी में भारतीय छात्रों से करेंगे संवाद - पढ़ें पूरी खबर ...

​69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन का केपटाउन में भव्य समापन, पठानियां ने दक्षिण अफ्रीका का जताया आभार - पढ़ें पूरी खबर..

केप टाउन में पठानियां ने उठाया ‘पोस्ट-लेजिस्लेटिव स्क्रूटिनी’ का मुद्दा, जनता से मजबूत संवाद पर दिया जोर - पढ़ें पूरी खबर..

दक्षिण अफ्रीका में 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन का आगाज, हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने की शिरकत - पढ़ें पूरी खबर

सवालों से 'बचते' राहुल गांधी: पुलिसकर्मियों के दर्द पर पूछा सवाल, तो पत्रकार पर लगा दिया 'BJP' का ठप्पा.! - जानिए क्या है पूरा मामला..

"बिना पुलिस और सरकार की मिलीभगत के 10 दिन भी नहीं चल सकता नशे का धंधा" — गुलाब चंद कटारिया का सबसे बड़ा बयान; पढ़ें पूरी खबर

भारत मे कब हारेगी BJP? चुनाव विश्लेषक प्रदीप गुप्ता की भविष्यवाणी ने बढ़ाई सियासी हलचल, बताया सत्ता परिवर्तन का साल - पढ़ें विस्तार से

ऐतिहासिक कूटनीतिक सफलता: अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता; फ़ारस की खाड़ी में युद्ध विराम और होर्मुज़ स्ट्रेट को फिर से खोलने पर बनी सहमति

महिला आरक्षण बिल: सरकार ने विपक्ष पर लगाया अवसर खोने का आरोप, राहुल गांधी बोले- 'हमने संविधान की मूल भावना को बचाया' - पढ़ें पूरी खबर..

कांग्रेस का 'ऑपरेशन क्लीन': क्रॉस वोटिंग करने वाले 5 विधायकों पर गिरी गाज, खरगे ने दिखाया बाहर का रास्ता - पढ़ें पूरी खबर..