हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Tuesday | February 11, 2025
आज का पंचांग: 11 फरवरी 2025 (मंगलवार); कोई भी कार्य करने से पहले जानें आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त और अशुभ समय       आज का राशिफल : 11 फरवरी 2025 (मंगलवार); इन 5 राशियों को आज मिलेगा शुभ योग से लाभ, दिन बनेगा मंगलकारी, पढ़ें आज का राशिफ़ल..       शिमला-धर्मशाला के लिए एयरलाइन ने उड़ानों में की कटाैती, अब सिर्फ इतने दिन ही मिलेगी उड़ान सेवाएं, पढ़ें पूरी ख़बर..       अवैध खनन रोकने गए SDM पर जानलेवा हमला, लात-मुक्का बरसाकर तोड़ा दांत; प्रशासन में मचा हड़कंप, पढ़ें पूरी खबर..       शिमला: नावर क्षेत्र के टीलूधार में 2 मंजिला मकान राख, पढ़ें पूरी खबर..       दर्दनाक हादसा : ट्रक-बस में भीषण टक्कर, टक्कर के बाद बस आग का गोला बनी, 41 लोग जिंदा जले, पढ़ें पूरी खबर..       आज का पंचांग, 10 फरवरी 2025 : आज सोम प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त का समय       सोमवार का राशिफ़ल: 10 फरवरी 2025; आज इन राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, हर काम में मिलेगी कामयाबी, पढ़ें आज का भविष्यफल..       साप्ताहिक राशिफ़ल : (10 से 16 फरवरी 2025); इस हफ्ते इन राशियों की जिंदगी में आएगी बसंत की बहार, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल       हिमाचल भाजपा के वो 3 बड़े नेता, जिनकी रणनीति ने देश के दिल में खिलाया कमल, लहराया जीत का परचम ..क्या हिमाचल में भी होगा दिल्ली जैसा हाल..!! पढ़ें पूरी खबर..      

राशिफल

सोमवार का राशिफ़ल: 10 फरवरी 2025; आज इन राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, हर काम में मिलेगी कामयाबी, पढ़ें आज का भविष्यफल..

February 10, 2025 05:52 AM
Om Prakash Thakur

!!🍒!! आज का राशिफल !!🍒!!     आज का राशिफल दर्शाता है कि कुछ राशियों का भाग्यशाली रहेगा। कुछ नए अवसर भी मिलने वाले हैं। ऐसी कौन-सी राशियां हैं जिनकी किस्मत खुलेगी, यह जानने के लिए इस लेख को जरूर पढ़ें।  

सुप्रभात ।। आज का सुविचार..

☀️ मेष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। आपको शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। बिजनेस में लोग आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे। आप बड़े सदस्यों से आदर व सम्मान बनाए रखें। आपको किसी की कोई बात बुरी लगेगी, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। परिवार में किसी सदस्य को कोई पुरस्कार मिल सकता है। शुभ अंक - 1 और शुभ रंग - लाल है।

☀️ वृष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। भाईचारे की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको अपने कामों में सफलता मिलेगी। किसी नये वाहन को आप घर लेकर आ सकते हैं। आप सभी के प्रति प्रेम व सहयोग बनाए रखें। राजनीति में आपको थोड़ा सोच समझ कर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में महिला मित्रो से आपको थोड़ी दूरी बनाकर रखनी होगी। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे। शुभ अंक - 5 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ मिथुन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा होगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आप अपने घर के साथ-साथ बाकी कामों पर भी पूरा ध्यान देंगे। आपने यदि भावनाओ में बहकर कोई निर्णय लिया, तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। आपको भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई जिम्मेदारी मिलने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन फिर भी आप उसे समय से पहले पूरा करके देंगे। शुभ अंक - 6 और शुभ रंग - नीला है।

☀️ कर्क राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए किसी नए काम को करने के लिए रहेगा। व्यक्तिगत मामलों को बढ़ावा मिलेगा। श्रेष्ठ कार्य में आपका काफी रुचि रहेगी। आप अपनी कला कौशल से कार्यक्षेत्र में लोगों को हैरान करेंगे। आपकी एक साथ कई काम हाथ लगने से व्याग्रता बढ़ सकती है, लेकिन आपको किसी यात्रा पर जाते समय वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा। आपकी माताजी आपसे कुछ पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। शुभ अंक - 9 और शुभ रंग - लाल है।

☀️ सिंह राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों की कोई डील यदि लंबे समय से अटकी हुई थी, तो वह भी फाइनल हो सकती है। आपको अपनी आय और व्यय भी बजट बनाकर चलने की आवश्यकता है। आप धन को लेकर किसी से कोई वादा ना करें और आपको बेफिजूल के खर्च करने से आपको बचना होगा, लेकिन जीवनसाथी को आप कहीं घूमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। परिवार में छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे। शुभ अंक - 2 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ कन्या राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आप किसी मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको छुटपुट की योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे। आपको व्यवसाय में अच्छी सफलता हासिल होगी। आप यदि किसी प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा पूरी होगी। शुभ अंक - 6 और शुभ रंग - सफेद है।

☀️ तुला राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपकी कला व कौशल में निखार आएगा। विभिन्न कार्यों में आप तेजी दिखाएंगे। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आप अपने बिजनेस को लेकर कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। पार्टनरशिप थोड़ा सोच समझकर काम करें। पैतृक संपत्ति को लेकर कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो वह आपको मिल सकती है। शुभ अंक - 5 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों की योजनाएं लाभदायक रहेंगी। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से दूर रहना होगा। भाई व बहनों आपको कामो को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं। आपको किसी काम को पूरा होने से परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। आपकी संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती हैं, जिसे आप पूरा अवश्य करेंगे। आप अपने खर्चों को भी थोड़ा कंट्रोल करने की कोशिश करें। शुभ अंक - 2 और शुभ रंग - सफेद है।

☀️ धनु राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए उत्साह पूर्ण रहने वाला है। आपको किसी विपरीत परिस्थित में भी धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। आप किसी बात को लेकर बेवजह क्रोध न करें। आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई को लेकर लापरवाही बिल्कुल नहीं करनी है। आपको अक्समात धन लाभ मिलने से खुशी होगी। आप अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखें। किसी की कही सुनी बातों में ना आएं। शुभ अंक - 3 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ मकर राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके कुछ नए प्रयास बेहतर रहेंगे। आपको किसी से कोई बात सोच समझकर कहनी होगी। आप कार्यक्षेत्र में कामो को लेकर अनदेखा न करें। आपके कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। जो लोग सिंगल हैं, उनकी अपने साथी से मुलाकात होगी। आपको अपने व्यवहार में मधुरता बनाए रखनी होगी, नहीं तो परिवार में किसी सदस्य की आपको कोई बात बुरी लग सकती है। शुभ अंक - 7 और शुभ रंग - नीला है।

☀️ कुंभ राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आप अपने विरोधियों को आसानी से मात देने में कामयाब रहेंगे। औद्योगिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को अच्छी सफलता मिलेगी। आप अपने कामों में कोई बदलाव ना करें, नहीं तो शत्रु इसका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहने की आवश्यकता है। आप छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करेंगे। आपके बॉस भी आपके कामों के लिए कोई सलाह दे सकते हैं। शुभ अंक - 8 और शुभ रंग - भूरा है।

☀️ मीन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों को अपने लक्ष्यों को पकड़ कर चलने की आवश्यकता है। आपका साहस व पराक्रम मजबूत रहेगा। आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी। संतान के करियर को लेकर आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने कामों को लेकर पूरी सुझ बुझ दिखाएंगे, जिससे आपके काम आसानी से पूरे हो सकेंगे। किसी नई नौकरी का आपको ऑफर आ सकता है, लेकिन फिलहाल पुरानी में टिके रहें, तो बेहतर रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। शुभ अंक - 3 और शुभ रंग - पीला

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों / ज्योतिषियों / पंचांग / प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं /धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

Have something to say? Post your comment

राशिफल में और

आज का राशिफल : 11 फरवरी 2025 (मंगलवार); इन 5 राशियों को आज मिलेगा शुभ योग से लाभ, दिन बनेगा मंगलकारी, पढ़ें आज का राशिफ़ल..

साप्ताहिक राशिफ़ल : (10 से 16 फरवरी 2025); इस हफ्ते इन राशियों की जिंदगी में आएगी बसंत की बहार, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

आज का पंचांग: 9 फरवरी 2025 (रविवार); आज माघ शुक्ल द्वादशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय

रविवार का राशिफल: 09 फरवरी 2025; आज इन राशियों पर रहेगी सूर्यदेव की विशेष कृपा, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफ़ल..

शनिवार का राशिफ़ल: 08 फरवरी 2025: शनिदेव की कृपा से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, पढ़ें आज का राशिफल

शुक्रवार का राशिफ़ल : 07 फरवरी 2025; आज इन 7 राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफ़ल..

आज का राशिफ़ल: 06 फरवरी 2025 (गुरुवार); इन पांच राशि वालों को मिलेंगे अच्छे मौके और घर में आएंगी खुशियां, पढे़ं राशिफल

आज का राशिफ़ल : 5 फरवरी; 2025; इन राशि वालों को आज मिलेंगी खुशखबरी, जानें मेष से मीन का तक का राशिफल

मंगलवार का राशिफल: 04 फरवरी 2025; इन 5 राशि वालों को मिलेगा शुभ लाभ, इन के जीवन मे आएगी खुशियों की बहार, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल

आज का राशिफ़ल: 03 फरवरी 2025; सोमवार के दिन इन जातकों के लिए खुलेगा किस्मत का पिटारा, पढ़ें आज का राशिफल