विधानसभा बजट सत्र के चौथे दिन मांगों को लेकर गरजे PWD मल्टी टास्क वर्कर और पंचायत चौकीदार, बोले पांच हजार में परिवार चलाकर दिखाए मंत्री विद्यायक, नीति बनाने की मांग..       विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां की देश व प्रदेशवासियों को होली की बधाई..       भारतीय विधि अध्ययन संस्थान के विद्यार्थियों ने देखी विधान सभा की कार्यवाही, सत्र से पहले विधान सभा अध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट..       फिर दिखा तेज रफ्तार का कहर, चंडीगढ़ नंबर की कार ने 6 लोगों को कुचला, 4 की मौके पर मौत, 2 की हालत गम्भीर, पढ़ें पूरी खबर..       शिमला : लाइट जलाते ही गैस सिलेंडर फटा, 2 युवक गंभीर रूप से घायल, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफ़ल: 13 मार्च 2025; होलिका दहन पर बना दुर्लभ संयोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, पढ़ें आज का राशिफल       हिमाचल: पटवारी कानूनगो की हड़ताल खत्म, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के साथ बैठक सफल, स्टेट कैडर रहेगा लागू, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल विधान सभा बजट सत्र 2025: बजट सत्र के लिए जारी कैलेण्डर में आंशिक परिवर्तन, कार्य सलाहकार समिति की सिफारिश पर 15 मार्च को नहीं होगी बैठक, 17 मार्च को 11:00 बजे पेश होगा बजट : कुलदीप पठानियां       हिमाचल विधानसभा बजट सत्र 2025: तारा हॉल स्कूल की छात्राओं ने देखी विधानसभा की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष ने छात्राओं से किया संवाद, बोले-भारत की संसदीय प्रणाली मजबूत, हमारा देश भी महान, पढ़ें पूरी खबर       शिंगला में आग की भेंट चढ़ी HRTC की बस, चालक की सूझबूझ से बची यात्रियों की जान, पढ़ें पूरी खबर..      

राशिफल

आज का राशिफल : 11 फरवरी 2025 (मंगलवार); इन 5 राशियों को आज मिलेगा शुभ योग से लाभ, दिन बनेगा मंगलकारी, पढ़ें आज का राशिफ़ल..

February 11, 2025 06:50 AM
Om Prakash Thakur

आज मंगलवार 11 फरवरी को चंद्रमा का संचार दिन रात कर्क राशि में होने जा रहा है। इस गोचर के दौरान चंद्रमा आज पुष्य उपरांत आश्लेषा नक्षत्र से संचार कर रहे हैं। ऐसे में आज उच्च के चंद्रमा शुभ योग बना रहे हैं जिससे आज के दिन मेष, कर्क, मकर राशि कई राशियों को आज शुभ योग का लाभ मिलेगा। जानें आपकी राशि के लिए आज सितारे क्या कहते हैं, जानें अपना आज का राशिफल ..

जय हनुमान । जय बजरंगबली । आज के आलौकिक श्रृंगार दर्शन, श्री हनुमान मन्दिर, जाखू शिमला, हिमाचल प्रदेश।

!!🍒!! राशिफल !!🍒!!

☀️ मेष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों को अपनी दिनचर्या पर पूरा ध्यान देना होगा। संतान के भविष्य को लेकर आप कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में ढील दी, तो समस्याएं बढ़ सकती हैं। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपको यदि किसी काम को लेकर टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप अपने बिजनेस में कुछ नए उपकरणों को शामिल करेंगे, जिसके लिए आप कुछ धन उधार/ लोन ले सकते हैं। शुभ अंक - 8 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ वृष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए उलझनों भरा रहने वाला है। आपको अपने स्वभाव में कड़वाहट को दूर करना होगा। आप कोई जोखिम भरा काम करने से बचें और आप अपनी सेहत पर भी पूरा ध्यान दें। परिवार में कोई वरिष्ठ सदस्य आपकी किसी बात को लेकर नाराज हो, तो आपको उसमें तुरंत माफी मांगनी होगी। भाई के विवाह में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए आप अपने किसी सहयोगी से बातचीत कर सकते हैं। शुभ अंक - 2 और शुभ रंग - भूरा है।

☀️ मिथुन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सुख सुविधाएं बढ़ाने वाला रहने वाला है। दोस्तों के साथ आप कुछ समस्याओं को लेकर बातचीत करेंगे। यदि आपको लंबे समय से कोई धन संबंधित समस्या चल रही है, तो वह भी दूर होगी। आपको बिजनेस में चल रही समस्याओं को दूर करने के लिए पिताजी से बातचीत करनी होगी। मार्केटिंग का काम कर रहे लोगों को अच्छी सफलता मिलेगी। महिला मित्र आपके काम में आपका पूरा साथ दे सकते हैं। शुभ अंक - 6 और शुभ रंग - नारंगी है।

☀️ कर्क राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। आपको कुछ घरेलू खर्चों पर पूरा ध्यान देना होगा। पार्टनरशिप में आपने किसी बिजनेस की शुरुआत की थी, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी, आपको अपने कामों को समय से पूरा करने की आवश्यकता है। आपके बॉस को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आप किसी नये मकान के खरीदारी कर सकते हैं। यदि आपने किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो उसे भी आप उतारने की कोशिश करेंगे। शुभ अंक - 4 और शुभ रंग - स्लेटी है।

☀️ सिंह राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों की कुछ नयी कोशिशे रंग लाएगी। आपकी संतान की सेहत में यदि कुछ समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपको काम के साथ-साथ आराम के लिए भी समय निकालना होगा। आप यदि किसी काम को लेकर ज्यादा सोच विचार करेंगे, तो वह आपके हाथ से निकल सकता है। आपको अपनी बिजनेस में तालमेल बनकर चलने की आवश्यकता है, तभी आप अपने कामों को आसानी से पूरा करेंगे। शुभ अंक - 9 और शुभ रंग - सुनहरा है।

☀️ कन्या राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्लित हो सकते हैं। यदि आपको काम को लेकर कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप अपनी टेंशनों को दूर करने के लिए योगा मेडिटेशन का सहारा लेंगे। वरिष्ठ सदस्यों की सेवा के लिए भी आप कुछ समय निकलेंगे। आप यदि किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें आपको वाहन की अकस्मात खराबी के कारण समस्या बढ़ सकती है। शुभ अंक - 1 और शुभ रंग - गुलाबी है।

☀️ तुला राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के इन्कम के सोर्स बढ़ेंगे। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। आपके मन में किसी काम को बढ़ाकर यदि उलझन चल रही थी, तो वह दूर होंगी। आप कोई फैसला जल्दबाजी में ना लें। आपका कोई पुराना रोग उभर सकता है। कोई कानूनी मामला आपके लिए समस्या बनेगा। पार्टनरशिप में किसी काम को करने से आपको अच्छी सफलता हासिल होगी। आप अपने घर के कामों में बदलाव कर सकते हैं। शुभ अंक - 5 और शुभ रंग - पीच है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आप अपने मन में नकारात्मक विचारों को न रखें। परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को आप आसानी से पूरा कर सकेंगे। आपकी कुछ नई योजनाएं रंग लाएंगी। जो आपके बिजनेस को आगे तक ले जाने की कोशिश करेंगी। किसी दूर रह रहे परिजन की आपको याद सता सकती है। संतान किसी नये कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। जीवनसाथी को लेकर आप कहीं शॉपिंग पर जा सकते हैं। शुभ अंक - 9 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ धनु राशि :- आज का डॉन इस राशि के जातकों के लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं। आपको किसी से कोई महत्वपूर्ण फैसला अनुभवी व्यक्तियों की राय से लेना बेहतर रहेगा। आपको किसी दूसरे नौकरी का ऑफर आ सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने साथी से नजदीकियां बढ़ेंगी। परिवार में लोग आपकी बातों को पूरा महत्व देंगे, जिससे आपको खुशी होगी। शुभ अंक - 3 और शुभ रंग - श्याम है।

☀️ मकर राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप दिखावे के चक्कर में ना आएं। आप यदि किसी प्रॉपर्टी को लेकर खरीद फरोख्त की योजना बना रहे थे, तो आपको उसमें अपनी आखं व कान खुले रखने होंगे। आपके मित्रों से आपकी कोई किसी बात को लेकर खटपट होने की संभावना है। बिजनेस को लेकर आपके मन में यदि कोई आईडिया आये, तो आप उसे तुरंत आगे बढ़ाएं। किसी बड़े अधिकारी से आपको मिलने का मौका मिलेगा। शुभ अंक - 7 और शुभ रंग - बैंगनी है।

☀️ कुंभ राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। संतान किसी परीक्षा को देने के लिए कहीं बाहर जा सकती है। आपको पेट संबंधित समस्या होने से आपका मन परेशान रहेगा। आपका उधार दिया हुआ धन मिलने की संभावना है। नौकरी पैसा जातकों को मन मुताबिक काम ना मिलने से थोड़ा मन परेशान रहेगा। आप कुछ जरूरी फैसले थोड़ा सोच समझ कर लें। आपको किसी की कहा सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। शुभ अंक - 8 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ मीन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए दिन सोच समझ कर कामों को करने के लिए रहेगा। आप कुछ नई चीजों की खरीदारी करेंगे, लेकिन अपनी जेब को देखकर ही खर्च करें। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। आपके अंदर ऊर्जा अधिक रहने के कारण आप कामों को निपटाने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपके और जीवनसाथी के बीच कोई बाहरी व्यक्ति गलतफहमी पैदा करने की कोशिश कर सकता है। आपको किसी काम को लेकर बाहरी व्यक्ति से मदद नहीं लेनी है। शुभ अंक - 2 और शुभ रंग - भूरा है।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों / ज्योतिषियों / पंचांग / प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं /धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

Have something to say? Post your comment

राशिफल में और

आज का राशिफ़ल: 13 मार्च 2025; होलिका दहन पर बना दुर्लभ संयोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, पढ़ें आज का राशिफल

आज का राशिफ़ल: 12 मार्च 2025; मेष, वृषभ और वृश्चिक राशि वालों की आर्थिक स्थिति में बड़े बदलाव के योग, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

आज का राशिफल: 11 मार्च 2025 : मेष, वृषभ और तुला राशि के लिए आज वसुमति योग बना रहा लाभ का संयोग, जानें मेष से मीन तक का राशिफ़ल

आज का राशिफल: 10 मार्च 2025; इन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, पढ़िए सभी मेष से लेकर मीन तक अभी 12 राशियों का राशिफल..

साप्ताहिक राशिफल: (10 से 16 मार्च); इस सप्ताह इन पांच राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, मिलेंगी खुशखबरी, पढ़ें मेष से मीन तक की साप्ताहिक भविष्यवाणी..

आज का राशिफल: 9 मार्च 2025; सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का राशिफ़ल

आज का राशिफल: 8 मार्च 2025; आज इन राशियों को मिलेगी शनि देव की कृपा दृष्टि, धन-संपत्ति में होगा लाभ, यहां जाने आज की भविष्यवाणी

आज का राशिफल: 7 मार्च 2025; सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 7 मार्च का दिन, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का राशिफ़ल

गुरुवार का राशिफल : 06 मार्च 2025; आज के दिन इन राशियों पर भगवान विष्णु की रहेगी विशेष कृपा, पढ़ें मेष से मीन तक के लिए कैसा रहेगा आज का दिन..

आज का राशिफल 04 मार्च 2025: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी, बजरंगबली की कृपा से सब काज होंगे सफल, राशि अनुसार जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन.....