हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Thursday | February 20, 2025
हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों में बर्फबारी, शिमला के कुफरी और नारकंडा में भी ताज़ा बर्फबारी, पर्यटकों के चेहरे खिले, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफ़ल: 20 फरवरी 2025; आज इन 5 राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, पढ़ें सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन       देश की आजादी में पत्रकारों की भूमिका स्वतंत्रता सेनानियों एवं राजनेताओं से कम नहीं, भारतीय कल्याण मंच की संगोष्ठी में बोले कुलदीप पठानियां, पढ़ें पूरी खबर..       शिमला: चिट्टे की तस्करी में एक सरकारी अफसर भी शामिल, शिमला पुलिस ने चिट्टा तस्करी नेटवर्क में शामिल इस अधिकारी को किया अरेस्ट, जानिए कैसे फैला रहा था राजधानी में तस्करों जाल, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफ़ल: 19 फरवरी 2025; मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़े अपना आज का राशिफल       शिमला: अभिभावक ने स्कूल में शिक्षक को पीटा, मानसिक प्रताड़ना से जूझ रहे अध्यापक ने दिया इस्तीफा       विधानसभा बजट सत्र 2025: अधिसूचना जारी; 10 से 28 मार्च तक होगा चौदहवीं विधान सभा का अष्टम सत्र – कुलदीप सिंह पठानियां       सुप्रीम कोर्ट ने सोलन की मेयर को बहाल किया, उनकी अयोग्यता को 'राजनीतिक गुंडागर्दी' बताया, कोर्ट ने दी ये चेतावनी, पढ़ें पूरी खबर..       मंगलवार का राशिफल: 18 फरवरी 2025; इन राशि वालों को मिलेगा शुभ लाभ, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल       दोस्तों से मिलने हिमाचल से चंडीगढ़ पहुंचा घर का इकलौता चिराग, फिर तीन दोस्तों ने एकसाथ त्यागें प्राण, पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल

मौसम अपडेट: 18 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना, इस दिन से बदलेगा मौसम, पढ़ें पूरी खबर..

February 16, 2025 05:58 PM
सांकेतिक तस्वीर

शिमला: (HD News); हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार देर रात सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शनिवार सुबह बर्फबारी हुई, जिससे प्रदेश के ऊंचे इलाकों में मौसम ने जोरदार करवट ली। रोहतांग, नारकंडा और अन्य ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के साथ राजधानी शिमला में भी बर्फ के फाहे गिरे। इसके परिणामस्वरूप अटल टनल रोहतांग से बसों की आवाजाही रोक दी गई है, जबकि जलोड़ी दर्रा भी ठप हो गया है। शनिवार सुबह नारकंडा में नेशनल हाईवे-5 कुछ देर के लिए बाधित रहा, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।

हालांकि, दिन के समय प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम साफ होने के साथ धूप खिली, जिससे राहत मिली। रविवार और सोमवार को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है, जिससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिलेगी।

वहीं, 18 फरवरी की रात से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई जा रही है। इसके चलते 19 और 20 फरवरी को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

ताजा बर्फबारी के कारण कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों में शीतलहर बढ़ गई है। रोहतांग में करीब 10 सेंटीमीटर, अटल टनल और जलोड़ी दर्रा में 2-3 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है। शिमला में शनिवार सुबह कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई, जबकि अन्य क्षेत्रों में मौसम अपेक्षाकृत साफ रहा। प्रदेशवासियों को आने वाले दिनों में मौसम के बदलते मिजाज का सामना करना पड़ सकता है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों में बर्फबारी, शिमला के कुफरी और नारकंडा में भी ताज़ा बर्फबारी, पर्यटकों के चेहरे खिले, पढ़ें पूरी खबर..

देश की आजादी में पत्रकारों की भूमिका स्वतंत्रता सेनानियों एवं राजनेताओं से कम नहीं, भारतीय कल्याण मंच की संगोष्ठी में बोले कुलदीप पठानियां, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला: चिट्टे की तस्करी में एक सरकारी अफसर भी शामिल, शिमला पुलिस ने चिट्टा तस्करी नेटवर्क में शामिल इस अधिकारी को किया अरेस्ट, जानिए कैसे फैला रहा था राजधानी में तस्करों जाल, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला: अभिभावक ने स्कूल में शिक्षक को पीटा, मानसिक प्रताड़ना से जूझ रहे अध्यापक ने दिया इस्तीफा

विधानसभा बजट सत्र 2025: अधिसूचना जारी; 10 से 28 मार्च तक होगा चौदहवीं विधान सभा का अष्टम सत्र – कुलदीप सिंह पठानियां

सुप्रीम कोर्ट ने सोलन की मेयर को बहाल किया, उनकी अयोग्यता को 'राजनीतिक गुंडागर्दी' बताया, कोर्ट ने दी ये चेतावनी, पढ़ें पूरी खबर..

दोस्तों से मिलने हिमाचल से चंडीगढ़ पहुंचा घर का इकलौता चिराग, फिर तीन दोस्तों ने एकसाथ त्यागें प्राण, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में आर्थिक संकटः फरवरी का आधा महीने बीता, HRTC के 8500 पेंशनर्स की नहीं मिली पेंशन, फोन पर गढ़ी रहती हैं नजरें! पढ़ें पूरी खबर..

अर्की के दाड़लाघाट के असलू के समीप दर्दनाक हादसा; शादी समारोह से लौट रहे परिवार की कार गहरी खाई में गिरी, तीन माह की बच्ची की मौत, चार घायल, पढ़ें पूरी खबर..

लोगों ने लोहारघाट में उपतहसील खोलने के फैसले पर संजय अवस्थी का जताया आभार, पढ़ें पूरी खबर..