हिमाचल प्रदेश: शादी समारोह से शिकार खेलने गए, शिकार बना जानलेवा खेल ! जंगल में चार दोस्तों संग गए एक युवक की गोली लगने से मौत, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों में बर्फबारी, शिमला के कुफरी और नारकंडा में भी ताज़ा बर्फबारी, पर्यटकों के चेहरे खिले, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफ़ल: 20 फरवरी 2025; आज इन 5 राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, पढ़ें सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन       देश की आजादी में पत्रकारों की भूमिका स्वतंत्रता सेनानियों एवं राजनेताओं से कम नहीं, भारतीय कल्याण मंच की संगोष्ठी में बोले कुलदीप पठानियां, पढ़ें पूरी खबर..       शिमला: चिट्टे की तस्करी में एक सरकारी अफसर भी शामिल, शिमला पुलिस ने चिट्टा तस्करी नेटवर्क में शामिल इस अधिकारी को किया अरेस्ट, जानिए कैसे फैला रहा था राजधानी में तस्करों जाल, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफ़ल: 19 फरवरी 2025; मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़े अपना आज का राशिफल       शिमला: अभिभावक ने स्कूल में शिक्षक को पीटा, मानसिक प्रताड़ना से जूझ रहे अध्यापक ने दिया इस्तीफा       विधानसभा बजट सत्र 2025: अधिसूचना जारी; 10 से 28 मार्च तक होगा चौदहवीं विधान सभा का अष्टम सत्र – कुलदीप सिंह पठानियां       सुप्रीम कोर्ट ने सोलन की मेयर को बहाल किया, उनकी अयोग्यता को 'राजनीतिक गुंडागर्दी' बताया, कोर्ट ने दी ये चेतावनी, पढ़ें पूरी खबर..       मंगलवार का राशिफल: 18 फरवरी 2025; इन राशि वालों को मिलेगा शुभ लाभ, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल      

हिमाचल | शिमला

विधानसभा बजट सत्र 2025: अधिसूचना जारी; 10 से 28 मार्च तक होगा चौदहवीं विधान सभा का अष्टम सत्र – कुलदीप सिंह पठानियां

February 18, 2025 07:58 PM
Om Prakash Thakur

शिमला: (HD News); हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने कहा कि चौदहवीं विधान सभा का अष्टम सत्र 10 मार्च से 28 मार्च, 2025 तक शिमला विधान सभा में आयोजित किया जाएगा। पठानियां ने कहा कि इस सत्र में कुल 16 बैठकें आयोजित की जाएँगी। राज्यपाल महोदय की संस्तुती के उपरान्त विधान सभा सचिवालय द्वारा आज इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। पठानियां ने कहा कि बजट सत्र 10 मार्च को अपराह्न 2:00 बजे माननीय राज्यपाल हि०प्र० के अभिभाषण के साथ आरम्भ होगा।

पठानियां ने कहा कि अधिसूचना जारी होने के साथ ही माननीय सदस्य अब अपने- अपने निर्वाचन क्षेत्रों से सम्बन्धित सूचनाएँ ऑन लाईन तथा ऑफ लाईन विधान सभा सचिवालय को भेज सकते हैं। पठानियां ने कहा कि 11 मार्च को शोकोदगार होंगे जबकि 17 मार्च को मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश बजट अनुमान वित्तीय वर्ष 2025-2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे सदन में प्रस्तुत करेंगे।

पठानियां ने कहा ‍कि 11 मार्च को राज्यपाल महोदय के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का प्रस्तुतीकरण एवं चर्चा आरम्भ होगी जो 12 व 13 मार्च को भी जारी रहेगी तथा 13 मार्च को ही चर्चा उपरान्त इसका पारण होगा। 14 मार्च को होली के उपलक्ष्य पर अवकाश रहेगा।

पठानियां ने कहा कि 18 से 20 मार्च तक बजट अनुमान वित्तीय वर्ष 2025-2026 पर सामान्य चर्चा की जाएगी तथा 21 मार्च को चर्चा का समापन होगा। पठानियां ने कहा कि 22 मार्च तथा 27 मार्च के दिन गैर सरकारी सदस्य कार्य दिवस के लिए निर्धारित किए गए हैं। पठानियां ने कहा कि 24 मार्च से 26 मार्च तक बजट अनुमान वित्तिय वर्ष 2025- 2026 की मांगो पर चर्चा एवं मतदान होगा। जबकि 26 मार्च 2025 को मांगो पर चर्चा एवं मतदान तथा विनियोग विधेयक पूर: स्थापना विचार- विमर्श एवं पारण किया जाएगा।

 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल प्रदेश: शादी समारोह से शिकार खेलने गए, शिकार बना जानलेवा खेल ! जंगल में चार दोस्तों संग गए एक युवक की गोली लगने से मौत, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों में बर्फबारी, शिमला के कुफरी और नारकंडा में भी ताज़ा बर्फबारी, पर्यटकों के चेहरे खिले, पढ़ें पूरी खबर..

देश की आजादी में पत्रकारों की भूमिका स्वतंत्रता सेनानियों एवं राजनेताओं से कम नहीं, भारतीय कल्याण मंच की संगोष्ठी में बोले कुलदीप पठानियां, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला: चिट्टे की तस्करी में एक सरकारी अफसर भी शामिल, शिमला पुलिस ने चिट्टा तस्करी नेटवर्क में शामिल इस अधिकारी को किया अरेस्ट, जानिए कैसे फैला रहा था राजधानी में तस्करों जाल, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला: अभिभावक ने स्कूल में शिक्षक को पीटा, मानसिक प्रताड़ना से जूझ रहे अध्यापक ने दिया इस्तीफा

सुप्रीम कोर्ट ने सोलन की मेयर को बहाल किया, उनकी अयोग्यता को 'राजनीतिक गुंडागर्दी' बताया, कोर्ट ने दी ये चेतावनी, पढ़ें पूरी खबर..

दोस्तों से मिलने हिमाचल से चंडीगढ़ पहुंचा घर का इकलौता चिराग, फिर तीन दोस्तों ने एकसाथ त्यागें प्राण, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में आर्थिक संकटः फरवरी का आधा महीने बीता, HRTC के 8500 पेंशनर्स की नहीं मिली पेंशन, फोन पर गढ़ी रहती हैं नजरें! पढ़ें पूरी खबर..

अर्की के दाड़लाघाट के असलू के समीप दर्दनाक हादसा; शादी समारोह से लौट रहे परिवार की कार गहरी खाई में गिरी, तीन माह की बच्ची की मौत, चार घायल, पढ़ें पूरी खबर..

लोगों ने लोहारघाट में उपतहसील खोलने के फैसले पर संजय अवस्थी का जताया आभार, पढ़ें पूरी खबर..