!!🍒!! राशिफल !!🍒!!
☀️ मेष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए किसी वाद विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा। आप अपनी सेहत पर भी काफी ध्यान देंगे, जिसके लिए आप योग व व्यायाम का सहारा लेंगे। पारिवारिक रिश्तों में यदि खटास चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप अपनी बुद्धि व विवेक से कोई निर्णय लेंगे। आप कार्यक्षेत्र में लोगों को हैरान करेंगे। आपको किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं का आपको सम्मान करना होगा। शुभ अंक - 4 और शुभ रंग - बादामी है।
☀️ वृष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए टेंशनो से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आपको अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाना होगा। आपको समय का सदुपयोग करना होगा और अपने दिनचर्या को बेहतर रखने की कोशिश करें। जो युवा रोजगार को लेकर इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें कोई शुभ सुचना सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों की पढ़ाई लिखाई के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। शुभ अंक - 5 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ मिथुन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों को कुछ नए तरीके से धन कमाने का मौका मिलेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति पर पूरा ध्यान देंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को नहीं रखना है। अपने किसी मित्र के लिए आप कुछ रूपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आपको किसी सरकारी योजना का भी लाभ मिलेगा। आप अपनी मेहनत से किसी काम को समय से पहले पूरा करके देंगे। शजभ अंक - 1 और शुभ रंग - ऑरेंज है।
☀️ कर्क राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए कुछ नया सीखने के लिए रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। टीमवर्क के जरिए आप किसी काम को समय से पहले पूरा करके देंगे। आपको व्यापार में किसी से पार्टनरशिप करने से बचना होगा। आप किसी नए घर की खरीदारी कर सकते हैं। आपसे कोई गलती होने से आपको अधिकारियो से डांट खानी पड़ेगी। आपको किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करना नुकसान देगा। शुभ अंक - 8 और शुभ रंग - आसमानी है।
☀️ सिंह राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आपको अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा और आपका कोई काम यदि लंबे समय से लटका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है, लेकिन आपको संतान की संगति पर पूरा विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों को कोई नया पद मिल सकता है। आपको अपने किसी काम को लेकर सावधान रहना होगा। शुभ अंक - 2 और शुभ रंग - गुलाबी है।

☀️ कन्या राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों को अपने कामों में लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी है और किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। आपको अपने आस-पास रह रहे विरोधियों से भी सावधान रहने की आवश्यकता है। आप छुट-पुट लाभ के अवसरों को हाथ से जाने ना दें। यदि किसी को कुछ कर्ज दिया था, तो वह भी आपसे वापस मांग सकते हैं। व्यापार में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। शुभ अंक - 2 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ तुला राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम मिलने से टेंशन रहेगी। आपको किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करें। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आप माता-पिता से पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। शुभ अंक - 7 और शुभ रंग - गहरा पीला है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए परोपकार के कार्यों में आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपका आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। कला कौशल में निखार आएगा। संतान के विवाह में यदि कुछ समस्याएं आ रहीं थीं, तो वह भी दूर होंगी। वरिष्ठ सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं। आपका कोई मित्र आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेगा। शुभ अंक - 4 और शुभ रंग - ऑरेंज है।
☀️ धनु राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए बढ़िया रहने वाला है। उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपको अपने सीनियर का पूरा साथ मिलेगा। किसी नए कोर्स में आप दाखिला ले सकते हैं। आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत होगी। यदि आपको कोई नसों से संबंधित समस्या थी, तो उसके लिए आपको कुछ जरूरी टेस्ट भी कराने पड़ सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी के लिए कोईं शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं। आपको अपने मन में किसी के प्रति ईष्या द्धेष की भावना नहीं रखनी है। शुभ अंक - 6 और शुभ रंग - आसमानी है।

☀️ मकर राशि :- आज का दिन इस राशि के जातक को कामों को लेकर कुछ नए अवसर मिलेंगे। आपको योग्यता अनुसार काम मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको कोई फैसला समझदारी से लेने की आवश्यकता है। आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें। जो युवा रोजगार को लेकर परेशान चल रहे हैं, उन्हें अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। कुछ नये संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके कामों में आपका काफी मदद करेंगे। शुभ अंक - 2 और शुभ रंग - जामुनी है।
☀️ कुंभ राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आप अपने कामों से अपने बॉस को खुश रखेंगे। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। आपको नौकरी में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। संतान को आप किसी नए कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं। आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। शुभ अंक - 6 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ मीन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए कुछ नए प्रयासों को करने के लिए रहेगा। आपके मन में कामों को लेकर उथल-पुथल रहेगी। आपकी एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याग्रता बढ़ेगी। आप किसी पूजा पाठ आदि का आयोजन कर सकते हैं। आप किसी से कोई वादा सोच समझ कर करें। आपको अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां में ढील बिल्कुल नहीं देनी है। कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति में आप चुप लगायें। शुभ अंक - 7
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों / ज्योतिषियों / पंचांग / प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं /धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।
