हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Thursday | February 20, 2025
हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों में बर्फबारी, शिमला के कुफरी और नारकंडा में भी ताज़ा बर्फबारी, पर्यटकों के चेहरे खिले, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफ़ल: 20 फरवरी 2025; आज इन 5 राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, पढ़ें सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन       देश की आजादी में पत्रकारों की भूमिका स्वतंत्रता सेनानियों एवं राजनेताओं से कम नहीं, भारतीय कल्याण मंच की संगोष्ठी में बोले कुलदीप पठानियां, पढ़ें पूरी खबर..       शिमला: चिट्टे की तस्करी में एक सरकारी अफसर भी शामिल, शिमला पुलिस ने चिट्टा तस्करी नेटवर्क में शामिल इस अधिकारी को किया अरेस्ट, जानिए कैसे फैला रहा था राजधानी में तस्करों जाल, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफ़ल: 19 फरवरी 2025; मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़े अपना आज का राशिफल       शिमला: अभिभावक ने स्कूल में शिक्षक को पीटा, मानसिक प्रताड़ना से जूझ रहे अध्यापक ने दिया इस्तीफा       विधानसभा बजट सत्र 2025: अधिसूचना जारी; 10 से 28 मार्च तक होगा चौदहवीं विधान सभा का अष्टम सत्र – कुलदीप सिंह पठानियां       सुप्रीम कोर्ट ने सोलन की मेयर को बहाल किया, उनकी अयोग्यता को 'राजनीतिक गुंडागर्दी' बताया, कोर्ट ने दी ये चेतावनी, पढ़ें पूरी खबर..       मंगलवार का राशिफल: 18 फरवरी 2025; इन राशि वालों को मिलेगा शुभ लाभ, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल       दोस्तों से मिलने हिमाचल से चंडीगढ़ पहुंचा घर का इकलौता चिराग, फिर तीन दोस्तों ने एकसाथ त्यागें प्राण, पढ़ें पूरी खबर..      

राशिफल

आज का राशिफ़ल : 16 फरवरी 2025; इन पांच राशि वालों के अधूरे काम होंगे पूरे और धन लाभ के योग, पढ़ें दैनिक राशिफल

February 16, 2025 08:42 AM

आज का दिन कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही खास रहने वाला है। आज फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है और आज के दिन हस्त नक्षत्र और धृति योग का संयोग रहेगा। आज के राशिफल की बात करें तो आज कुछ राशि वालों के लिए दिन बहुत ही खास रह सकता है, वहीं कुछ के लिए मिलाजुला रहने वाला है। कुछ के अधूरे काम आज पूरे हो सकते हैं तो कुछ को संघर्ष करना पड़ सकता है। पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

मेष : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। परिवार का कोई सदस्य यदि रूठा हुआ था, तो आप उसे मनाने की पूरे कोशिश करेंगे। आप बेफिजूल के खर्चों पर अधिक धन व्यय करेंगे, इसलिए आपको दिखावे के चक्कर में पड़ने से बचना होगा। आप अपने आवश्यक कामों को कल पर टालने से बचें।

वृषभ : आज का दिन आपके लिए सरकारी कामों में आगे बढ़ने के लिए रहेगा। कोई सरकारी टेंडर आपको मिल सकता है। आपको नौकरी के किसी काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। पिताजी को कोई पैरों से संबंधित समस्या चल रही थी, तो वह बढ़ सकती है। संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए आप उन्हे किसी दूसरी जगह दाखिला दिलवा सकते हैं। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।

मिथुन : आज का दिन आपके लिए ईमानदारी से काम करने के लिए रहेगा। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। आपको पारिवारिक मुद्दों में दोनों पक्षों की सुनकर कोई निर्णय लेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको लेनदेन करना नुकसान देगा, इससे बाद में आपके रिश्ते खराब हो सकते हैं।

कर्क : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप अपने बिजनेस में यदि किसी अनुभवी व्यक्ति से काम को लेकर कोई सलाह लेंगे, तो वह आपको मिल जाएगी। आपको अपनी सेहत पर भी पूरा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी के लिए आप कुछ नए कपड़े व जेवर आदि लेकर आ सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। किसी पैतृक संपत्ति को लेकर कोई कानूनी विवाद खड़ा हो सकता है।

सिंह : आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको सामाजिक कार्यों में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपको यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। आपका मित्र यदि आपके लिए कोई इंवेस्टमेंट संबंधित प्लान लेकर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच समझकर आगे बढ़े। किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको किसी नई नौकरी को ऑफर आ सकता है।

कन्या : आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी कला-कौशल में सुधार आएगा। आप कार्यक्षेत्र में अपने बॉस को खुश करने की पूरी कोशिश करेंगे, जिसमें आपको कामयाबी भी आवश्यक मिलेगी। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। कारोबार में आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको अपने पिताजी की बातों को नजरअंदाज नहीं करना है।

तुला : आज का दिन आपके लिए किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के लिए रहेगा। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। नौकरी में आपका सम्मान बढ़ेगा। आपके कामों से लोग खुश रहेंगे। भविष्य को लेकर किए गए इन्वेस्टमेंट आपको अच्छा लाभ देंगे। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मुलाकात करने आ सकता है। माताजी से किए हुए वादे को आपको पूरा करना होगा। वैवाहिक जीवन में किसी बाहरी व्यक्ति के आने के कारण लड़ाई झगड़े बढ़ सकते हैं।

वृश्चिक : आज का दिन आपके लिए सेहत पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आप अपनी दिनचर्या को बेहतर रखने की कोशिश करेंगे। सरकारी मामलों में आपकी काफी रुचि रहेगी। कुछ मौसमी बीमारियां आपका परेशान कर सकती हैं। आप परिवार में महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर बातचीत करेंगे। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपनी वाणी की सौम्यता बनाए रखनी होगी।

धनु : आज का दिन आपके लिए धैर्य रखकर कामों को करने के लिए रहेगा। आपके पास काम अधिक रहने के कारण व्यस्तता अधिक रहेगी, लेकिन आपको संतान के मन में चल रही समस्याओं को भी सुनना होगा। आप किसी काम को लेकर यदि लापरवाही करेंगे, तो उसमें आपको नुकसान होगा, इसलिए किसी पर भी आंखमूंद कर भरोसा ना करें। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आप बिजनेस में कोई पार्टनरशिप करने के बारे में सोच विचार करेंगे।

मकर : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। सरकारी क्षेत्रों में आपको पूरा लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने सहकर्मियों से यदि कोई मदद की आवश्यकता होगी, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। नौकरी को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपके मन में प्रतिस्पर्धा का भाव बना रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ रिश्ते में आगे बढ़ेंगे।

कुंभ : आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला हो सकता है। आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है, इसलिए आपको कोई लेन-देन करने से बचना होगा। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। किसी डील को लेकर कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी नए घर की खरीदारी कर सकते हैं। माता जी की सेहत में यदि कोई समस्या थी, तो वह बढ़ सकती है।

मीन : आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आपके साख और सम्मान में वृद्धि होगी। आप अपने घर में सभी को खुश रखने की पूरे कोशिश करेंगे। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मुलाकात कर सकता है। आप जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़ा सचेत रहें। संतान को कोई पुरस्कार मिल सकता है। आप बिजनेस में कुछ नई योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेंगी।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों / ज्योतिषियों / पंचांग / प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं /धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

 

Have something to say? Post your comment

राशिफल में और

आज का राशिफ़ल: 20 फरवरी 2025; आज इन 5 राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, पढ़ें सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन

आज का राशिफ़ल: 19 फरवरी 2025; मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़े अपना आज का राशिफल

मंगलवार का राशिफल: 18 फरवरी 2025; इन राशि वालों को मिलेगा शुभ लाभ, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल

आज का राशिफ़ल: 17 फरवरी 2025 (सोमवार); आज इन राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, होगा धन लाभ, पढ़ें आज का भविष्यफल..

साप्ताहिक राशिफल: (17 से 23 फरवरी 2025); इन 5 राशि वालों के लिए ये सप्ताह रहेगा लाभप्रद, कारोबार में बनी रहेगी अनुकूलता, पढ़ें मेष से मीन तक का साप्ताहिक राशिफल..

आज का राशिफल: 15 फरवरी 2025; आज धन लक्ष्मी योग का शुभ संयोग, मिथुन, कर्क, तुला सहित कई राशियों को मिलेगा शुभ लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल

आज का राशिफ़ल 14 फरवरी 2025; आज के दिन इन राशियों के लिए जीवन में आएंगी खुशियां, पढ़ें राशिफल

आज का राशिफ़ल 13 फरवरी; 2025; किसे मिलेगी खुशखबरी, किसे मिलेगा धनलाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफ़ल..

आज का राशिफल: 12 फरवरी 2025 : मेष, मिथुन और मकर राशि के लिए आज सूर्य और चंद्रमा का गोचर बना रहा शुभ योग, पढ़ें मेष से मीन तक भविष्यफल..

आज का राशिफल : 11 फरवरी 2025 (मंगलवार); इन 5 राशियों को आज मिलेगा शुभ योग से लाभ, दिन बनेगा मंगलकारी, पढ़ें आज का राशिफ़ल..