चिट्टे की चपेट में हिमाचल, गोभी के खेत में चिट्टे का इंजेक्शन लगा रहे थे 3 युवक, 1 को लोगों ने पकड़ा, 2 फरार, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला: पटवारी, कानूनगो व नायब तहसीलदार का अब स्टेट कैडर घोषित, 3 नायब तहसीलदार की हुई ट्रांसफर, अधिसूचना जारी, पढ़ें पूरी खबर..       बजट सत्र की तैयारियाँ जोरों पर, समय रहते काम पूरा करें अधिकारी : कुलदीप पठानियां       शिमला में 2 वाहनों में टक्कर, 2 घायल, पढ़ें पूरी खबर       शिमला की महिलाओं की इस पहल की पूरे देश भर में हो रही चर्चा, महिलाओं की मदद के लिए अब तक की सबसे अनूठी पहल, अब रात के समय इस नम्बर पर कॉल करके मिलेगी महिलाओं को वाहन सुविधा, पढ़ें पूरी खबर..       शनिवार का राशिफ़ल: 22 फरवरी 2025; शनिदेव की कृपा से इन राशियों को मिलेगा लाभ, मिल सकता है पैसा-शोहरत, जानें आज का राशिफल       दर्दनाक हादसा: महाकुंभ जा रही कार का भीषण एक्सीडेंट, महिला का सिर कटकर सड़क पर गिरा, 6 की मौत, 5 लोग गंभीर रूप से घायल, घटनास्थल का मंजर देख कांपे लोग, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल प्रदेश: शादी समारोह से शिकार खेलने गए, शिकार बना जानलेवा खेल ! जंगल में चार दोस्तों संग गए एक युवक की गोली लगने से मौत, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 21 फरवरी 2025: आज इन राशियों पर धनवर्षा करेंगी माता लक्ष्मी, दूर हो जाएगी पैसों से जुड़ी हर समस्या, पढ़ें अपनी अपनी राशिनुसार आज की भविष्यवाणी..       हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों में बर्फबारी, शिमला के कुफरी और नारकंडा में भी ताज़ा बर्फबारी, पर्यटकों के चेहरे खिले, पढ़ें पूरी खबर..      

राशिफल

शनिवार का राशिफ़ल: 22 फरवरी 2025; शनिदेव की कृपा से इन राशियों को मिलेगा लाभ, मिल सकता है पैसा-शोहरत, जानें आज का राशिफल

February 22, 2025 04:46 AM

मेष राशि- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ  (22 february ka mesh rashifal)

मेष राशि वाले आज निवेश करने से बच के रहें। निवेश करने से पहले किसी पेशेवर से सलाह लें। धैर्य बनाए रखें। व्यापार-व्यवसाय के समय अनुकूल है। धन का आगमन रहेगा। किसी करीबी मित्र से मुलाकात के योग हैं। वीकेंड में धार्मिक जगह की यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन धीमे चलाएं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा वाले सावधान रहें।आज की सलाह: बजरंग बली को पान का बीड़ा अर्पित करें और हनुमान चालीसा का पथ करें। शनि पीड़ा से मुक्ति मिलेगी। भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, लकी नंबर: 10 

वृषभ राशि- ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो  (22 february ka vrishabh rashifal)

वृषभ राशि के जातकों का आज कला के प्रति रुझान रहेगा। आपको खेल पसंद हैं, लेकिन किसी तरह के बड़े सट्टे में दांव मत लगाएं। नुकसान के योग हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा।  जीवन साथी के साथ क्वालिटी टाइम एक्सपेंड करेंगे।  खर्च की अधिकता से धन की चिंता रह सकती है। क्रोध हावी हो सकता है, ऐसे में बनते काम बिगड़ सकते हैं। धैर्य से काम करना होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है।  

आज की सलाह: आज किसी करीब को भोजन कराएं या शनि मंदिर में गरीबों को समोसे-कचोरी बांटें। शनि की अनुकूलता मिलेगी। भाग्यशाली रंग: सफ़ेद, लकी नंबर: 24 

मिथुन राशि- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा (22 february ka mithun rashifal)

इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यों पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आज इमोशनली होने का दिन नहीं है, प्रैक्टिकली रहें। आज आप सोच-समझकर करें। भावुकता में लिया गया निर्णय मुसीबत में दाल सकता है। आज आप कुछ नए कदम उठा सकते हैं, जो आगे जाकर आपके लिए धन आगमन के योग बनाएंगे। परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।

आज की सलाह: हरे रंग के रूमाल में इत्र लगाकर जेब या पर्स पर रखें। बुध और शुक्र की अनुकूलता मिलेगी। भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 14 

कर्क राशि- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  (22 february ka kark rashifal)

कर्क राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन अच्छा रहेगा। आपके अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आज किसी के लिए बुरा मत सोचिए। ऐसा करने से बेवजह का मन मुटाव हो सकता है। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। लाभ भी हो सकता है और उसी हिसाब से खर्च भी होगा। पारिवारिक मामले में दिन सामान्य रहेगा और जीवनसाथी के साथ आज प्यार भरा व्यवहार रखें। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। 

आज की सलाह: बेवजह पानी का दुरुपयोग नहीं करें। जितनी ज़रूरत हो उतना ही उपयोग करें। चंद्रमा की अनुकूलता मिलेगी। भाग्यशाली रंग: आसमानी, लकी नंबर: 20 

सिंह राशि- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  (22 february ka singh rashifal)

सिंह राशि वालों को आज अपनी नकारात्मक सोच पर ध्यान देने की ज़रूरत है। आपका बेहवियर आपको भारी नुकसान करवा सकता है। धन की आवक रहेगी। वर्कप्लेस पर सफलता के योग हैं। रोमांस के लिए समय अनुकूल है। दोस्तों से मुलाकात होगी। खान-पान का ध्यान रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव संभव है। नियमित व्यायाम करें। 

आज की सलाह: सूर्य को अर्द्ध दें। गाय को गुड़ खिलाएं। अनुकूलता मिलेगी। भाग्यशाली रंग: पर्पल, लकी नंबर: 28 

कन्या राशि – टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो (22 february ka kanya rashifal)

आज दिन बहुत अच्छा है, इसका सदपयोग करें। आज आप सामाजिक कार्यों के लिए सराहे जाएंगे। वर्कप्लेस में आज कोई आपके काम पर सवाल उठा सकता है।ईमानदारी बरतें। हर काम सावधानी से निपटाएं। खर्च की अधिकता रहेगी। धन आएगा, लेकिन खर्च ज्यादा होगा। रिश्तों को लेकर दिन उथल पुथल वाला है। भावनाएं आहत हो सकती हैं। तर्क-वितर्क से बचें। तोलमोल के बोलें। सही समय का इंतजार करें। आज खुद को ऊर्जावन महसूस करेंगे। स्वास्थ्य में ताजगी रहेगी। 

आज की सलाह: जीवन में पॉजिटिविटी के लिए हरे रंग का इस्तेमाल करें। अपने पास हरे रंग की कोई न कोई एक चीज़ जरूर रखें। हरी इलायची से शुभता मिलेगी। भाग्यशाली रंग: पैरट, लकी नंबर: 23 

तुला राशि- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते  (22 february ka tula rashifal)

आज का दिन ऐसा है, जब आप अपने अंतर्ज्ञान पर यकीन कर सकते हैं। अगर वे किसी खतरे का संकेत देते हैं, तो सचेत हो जाएं। आप जीवन में रोमांस के लिए जगह बनाना चाहेंगे और आपका साथी भी ऐसा ही चाहेगा। यानि, आज का दिन बहुत रोमांटिक है और ट्रिप पर भी जा सकते हैं। आज आपकी ताकत और आत्मविश्वास आपको सफल बनाएगा। अपने भीतर के डर को पहचानें और उसे बाहर निकालें। खुशियां आपका इंतजार कर रही हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें और ध्यान को तबज्जो दें। 

आज की सलाह: माता लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाएं। आर्थिक पक्ष को मजबूती मिलेगी। भाग्यशाली रंग: ग्रे, लकी नंबर: 15 

वृश्चिक राशि- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू (22 february ka vrishchik rashifal)

आज आप अपने कम्फर्ट जोन से हटकर कुछ नया करने का फैसला ले सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। दुर्घटना के योग हैं। बॉस से अच्छी खबर मिल सकती है। वर्कप्लेस में सितारों के अच्छे संकेत नहीं हैं। किसी खास व्यक्ति से मिलने का मन नहीं करे, तो दूरी ही सही है। अपने आप व्यायाम की दिनचर्या को अपनाएं। ताज़े फलों और सब्जियों का सेवन करें। सुबह बिस्तर जल्दी छोड़ें। खुद को रिचार्ज करें। मन को प्रफुल्लित पाएंगे। 

आज की सलाह: क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें। धन आने के योग हैं। भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 18 

धनु राशि- ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ड़ा, भे (22 february ka dhanu rashifal)

आज आप किसी से फालतू में बहसबाजी में नहीं उलझें। वर्कप्लेस पर संतुलन बनाकर चलें। वर्कप्लेस में होने वाले बदलावों के मामले में दखल देने से बचें। तनाव हो सकता है। अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान केंद्रित करें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में दिन बीतेगा। फिट रहने के लिए व्यायाम करना नहीं भूलें। गरिष्ठ भोजन को अवॉइड करें। 

आज की सलाह: भावनाओं को नियंत्रित रखें। गुरु की शरण में जाएं और गाय को गुड़-रोटी खिलाएं। संकट टलेंगे। भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 16 

मकर राशि - भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी  (22 february ka makar rashifal)

आज का दिन शानदार है। दोपहर तक कहीं से गुड न्यूज़ मिल जाएगी। कुछ अच्छे अवसर हाथ आएंगे, उनका लाभ उठाएं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। भावनाओं पर काबू रखें। किसी रिश्ते में हैं, तो उसमें तनाव आ सकता है। कोई नया रिश्ता शुरू कर रहे हैं, तो अपनी भावनाओं को बहुत जल्दी व्यक्त करने से पहले थोड़ा सोच-विचार कर लें। आज स्वास्थ्य का पाया गरम रहेगा। पीठ दर्द या कमर दर्द हो सकता है। सुबह जल्दी उठें और हल्का-फुल्का व्यायाम ज़रूर करें। आज की सलाह: शनि मंदिर में सरसो का तेल चढ़ाएं। गरीबों को खाने को चीजें दें।  व्यवसाय में अनुकूलता आएगी। भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 26 

कुंभ राशि - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा (22 february ka kumbh rashifal)

आज कहीं से कोई  निमंत्रण मिल सकता है। परिवार से साथ जाने का मौका मिलेगा। अजनबियों से दूरी बनाएं, धोखा मिल सकता है। आंख मूदकर किसी पर भी भरोसा नहीं करें। बॉस के साथ नरमी से पेश आएं। प्रमोशन के योग हैं। साथी के साथ डिनर पर जाते हैं, तो यादगार ट्रिप हो सकती है। कुछ दिनों से चली आ रही छोटी-मोटी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। फिट महसूस करेंगे।

आज की सलाह: शाम को पीपल के पेड़ की जड़ पर तेल का दीया जलाएं। काले टिल जरूर डालें। भाग्य का साथ मिलेगा। भाग्यशाली रंग: भूरा, लकी नंबर: 35 

मीन राशि - दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची (22 february ka meen rashifal)

आज आपको कुछ बड़ा हासिल हो सकता है। सपने सच होने का समय है। शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरू हो गया।  कर्म पर फोकस रखें, सफलता आपके कदम चूमेगी। खर्च की अधिकता से मन खिन्न रह सकता है। कोई भी निर्णय जल्दबाज़ी में नहीं लें। आगे बढ़ने से पहले अपने सोर्स की बार-बार जांच कर लें। अटका धन मिल सकता है। रिश्तों में निकटता रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें। 

आज की सलाह: भैरो मंदिर में नारियल अर्पित करें और हनुमान जी पूजा-पथ करें।  करियर में आ रही अड़चनों से छुटकारा मिलेगा। भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 10 

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों / ज्योतिषियों / पंचांग / प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं /धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

 
 

Have something to say? Post your comment

राशिफल में और

आज का राशिफल: 21 फरवरी 2025: आज इन राशियों पर धनवर्षा करेंगी माता लक्ष्मी, दूर हो जाएगी पैसों से जुड़ी हर समस्या, पढ़ें अपनी अपनी राशिनुसार आज की भविष्यवाणी..

आज का राशिफ़ल: 20 फरवरी 2025; आज इन 5 राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, पढ़ें सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन

आज का राशिफ़ल: 19 फरवरी 2025; मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़े अपना आज का राशिफल

मंगलवार का राशिफल: 18 फरवरी 2025; इन राशि वालों को मिलेगा शुभ लाभ, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल

आज का राशिफ़ल: 17 फरवरी 2025 (सोमवार); आज इन राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, होगा धन लाभ, पढ़ें आज का भविष्यफल..

साप्ताहिक राशिफल: (17 से 23 फरवरी 2025); इन 5 राशि वालों के लिए ये सप्ताह रहेगा लाभप्रद, कारोबार में बनी रहेगी अनुकूलता, पढ़ें मेष से मीन तक का साप्ताहिक राशिफल..

आज का राशिफ़ल : 16 फरवरी 2025; इन पांच राशि वालों के अधूरे काम होंगे पूरे और धन लाभ के योग, पढ़ें दैनिक राशिफल

आज का राशिफल: 15 फरवरी 2025; आज धन लक्ष्मी योग का शुभ संयोग, मिथुन, कर्क, तुला सहित कई राशियों को मिलेगा शुभ लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल

आज का राशिफ़ल 14 फरवरी 2025; आज के दिन इन राशियों के लिए जीवन में आएंगी खुशियां, पढ़ें राशिफल

आज का राशिफ़ल 13 फरवरी; 2025; किसे मिलेगी खुशखबरी, किसे मिलेगा धनलाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफ़ल..