!!🍒!! राशिफल !!🍒!!
☀️ मेष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। करियर में आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोग अपने कामों को लेकर जल्दबाजी बिल्कुल ना दिखाएं। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी अच्छी स्कीम में धन लगाने का मौका मिलेगा। आपको अपनी माताजी से कोई बात सोच समझ कर कहनी होगी। शुभ अंक - 2 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ वृष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों को एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याग्रता बढ़ेगी। आपको अपने खर्च को लेकर ज्यादा टेंशन लेने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि आपको अच्छा धन मिलने से आपका खर्चा आसानी से पूरे होंगे। आप अपने दोस्तों के साथ किसी पार्टी आदि को करने की योजना बना सकते हैं। किसी कानूनी मामले में आपको अपनी आंख व कान खुले रखने होंगे। आपको पारिवारिक समस्याओं को लेकर टेंशन अधिक रहेगी। शुभ अंक - 1 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ मिथुन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। आपके रुका हुआ काम पूरे होंगे। यदि आपके ऊपर कुछ कर्जा था, तो वह भी काफी हद तक दूर होंगे। आपको अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाए रखने की कोशिश करनी होगी। विद्यार्थी यदि किसी परीक्षा की तैयारी में लगे हैं, तो उसमें उन्हें अच्छी सफलता हासिल होगी। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। शुभ अंक - 5 और शुभ रंग - आसमानी है।

☀️ कर्क राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को किसी लड़ाई झगड़े से दूर रहने की आवश्यकता है। आपके कामों में कुछ मुश्किल आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं। आपको किसी यात्रा पर जाते समय थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। सरकारी योजनाओं को आपको पूरा लाभ मिलेगा। संतान के भविष्य को लेकर आप कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। शुभ अंक - 3 और शुभ रंग - नारंगी है।
☀️ सिंह राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को जिम्मेदारी से काम करना होगा। आप बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध न करें। आपको अपने कामों में धैर्य व साहस दिखाने की आवश्यकता है। किसी निर्णय के लिए आपको पछतावा होगा। आपकी कुछ नई कोशिशे रंग लायेंगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपके परिवार में संबंधों में किसी बात को लेकर कोई गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। शुभ अंक - 5 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ कन्या राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए ध्यान देकर काम करने के लिए रहेगा। आपको इधर-उधर बैठकर खाली समय व्यतीत करने से अच्छा है कि आप अपने कामों पर ध्यान लगाएं। महिला मित्रों से आपको सावधान रहना होगा। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती है। आपको किसी बाहरी व्यक्ति के कारण कार्यक्षेत्र में लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। शुभ अंक - 4 और शुभ रंग - आसमानी है।

☀️ तुला राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। व्यापार में आपके कामों को एक नई दिशा मिलेगी। दान-पुण्य के कार्यों में आप भाग चढ़कर हिस्सा लेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर कोई बंटवारा हो सकता है। सामाजिक कामों से आपकी छवि और निखरेगी। आपको वरिष्ठ सदस्यों की बातों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको बाहर के खान-पान से परहेज रखना होगा। आप किसी के साथ पार्टनरशिप सोच समझ कर करें। शुभ अंक - 8 और शुभ रंग - नीला है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। आपको किसी अजनबी पर आंख मूंदकर भरोसा करना नुकसान देगा। आपको अपने कामों को लेकर मेहनत अधिक करनी होगी। आप किसी वाद विवाद की स्थिति में ना पड़ें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। जीवनसाथी से चल रही अनबन को दूर करने के लिए आपको उनसे बातचीत करनी होगी। शुभ अंक - 4 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ धनु राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आपको अकस्मात धन लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी नये काम में सोच समझ कर हाथ बढ़ाना होगा। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा, तभी उन्हें सफलता मिलती दिख रही है। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। शुभ अंक - 7 और शुभ रंग - नारंगी है।

☀️ मकर राशि :- आज का दिन राशि के जातकों को कोई निर्णय सोच समझ कर लेना होगा। आप अपने खर्चों को लेकर बजट बनाकर चलें। आपकी आर्थिक स्थिति को लेकर आपको टेंशन रहेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई काम पूरा होगा। आपको दिल की वजह दिमाग की सुननी होगी। आप अपने समय का सदुपयोग करें। आप इधर-उधर के कामों में ना पड़ें। अपने घर के पेंडिंग कामों को भी पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। शुभ अंक - 3 और शुभ रंग - आसमानी है।
☀️ कुंभ राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको कामों के लिए कोई पुरस्कार मिल सकता है। स्वास्थ्य में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। किसी प्रॉपर्टी की डील को आपको ध्यान देकर फाइनल करने की आवश्यकता है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। शुभ अंक - 8 और शुभ रंग - नीला है।
☀️ मीन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों को अपने व्यापार मे थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है, इसलिए आप अपनी योजनाओं को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मश्वरा अवश्य करें। आप अपने मन में किसी के प्रति नकारात्मक विचारों को न रखें। संतान की संगति पर आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। वाहनों का प्रयोग आपको सावधान रहकर करना होगा। विद्यार्थी अपने ज्ञान को बढ़ाने की कोशिश में लगे रहेंगे। शुभ अंक - 1
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों / ज्योतिषियों / पंचांग / प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं /धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।
