हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Wednesday | February 26, 2025
आज का राशिफल: 26 फरवरी 2025: महाशिवरात्रि पर बना है आज वसुमति योग का शुभ संयोग, मिथुन, इन राशियों को मिलेगा शिव कृपा का विशेष लाभ       महाशिवरात्रि 2025: महाशिवरात्रि है आज, जानें 4 पहर के पूजन मुहूर्त, मंत्र और पूजन विधि, पढ़ें विस्तार से..       राजधानी में Ride with Pride से सफर करना पड़ेगा महंगा, सुक्खू सरकार ने HRTC की टैक्यियों का किराया 50% बढ़ाया, अधिसूचना जारी, पढ़ें पूरी खबर..       चिट्टा माफिया: क्या चिट्टे ने ली एक और जान ? शिमला के खलीनी में युवक की संदिग्ध माैत, कमरे में मृत मिला, पढ़ें पूरी खबर..       शिमला में पलटा सरिए से लदा ट्रक, गाड़ी के नीचे फंसा ड्राइवर, 2 घंटे के मशक्कत के बाद निकाला, IGMC रेफर, पढ़ें पूरी खबर..       शिमला में करंट लगने से विद्युत कर्मी की मौत, मरम्मत कार्य के दौरान हादसा, आउटसोर्स पर लगा था नौकरी, पढ़ें पूरी खबर..       आज का पंचांग: 25 फरवरी 2025: कोई भी कार्य करने से पहले जानें आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त और अशुभ समय       मंगलवार का राशिफल: 25 फरवरी 2025; आज का दिन इन 5 राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली, पढ़ें आज का राशिफ़ल..       हिमाचल : स्टेट कैडर बनाने पर भड़के पटवारी-कानूनगो, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, आज-परसो सामूहिक अवकाश पर, 28 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी, पढ़ें पूरी खबर.       शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी, पाकिस्तान से जुड़े चिट्टा तस्करी नेटवर्क का किया भंडाफोड़, मुख्य आरोपी को गिरफ्तार, दो किलो चिट्टे के साथ हुसैनवाला बॉर्डर पर दबोचा, पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | शिमला

राजधानी में Ride with Pride से सफर करना पड़ेगा महंगा, सुक्खू सरकार ने HRTC की टैक्यियों का किराया 50% बढ़ाया, अधिसूचना जारी, पढ़ें पूरी खबर..

February 25, 2025 11:48 PM

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सरकारी टैक्सियों के किराए में भारी इजाफा हुआ है। परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हाल ही में एचआरटीसी बॉर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग में यह फैसला लिया था और अब इसे लागू कर दिया है। हालांकि, मंत्री मुकेश अग्निहोत्री इस बात से इंकार कर रहे लेकिन अब आधिकारिक तौर किराये में इजाफा कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर..

शिमला : शिमला में HRTC की इनोवा टैक्सियों (Ride with Pride) से सफर करने वालों के लिए किराये में 50 प्रतिशत इजाफा कर दिया गया है। हिमाचल सड़क परिवहन निगम (HRTC) ने शिमला शहर और उसके आसपास चलने वाली इन टैक्सियों के किराए में बढ़ौतरी की अधिसूचना जारी कर दी है। इससे पहले किराया बढ़ौतरी को लेकर चर्चा हो रही थी, लेकिन अब इसे आधिकारिक रूप से मंजूरी दे दी गई है।

आम जनता के लिए हर किराया स्लैब में 10 रुपए की बढ़ौतरी की गई है। हालांकि, वरिष्ठ नागरिकों और संजौली-आईजीएमसी के बीच मरीजों को लाने-ले जाने वाली टैक्सियों के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह किराया पहले की तरह 10 रुपए ही रहेगा, जिससे अस्पताल जाने वाले लोगों को राहत रहेगी।

एचआरटीसी बोर्ड की 159वीं बैठक में यह फैसला लिया गया है। ये बैठक बीते 22 फरवरी को होटल हॉलीडे होम शिमला में आयोजित की गई थी। बैठक में तय किया गया कि आम जनता के लिए किराया 10 रुपए प्रति स्लैब बढ़ा दिया जाएगा, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को राहत दी गई है और उनके लिए किराया यथावत रहेगा। एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक को यह निर्देश दिया गया है कि नई दरों को तुरंत प्रभाव से लागू किया जाए।

शिमला में टैक्सी सेवाएं मुख्य रूप से स्थानीय निवासियों, पर्यटकों और सरकारी कर्मचारियों द्वारा उपयोग की जाती हैं। किराए में हुई इस बढ़ौतरी से रोज सफर करने वाले यात्रियों की जेब पर असर पड़ेगा। हालांकि, वरिष्ठ नागरिकों को राहत देकर सरकार ने कुछ हद तक संतुलन बनाए रखने की कोशिश की है।

टैक्सी का किराया बढ़ाकर लोगों को किराए के बोझ से दबा रही सरकार : जयराम

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार ने टैक्सियों के किराए में 50 फीसदी की बढ़ौतरी कर दी है। यह फैसला आम आदमी के खिलाफ है, इसके बाद सरकार अब बसों के किराए में भी बढ़ौतरी करने की तैयारी कर ली है। इसका प्रस्ताव हाल ही में संपन्न हुई निदेशक मंडल की बैठक में आ चुका है। एचआरटीसी आम आदमी की सवारी है। आम आदमी ही एचआरटीसी में सफर करता है। जब से नई सरकार सत्ता में आई है तब से हर दिन एचआरटीसी अपने जनविरोधी फैसलों की वजह से चर्चा में है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

चिट्टा माफिया: क्या चिट्टे ने ली एक और जान ? शिमला के खलीनी में युवक की संदिग्ध माैत, कमरे में मृत मिला, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में पलटा सरिए से लदा ट्रक, गाड़ी के नीचे फंसा ड्राइवर, 2 घंटे के मशक्कत के बाद निकाला, IGMC रेफर, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में करंट लगने से विद्युत कर्मी की मौत, मरम्मत कार्य के दौरान हादसा, आउटसोर्स पर लगा था नौकरी, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में करंट लगने से विद्युत कर्मी की मौत, मरम्मत कार्य के दौरान हादसा, आउटसोर्स पर लगा था नौकरी, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल : स्टेट कैडर बनाने पर भड़के पटवारी-कानूनगो, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, आज-परसो सामूहिक अवकाश पर, 28 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी, पढ़ें पूरी खबर.

शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी, पाकिस्तान से जुड़े चिट्टा तस्करी नेटवर्क का किया भंडाफोड़, मुख्य आरोपी को गिरफ्तार, दो किलो चिट्टे के साथ हुसैनवाला बॉर्डर पर दबोचा, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल प्रदेश विधान सभा की स्थानीय निधि लेखा समिति बिहार विधान सभा पहुँची, पढ़ें पूरी खबर..

चंडीगढ़-शिमला हाईवे पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई, 4 दोस्तों की मौके पर मौत, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल : बुझ गया घर का इकलौता चिराग, 21 वर्षीय अग्निवीर शहीद, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर, हर आंख नम, वीर सपूत को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ी भीड़, पढ़ें पूरी खबर..

साप्ताहिक राशिफ़ल : 24 से 2 मार्च 2025; फरवरी के अंतिम सप्ताह इन 7 राशियों की बढ़ेगी धन व संपत्ति, शुभ योग से हर कार्य में मिलेगी सफलता, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल