हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Wednesday | February 26, 2025
आज का राशिफल: 26 फरवरी 2025: महाशिवरात्रि पर बना है आज वसुमति योग का शुभ संयोग, मिथुन, इन राशियों को मिलेगा शिव कृपा का विशेष लाभ       महाशिवरात्रि 2025: महाशिवरात्रि है आज, जानें 4 पहर के पूजन मुहूर्त, मंत्र और पूजन विधि, पढ़ें विस्तार से..       राजधानी में Ride with Pride से सफर करना पड़ेगा महंगा, सुक्खू सरकार ने HRTC की टैक्यियों का किराया 50% बढ़ाया, अधिसूचना जारी, पढ़ें पूरी खबर..       चिट्टा माफिया: क्या चिट्टे ने ली एक और जान ? शिमला के खलीनी में युवक की संदिग्ध माैत, कमरे में मृत मिला, पढ़ें पूरी खबर..       शिमला में पलटा सरिए से लदा ट्रक, गाड़ी के नीचे फंसा ड्राइवर, 2 घंटे के मशक्कत के बाद निकाला, IGMC रेफर, पढ़ें पूरी खबर..       शिमला में करंट लगने से विद्युत कर्मी की मौत, मरम्मत कार्य के दौरान हादसा, आउटसोर्स पर लगा था नौकरी, पढ़ें पूरी खबर..       आज का पंचांग: 25 फरवरी 2025: कोई भी कार्य करने से पहले जानें आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त और अशुभ समय       मंगलवार का राशिफल: 25 फरवरी 2025; आज का दिन इन 5 राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली, पढ़ें आज का राशिफ़ल..       हिमाचल : स्टेट कैडर बनाने पर भड़के पटवारी-कानूनगो, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, आज-परसो सामूहिक अवकाश पर, 28 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी, पढ़ें पूरी खबर.       शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी, पाकिस्तान से जुड़े चिट्टा तस्करी नेटवर्क का किया भंडाफोड़, मुख्य आरोपी को गिरफ्तार, दो किलो चिट्टे के साथ हुसैनवाला बॉर्डर पर दबोचा, पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | शिमला

चिट्टा माफिया: क्या चिट्टे ने ली एक और जान ? शिमला के खलीनी में युवक की संदिग्ध माैत, कमरे में मृत मिला, पढ़ें पूरी खबर..

February 25, 2025 02:43 PM
फोटो सोर्स : सोशल मीडिया

शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में दो दिन में दो युवकों की माैत का मामला सामने आया है। मंगलवार को खलीनी में भी युवक संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मृत मिला। नशे की ओवरडोज से युवक की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही माैत के कारणों का पता चल सकेगा।

बीते दिन 39 वर्षीय युवक को एक दिन पहले ही परिजन तबीयत खराब होने पर उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल लेकर आए थे, लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस और परिजनों की मौजूदगी में युवक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

आईजीएमसी के डॉक्टर ने नाम नहीं बताने की शर्त पर बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिट्टे के सेवन के साक्ष्य सामने आए हैं। इसी आधार पर सैंपल की गहनता से जांच की जा रही है। चिकित्सक के मुताबिक चिट्टे की ओवरडोज से व्यक्ति के आर्गन फेल हो जाते हैं और इस वजह से उसकी मौत हो जाती है। युवक शहर के एक उपनगर का रहने वाला था। इस घटना से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।

शिमला शहर में एक सप्ताह के भीतर चिट्टे की ओवरडोज से मौत का दूसरा मामला सामने आया है। इससे पहले समिट्री में एक निर्माणाधीन भवन में युवक अचेत अवस्था में मिला था, जिसकी प्रारंभिक रिपोर्ट में नशे की ओवरडोज से मौत की बात सामने आई थी।

पुलिस ने इस मामले में नशा तस्करों के खिलाफ पहली गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। इसके अलावा पुलिस उसके उन साथियों की तलाश भी कर रही है जो कि उसके साथ नशे का सेवन करने के लिए मौके पर मौजूद थे और उसकी हालत खराब होने पर मौके से फरार हो गए।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

राजधानी में Ride with Pride से सफर करना पड़ेगा महंगा, सुक्खू सरकार ने HRTC की टैक्यियों का किराया 50% बढ़ाया, अधिसूचना जारी, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में पलटा सरिए से लदा ट्रक, गाड़ी के नीचे फंसा ड्राइवर, 2 घंटे के मशक्कत के बाद निकाला, IGMC रेफर, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में करंट लगने से विद्युत कर्मी की मौत, मरम्मत कार्य के दौरान हादसा, आउटसोर्स पर लगा था नौकरी, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में करंट लगने से विद्युत कर्मी की मौत, मरम्मत कार्य के दौरान हादसा, आउटसोर्स पर लगा था नौकरी, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल : स्टेट कैडर बनाने पर भड़के पटवारी-कानूनगो, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, आज-परसो सामूहिक अवकाश पर, 28 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी, पढ़ें पूरी खबर.

शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी, पाकिस्तान से जुड़े चिट्टा तस्करी नेटवर्क का किया भंडाफोड़, मुख्य आरोपी को गिरफ्तार, दो किलो चिट्टे के साथ हुसैनवाला बॉर्डर पर दबोचा, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल प्रदेश विधान सभा की स्थानीय निधि लेखा समिति बिहार विधान सभा पहुँची, पढ़ें पूरी खबर..

चंडीगढ़-शिमला हाईवे पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई, 4 दोस्तों की मौके पर मौत, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल : बुझ गया घर का इकलौता चिराग, 21 वर्षीय अग्निवीर शहीद, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर, हर आंख नम, वीर सपूत को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ी भीड़, पढ़ें पूरी खबर..

साप्ताहिक राशिफ़ल : 24 से 2 मार्च 2025; फरवरी के अंतिम सप्ताह इन 7 राशियों की बढ़ेगी धन व संपत्ति, शुभ योग से हर कार्य में मिलेगी सफलता, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल