हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Wednesday | February 26, 2025
आज का राशिफल: 26 फरवरी 2025: महाशिवरात्रि पर बना है आज वसुमति योग का शुभ संयोग, मिथुन, इन राशियों को मिलेगा शिव कृपा का विशेष लाभ       महाशिवरात्रि 2025: महाशिवरात्रि है आज, जानें 4 पहर के पूजन मुहूर्त, मंत्र और पूजन विधि, पढ़ें विस्तार से..       राजधानी में Ride with Pride से सफर करना पड़ेगा महंगा, सुक्खू सरकार ने HRTC की टैक्यियों का किराया 50% बढ़ाया, अधिसूचना जारी, पढ़ें पूरी खबर..       चिट्टा माफिया: क्या चिट्टे ने ली एक और जान ? शिमला के खलीनी में युवक की संदिग्ध माैत, कमरे में मृत मिला, पढ़ें पूरी खबर..       शिमला में पलटा सरिए से लदा ट्रक, गाड़ी के नीचे फंसा ड्राइवर, 2 घंटे के मशक्कत के बाद निकाला, IGMC रेफर, पढ़ें पूरी खबर..       शिमला में करंट लगने से विद्युत कर्मी की मौत, मरम्मत कार्य के दौरान हादसा, आउटसोर्स पर लगा था नौकरी, पढ़ें पूरी खबर..       आज का पंचांग: 25 फरवरी 2025: कोई भी कार्य करने से पहले जानें आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त और अशुभ समय       मंगलवार का राशिफल: 25 फरवरी 2025; आज का दिन इन 5 राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली, पढ़ें आज का राशिफ़ल..       हिमाचल : स्टेट कैडर बनाने पर भड़के पटवारी-कानूनगो, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, आज-परसो सामूहिक अवकाश पर, 28 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी, पढ़ें पूरी खबर.       शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी, पाकिस्तान से जुड़े चिट्टा तस्करी नेटवर्क का किया भंडाफोड़, मुख्य आरोपी को गिरफ्तार, दो किलो चिट्टे के साथ हुसैनवाला बॉर्डर पर दबोचा, पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | शिमला

शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी, पाकिस्तान से जुड़े चिट्टा तस्करी नेटवर्क का किया भंडाफोड़, मुख्य आरोपी को गिरफ्तार, दो किलो चिट्टे के साथ हुसैनवाला बॉर्डर पर दबोचा, पढ़ें पूरी खबर..

February 24, 2025 06:50 PM

शिमला- हिमाचल में पहुंची चिट्टा तस्करी के तार अब पाकिस्तान से जुड़ गए हैं। एसपी संजीव गांधी की अध्यक्षता में पुलिस टीम ने पाकिस्तान बार्डर से आने वाली हेरोइन/चिट्टा के तस्कर गुरमीत उर्फ गुरी को पाकिस्तान के साथ लगते फिरोजपुर के हुसैनवाला बॉर्डर से गिरफ्तार किया है। शिमला पुलिस की स्पेशल टीम द्वारा जिला में बाहरी क्षेत्रों से आने वाली चिट्टा तस्करी के मुख्य नेटवक्र्स पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, जिसमें एक नेटवर्क में भारत-पाकिस्तान सीमा से चिट्टा की तस्करी करने वाले आरोपियों में से एक आरोपी को हुसैनवाला बॉर्डर के पास से गिरफ्तार किया गया है। चिट्टा तस्करी में गुरमीत गैंग के दो तस्करों से पंजाब पुलिस ने दो किलो चिट्टा पकड़ा है। गुरमीत उर्फ गुरी के दो साथी भुटा सिंह और गुरप्रीत सिंह गोपी दोनों चिट्टा तस्करी के आरोप में मलनवाला पुलिस थाना में बंद हैं। शिमला पुलिस ने शाह गैंग के बाद अब गुरमीत गैंग का भंडाफोड़ किया है।

चिट्टा तस्करी में शामिल युवाओं से लेकर.. अधिकारियों को शिमला पुलिस ढूंढ कर खदेड़ रही है। एसपी संजीव गांधी के नेतृत्व में शिमला पुलिस ने राधे गैंग, रंजन गैंग, शाही महात्मा, शाह गैंग और अब गुरमीत गैंग का भंडाफोड़ किया है। एएसपी शिमला रत्न नेगी ने बताया कि गुरमीत एक अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी का सरगना है, जो नापाक गतिविधियों का नेटवर्क चला रहा था, उसे शिमला पुलिस ने पाकिस्तान के साथ लगते हुसैनवाला बॉर्डर से किया गिरफ्तार किया है।

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि चिट्टा तस्करी का आरोपी गुरमीत उर्फ गुरी पिछले कई महीनों से शिमला और आसपास के इलाकों में चिट्टे की आपूर्ति कर रहा था। गुरमीत उर्फ गुरी ठियोग में कपड़े की दुकान करता था। लॉकडाउन के बाद वह पंजाब वापस लौट गया था। पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपी ने फरीदकोट जिला के साटिक में जमीन बेचकर शिमला में चिट्टे की तस्करी शुरू कर दी। शिमला पुलिस आरोपी गुरमीत उर्फ गुरी के बैंक खातों की डिटेल के साथ आरोपी की सीडीआर डिटेल भी खंगाल रही है।

नहीं बख्शे जाएंगे दोषी...एसपी शिमला संजीव गांधी का कहना है कि गुरमीत को फिरोजपुर के हुसैनवाला बॉर्डर से गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी के मनी ट्रेल भी खंगाल रही है। आरोपी के बैंक खातों की जांच में कई अहम खुलासे हो सकते हैं। नशा तस्करों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

राजधानी में Ride with Pride से सफर करना पड़ेगा महंगा, सुक्खू सरकार ने HRTC की टैक्यियों का किराया 50% बढ़ाया, अधिसूचना जारी, पढ़ें पूरी खबर..

चिट्टा माफिया: क्या चिट्टे ने ली एक और जान ? शिमला के खलीनी में युवक की संदिग्ध माैत, कमरे में मृत मिला, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में पलटा सरिए से लदा ट्रक, गाड़ी के नीचे फंसा ड्राइवर, 2 घंटे के मशक्कत के बाद निकाला, IGMC रेफर, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में करंट लगने से विद्युत कर्मी की मौत, मरम्मत कार्य के दौरान हादसा, आउटसोर्स पर लगा था नौकरी, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में करंट लगने से विद्युत कर्मी की मौत, मरम्मत कार्य के दौरान हादसा, आउटसोर्स पर लगा था नौकरी, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल : स्टेट कैडर बनाने पर भड़के पटवारी-कानूनगो, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, आज-परसो सामूहिक अवकाश पर, 28 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी, पढ़ें पूरी खबर.

हिमाचल प्रदेश विधान सभा की स्थानीय निधि लेखा समिति बिहार विधान सभा पहुँची, पढ़ें पूरी खबर..

चंडीगढ़-शिमला हाईवे पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई, 4 दोस्तों की मौके पर मौत, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल : बुझ गया घर का इकलौता चिराग, 21 वर्षीय अग्निवीर शहीद, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर, हर आंख नम, वीर सपूत को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ी भीड़, पढ़ें पूरी खबर..

साप्ताहिक राशिफ़ल : 24 से 2 मार्च 2025; फरवरी के अंतिम सप्ताह इन 7 राशियों की बढ़ेगी धन व संपत्ति, शुभ योग से हर कार्य में मिलेगी सफलता, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल