विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां ने राजा वीरभद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि, बोले - वो एक युगदृष्टा योद्धा थे, पढ़ें पूरी खबर..       मंगलवार का राशिफ़ल: 24 जून 2025; आज इन 5 राशि वालों की इच्छाएं होंगी पूरी और मिलेगा श्रीं हनुमान जी का आशीर्वाद, जानें दैनिक राशिफल..       साप्ताहिक राशिफल : 23 से 29 जून 2025; इन राशियों का खुलेगा भाग्य ! पढ़ें मेष से मीन तक भविष्यवाणी..       तिब्बती स्कूल जोंगसर के 162 विद्यार्थियों ने विधान सभा का किया अवलोकन, अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने समझाई संसदीय प्रणाली, पढ़ें पूरी खबर..       मरम्मत कार्य के चलते 24 जून को दाड़लाघाट और आसपास के इलाकों में दिनभर बिजली बंद रहेगी, विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील की, पढ़ें पूरी खबर..       शिमला में बड़ा हादसा टला: अनियंत्रित कार शैड की छत पर गिरी, चारों सवार सुरक्षित, पढ़ें पूरी खबर..       शिमला बॉक्सिंग चैंपियनशिप के बाद रीज पर कूड़े का अंबार! प्लास्टिक बैन की उड़ाई धज्जियाँ, सरकार के नियमों पर उठे सवाल ! पढ़ें पूरी खबर..       आज का पंचांग : 23 जून 2025 (सोमवार); जानिए आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय..       सोमवार का राशिफ़ल: 23 जून 2025; आज इन 5 राशि वालों की इच्छाएं होंगी पूरी, पढ़ें दैनिक राशिफल..       शिमला: अब आसान होगा U.S.A. का सफर - गडकरी ने फोरलेन का दिया भरोसा, विकास और सुरक्षा दोनों को मिलेगी रफ्तार, पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | शिमला

शिमला में वीकेंड पर उमड़ा पर्यटकों का हुजूम, सुहावने मौसम का लुत्फ उठाने शिमला पहुंच रहे पर्यटक, व्यवसायियों के चेहरे खिले..

June 08, 2025 06:11 PM

शिमला: (HD News); वीकेंड पर हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक बार फिर पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिली। गर्मी से राहत पाने और शांत वादियों का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी अन्य राज्यों से पहुंचे। शिमला का ठंडा मौसम और सुंदर वातावरण लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। पर्यटक परिवारों के साथ शिमला की वादियों का लुत्फ उठा रहे हैं। रिज, माल रोड, कुफरी और अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भीड़ उमड़ पड़ी है। जिससे स्थानीय कारोबारी जिनका जीवन यापन पर्यटन पर निर्भर करता है उनके चेहरे खिल उठे हैं।

दिल्ली पंजाब चंडीगढ़ जैसे मैदानी क्षेत्रों से शिमला पहुंचे पर्यटकों ने बताया कि शिमला का मौसम बहुत अच्छा है। शिमला आकर सुकून मिलता है। परिवार के साथ अच्छा वक्त यहां आकर बिता रहे हैं। मौसम के ठंडा होने के साथ ही यहां की खूबसूरत वादियां उन्हें यहां खींच लाई हैं।

वहीं, पर्यटकों की भारी आमद से स्थानीय कारोबारी भी खासे उत्साहित हैं। होटल, रेस्टोरेंट, फोटोग्राफर, घोड़ा चालक और अन्य छोटे व्यवसायियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिल रही है। रिज पर घुड़सवारी कराने वाले ने बताया कि काफी दिनों बाद अच्छा काम मिल रहा है। पर्यटकों के आने से हमारी रोज़ी-रोटी दोबारा पटरी पर आ रही है। अन्य दिनों में काम उतना अच्छा नहीं रहता है लेकिन वीकेंड पर काफी टूरिस्ट आ रहे हैं।

वहीं रिज मैदान पर पहुंचने पर पर्यटक खूबसूरत तस्वीरे खिंचवाकर पहाड़ों की यादें भी अपने साथ ले जाते हैं जिससे यहां के फोटोग्राफर का व्यवसाय चलता है। रीज पर फोटोग्राफी का काम करने वाले बताते हैं कि पर्यटकों की बड़ी आमद से उनका काम अच्छा चल रहा है। भारत-पाक तनाव के बीच पटूरिस्ट की आमद में कमी आई थी लेकिन अब फिर से चहल-पहल बढ़ गई है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां ने राजा वीरभद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि, बोले - वो एक युगदृष्टा योद्धा थे, पढ़ें पूरी खबर..

तिब्बती स्कूल जोंगसर के 162 विद्यार्थियों ने विधान सभा का किया अवलोकन, अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने समझाई संसदीय प्रणाली, पढ़ें पूरी खबर..

मरम्मत कार्य के चलते 24 जून को दाड़लाघाट और आसपास के इलाकों में दिनभर बिजली बंद रहेगी, विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील की, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में बड़ा हादसा टला: अनियंत्रित कार शैड की छत पर गिरी, चारों सवार सुरक्षित, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला बॉक्सिंग चैंपियनशिप के बाद रीज पर कूड़े का अंबार! प्लास्टिक बैन की उड़ाई धज्जियाँ, सरकार के नियमों पर उठे सवाल ! पढ़ें पूरी खबर..

शिमला: अब आसान होगा U.S.A. का सफर - गडकरी ने फोरलेन का दिया भरोसा, विकास और सुरक्षा दोनों को मिलेगी रफ्तार, पढ़ें पूरी खबर..

HPPSC का सख्त संदेश: कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में नकल के आरोप बेबुनियाद, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई.! पढ़ें पूरी खबर..

11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राजभवन में राज्यपाल ने किया योग, युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश, पढ़ें पूरी खबर..

KNH शिमला में हाई वोल्टेज ड्रामा: महिला ने बिना गर्भावस्था के जुड़वा बच्चों के गायब होने का लगाया आरोप, अस्पताल ने बताया आधारहीन, पढ़े पूरी खबर..

कोयल सनोंग से सिलघाट तक की जर्जर सड़क बनी जनता के लिए सिरदर्द, ग्राम पंचायत सारमा ने मंत्री विक्रमादित्य सिंह से की शीघ्र मैटलिंग कार्य की मांग, चेताया - जल्द समाधान नहीं हुआ तो होगा जन आंदोलन, पढ़ें पूरी खबर..