आज का राशिफल आपके दिन को समझने और महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मार्गदर्शन करेगा। प्रत्येक राशि के लिए स्वास्थ्य, प्रेम, संतान, व्यापार और घर-परिवार की स्थिति का विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत किया गया है। ग्रहों की चाल के अनुसार कुछ सावधानियां और शुभ उपाय भी बताए गए हैं, जो आपके दिन को सकारात्मक और संतुलित बनाने में मदद करेंगे। पढ़ें आज का राशिफ़ल..
♈ मेष राशि: आज का दिन स्वास्थ्य की दृष्टि से पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम संबंधों में सुधार आएगा और संतान के मामलों में भी शुभ संकेत हैं। व्यापारिक दृष्टिकोण से समय अनुकूल है, लेकिन किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को अभी टालना बेहतर होगा। जल्दीबाजी या भावुकता में लिए गए निर्णय से नुकसान हो सकता है। अपने घर या पूजा स्थान में सूर्य को जल देना और आराधना करना शुभ परिणाम देगा। मानसिक शांति बनाए रखें और आज अपनी योजनाओं को सोच-समझकर आगे बढ़ाएँ।
♉ वृषभ राशि: घर और परिवार में सुख की कमी महसूस हो सकती है। भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी में रुकावट या परेशानी आ सकती है। स्वास्थ्य की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। प्रेम और संतान के मामलों में सुखद स्थिति बनी रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से समय अनुकूल है। आज हरी वस्तु अपने पास रखने से सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी।

♊ मिथुन राशि: व्यापारिक स्थिति आज थोड़ी मध्यम रहेगी। किसी नए व्यवसाय की शुरुआत के लिए समय अनुकूल नहीं है। किसी भी नए निवेश या योजना में जल्दबाजी न करें। प्रेम और संतान के मामले सामान्य और अच्छे रहेंगे। स्वास्थ्य में छोटी-मोटी समस्याएं, जैसे नाक, कान या गले की परेशानी हो सकती है। तांबे की वस्तु दान करना शुभ परिणाम देगा।
♋ कर्क राशि: आज जुआ, सट्टा या लॉटरी में पैसा लगाने से बचें। वाणी पर नियंत्रण रखें और सोच-समझकर बोलें। प्रेम, संतान और व्यापारिक स्थिति अच्छी रहेगी। लाल वस्तु अपने पास रखने से सकारात्मक ऊर्जा और सुरक्षा मिलेगी। मानसिक शांति बनाए रखना आवश्यक है।
♌ सिंह राशि: आज घबराहट और बेचैनी बनी रह सकती है। मन उद्यीन और बेचैन रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य से थोड़ा प्रभावित हो सकता है। प्रेम और संतान की स्थिति सुखद रहेगी। व्यापारिक मामलों में अवसर मिलेंगे। लाल वस्तु अपने पास रखने से तनाव कम होगा और मानसिक शक्ति बढ़ेगी।

♍ कन्या राशि: आज खर्च की अधिकता मानसिक तनाव पैदा कर सकती है। सिर दर्द और नेत्र पीड़ा बनी रह सकती है। अज्ञात भय मन पर हावी रहेगा। पार्टनरशिप या संयुक्त व्यापार में समस्या के संकेत हैं। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति सामान्य रहेगी। तांबे की वस्तु दान करना शुभ रहेगा।
♎ तुला राशि: यात्रा करते समय सावधानी बरतें, यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। समाचार या सूचना में भ्रमित करने वाले संदेश मिल सकते हैं। मानसिक स्वास्थ्य थोड़ी गड़बड़ हो सकती है। प्रेम और संतान के मामलों में मध्यम स्थिति रहेगी। व्यापार सामान्य रहेगा, लेकिन आय में उतार-चढ़ाव बन सकता है। सूर्य को जल देना शुभ रहेगा।
♏ वृश्चिक राशि: कानूनी मामलों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारिक स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा। प्रेम और संतान के मामलों में मध्यम स्थिति रहेगी। कोई बड़ा नुकसान नहीं है, बस संघर्ष का दौर रहेगा। पीली वस्तु अपने पास रखने से राहत और सकारात्मकता बढ़ेगी।

♐ धनु राशि: भाग्य आज ज्यादा साथ नहीं देगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापारिक अवसर सामान्य रूप से अनुकूल रहेंगे। मनमाफिक परिणाम न मिलने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। धार्मिक और आध्यात्मिक मामलों में अतिवादी रवैया न अपनाएँ। पीली वस्तु पास रखने से सकारात्मक प्रभाव मिलेगा।
♑ मकर राशि: आज संभलकर चलें और वाहन धीमे चलाएं। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। किसी भी प्रकार के रिस्क या जोखिम से बचें। प्रेम और संतान सामान्य रहेंगे। व्यापारिक स्थिति सामान्य रहेगी। काली देवी को प्रणाम करना और पूजा करना शुभ रहेगा।
♒ कुंभ राशि: जीवनसाथी और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। बड़े या जोखिम भरे फैसले आज न लें। नौकरी या व्यवसाय में किसी भी प्रकार का जोखिम न उठाएँ। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी। तांबे की वस्तु दान करना आज लाभकारी रहेगा।
♓ मीन राशि: शत्रुओं पर दबदबा रहेगा लेकिन परेशानियों या डिस्टर्बेंस की स्थिति बनी रहेगी। गुणज्ञान की प्राप्ति होगी और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। बच्चों की सेहत और प्रेम संबंधों पर ध्यान दें। शिवजी को जलाभिषेक करना शुभ होगा।

डिस्क्लेमर : यह राशिफल सामान्य जानकारी और मनोरंजन के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है। इसमें दी गई भविष्यवाणियां किसी भी प्रकार की वैज्ञानिक या कानूनी गारंटी नहीं हैं। निर्णय लेने से पहले व्यक्तिगत विवेक और परामर्श का उपयोग करें।