शिमला: (HD News); हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने जिला सिरमौर के नोहराधार तहसील के गटलोग के समीप हुई एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस भीषण हादसे में 9 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
हादसे का विवरण
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, एक बोलेरो कैंपर वाहन में सवार लोग एक शव (डेडबॉडी) को लेकर अपने गांव की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे एक गहरी खाई में जा गिरा।
विधानसभा अध्यक्ष की संवेदनाएं
विधानसभा अध्यक्ष ने प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार इस दुख की घड़ी में पूरी तरह से प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है।
अपने शोक संदेश में पठानियां ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है। इसके साथ ही, उन्होंने हादसे में घायल हुए सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी ईश्वर से प्रार्थना की है।