Thursday | September 17, 2026
बुधवार का राशिफल : 16 सितम्बर 2026; आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानिए आज का राशिफल       शिमला में उग्र हुआ महिलाओं का आंदोलन: KNH से गायनी वार्ड IGMC शिफ्ट करने पर भड़का रोष, सचिवालय मार्च के दौरान पुलिस से तीखी भिड़ंत! - पढ़ें पूरी खबर..       दक्षिण अफ्रीका में 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन का आगाज, हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने की शिरकत - पढ़ें पूरी खबर       69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में शामिल होंगे कुलदीप सिंह पठानियां, केप टाउन पहुंचे - पढ़ें पूरी खबर..       अर्की विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए बजट की कोई कमी नहीं, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के बाद बजट आवंटन में अर्की तीसरे स्थान पर: संजय अवस्थी       आज का राशिफल: 12 सितम्बर 2026; जानिए किन राशियों के चमकेंगे सितारे और किन्हें बरतनी होगी आज विशेष सावधानी!       ​आज का राशिफल 10 सितंबर 2026: इन 5 राशियों पर बरसेगी कृपा, जानें अपनी किस्मत का हाल!       आज का राशिफल (9 सितंबर 2026): मेष से मीन तक, किन राशियों का आज चमकेगा भाग्य? देखें पूरा भविष्यफल।       आज का राशिफ़ल : 23 अगस्त 2026; सिंह और धनु राशि वालों के आत्मविश्वास और मान-सम्मान में होगी अप्रत्याशित वृद्धि - पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफ़ल       'जज भगवान नहीं होते, हर फैसला सही होना मुमकिन नहीं': विदाई भाषण में बोले जस्टिस संजय करोल; CJI ने की तारीफ - पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल

हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई, युवाओं से की राष्ट्र निर्माण की अपील।

August 14, 2026 03:00 PM
ओम प्रकाश ठाकुर

शिमला: (HD News); हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने प्रदेश और देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा कि हम जहां एक ओर 'आज़ादी का अमृत महोत्सव' मना रहे हैं, वहीं हमारा देश अब वैश्विक स्तर पर शिखर की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि आज हम खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं और अपने अधिकारों की बात कर रहे हैं, तो यह केवल हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की महान कुर्बानियों की बदौलत ही संभव हो पाया है।

स्वतंत्रता संग्राम में हिमाचल के ऐतिहासिक योगदान का जिक्र करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आज़ादी की लड़ाई का पहला बिगुल हिमाचल प्रदेश में ही फूंका गया था। इतिहास इस बात का गवाह है कि वर्ष 1848 में वजीर राम सिंह पठानिया ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ पहले संगठित विद्रोह का नेतृत्व किया था और मुट्ठी भर साथियों के साथ अंग्रेजी साम्राज्य की नींव हिलाकर रख दी थी। इसके पश्चात वर्ष 1857 में मंगल पांडे ने पूरी आक्रामकता के साथ जिस आज़ादी की लड़ाई का बिगुल बजाया था, उसे हमारे लाखों स्वतंत्रता सेनानियों ने 15 अगस्त, 1947 को अंजाम तक पहुंचाया।

देश के युवाओं को संबोधित करते हुए पठानिया ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को हमारे देश के उन स्वतंत्रता सेनानियों पर गर्व होना चाहिए, जिन्होंने देश को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए हंसते-हंसते अपनी जान दे दी। उन्होंने प्रदेश और देश के युवाओं का आह्वान किया कि उन्हें अपने राष्ट्र के प्रति सचेत और कर्तव्यनिष्ठ रहना चाहिए तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदार बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज हम सभी को राजगुरू, सुखदेव और भगत सिंह की शहादत को सलाम करना चाहिए तथा पंडित जवाहर लाल नेहरू, मौलाना अबुल कलाम आजाद, बाल गंगाधर तिलक और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की कुर्बानियों को स्मरण करना चाहिए।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने सभी देशवासियों के सुखद और समृद्ध जीवन की कामना करते हुए सभी को राष्ट्र हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। गौरतलब है कि कुलदीप सिंह पठानिया इस वर्ष जिला बिलासपुर में आयोजित होने वाले 80वें जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

शिमला में उग्र हुआ महिलाओं का आंदोलन: KNH से गायनी वार्ड IGMC शिफ्ट करने पर भड़का रोष, सचिवालय मार्च के दौरान पुलिस से तीखी भिड़ंत! - पढ़ें पूरी खबर..

69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में शामिल होंगे कुलदीप सिंह पठानियां, केप टाउन पहुंचे - पढ़ें पूरी खबर..

अर्की विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए बजट की कोई कमी नहीं, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के बाद बजट आवंटन में अर्की तीसरे स्थान पर: संजय अवस्थी

'जज भगवान नहीं होते, हर फैसला सही होना मुमकिन नहीं': विदाई भाषण में बोले जस्टिस संजय करोल; CJI ने की तारीफ - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू, स्पीकर कुलदीप पठानिया ने संभाला सदन का जिम्मा

पोर्टमोर स्कूल व धामी कॉलेज के विद्यार्थियों ने देखी हिमाचल विधानसभा की कार्यवाही, स्पीकर से समझी संसदीय व्यवस्था - पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल प्रदेश चौदहवीं विधानसभा का मॉनसून सत्र शुरू: पहले दिन स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने संभाली सदन की कमान, सीएम व डिप्टी सीएम ने की शिष्टाचार भेंट

मानसून सत्र के पहले दिन स्कूली बच्चों ने समझी विधानसभा की कार्यप्रणाली, स्पीकर से किया सीधा संवाद - पढ़ें पूरी खबर

शिमला के स्कूलों को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी: मची अफरा-तफरी, तुरंत खाली कराए गए परिसर, सर्च ऑपरेशन जारी - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल विधानसभा: मानसून सत्र के पहले ही दिन 'वंदे मातरम्' पर भारी घमासान, तीखी नोकझोंक के बाद सदन शनिवार 11 बजे तक स्थगित - पढ़ें पूरी खबर.