भारत की खुफिया एजेंसियों को मिली बड़ी कामयाबी: टारगेट किलिंग और खौफ का पर्याय बना मोस्ट वांटेड गैंगस्टर अमृतपाल बाठ कनाडा में गिरफ्तार, भारत प्रत्यर्पण की कानूनी तैयारी तेज
भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। भारत में कई जघन्य अपराधों को अंजाम देकर फरार चल रहे कुख्यात गैंगस्टर अमृतपाल बाठ को कनाडाई कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने गिरफ्तार कर लिया है। वह लंबे समय से फर्जी पासपोर्ट पर कनाडा में छिपा हुआ था और वहीं से अपना नेटवर्क चला रहा था।

अमृतपाल बाठ पर पंजाब और उत्तर भारत में हत्या, फिरौती, अपहरण और टारगेट किलिंग के कई संगीन मामले दर्ज हैं। वह खालिस्तानी आतंकी नेटवर्क को फंडिंग और लॉजिस्टिक सपोर्ट मुहैया कराने वाले सिंडिकेट का भी अहम हिस्सा माना जाता है। भारतीय खुफिया एजेंसियां काफी समय से उसकी लोकेशन ट्रेस कर रही थीं।

उसकी गिरफ्तारी के तुरंत बाद भारत सरकार के विदेश मंत्रालय और सुरक्षा एजेंसियों ने कनाडा सरकार के साथ संपर्क साध लिया है। अमृतपाल बाठ को जल्द से जल्द भारत लाने के लिए प्रत्यर्पण की कानूनी कागजी कार्रवाई शुरू कर दी गई है ताकि उस पर भारतीय अदालतों में मुकदमा चलाया जा सके।
