शिमला के निजी होटल में संदिग्ध हालात में मिला 26 वर्षीय युवक का शव, मचा हड़कंप; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप       Shimla News: चमियाना में तीमारदारों का सहारा बना बॉबी भाई का लंगर, खुले आसमान के नीचे चल रही सेवा के लिए प्रशासन से शेड की गुहार - पढ़ें पूरी खबर..       सोमवार का पंचांग (23 Nov 2026): आज शुभ कार्य करने के लिए कब है सबसे उत्तम मुहूर्त और कब रहेगा राहुकाल? देखें पूरा पंचांग       सोमवार का राशिफ़ल : 23 नवम्बर 2026; किसका होगा भाग्योदय और किसे रहना होगा सतर्क? देखें सभी 12 राशियों का पूरा हाल       PSU शेयर और सोने पर दो सटीक दांव के बाद पीएम मोदी की तीसरी 'भविष्यवाणी'— बोले, "लिखकर रख लें, अब डिग्री नहीं सिर्फ़ हुनर चलेगा!"       आज का पञ्चाङ्ग (22 नवंबर 2026): रवि प्रदोष व्रत और अश्विनी नक्षत्र का पावन संयोग, जानें आज के शुभ मुहूर्त व राहुकाल का समय       आज का राशिफल 22 नवंबर 2026: रविवार को किन राशियों की चमकेगी किस्मत? जानें 12 राशियों का भविष्य       मतलावग में बाबा अर्जुन गिरी की 108 दिवसीय तपस्या के उपलक्ष्य में श्री राम चरित मानस ज्ञानयज्ञ जारी, आचार्य सुनील भारद्वाज बरसा रहे अमृतवाणी - पढ़ें पूरी खबर..       सदन में आर-पार के मूड में डॉ. जनकराज, सुक्खू सरकार को सीधा अल्टीमेटम— "आरोप साबित करो तो दूंगा इस्तीफा, वरना गद्दी छोड़ें सीएम और कैबिनेट!"       आज शुक्रवार 20 नवम्बर 2026 को सोने-चांदी के रेट : सोने की कीमतों में दर्ज की गई हल्की नरमी, जानें शिमला, दिल्ली और मुंबई समेत देश के प्रमुख शहरों में क्या हैं आज के ताज़ा भाव      

हिमाचल | शिमला

शिमला के निजी होटल में संदिग्ध हालात में मिला 26 वर्षीय युवक का शव, मचा हड़कंप; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

November 23, 2026 04:58 PM
Om Prakash Thakur

शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित एक निजी होटल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां एक 26 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की पहचान रामपुर उपमंडल के ननखड़ी क्षेत्र स्थित करांगला गांव निवासी उमेश सिंगला (26) के रूप में हुई है। घटना के सामने आने के बाद मृतक के परिजनों में भारी रोष है। मृतक के मामा देवीलाल ने होटल प्रशासन और युवक के साथ ठहरे अन्य लोगों पर गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि जिस समय यह घटना घटित हुई, उस वक्त होटल के कमरे में उमेश के अलावा एक युवती और तीन अन्य युवक भी मौजूद थे।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि उमेश की मौत देर रात ही हो चुकी थी, लेकिन इसके बावजूद न तो होटल प्रबंधन ने और न ही कमरे में साथ मौजूद लोगों ने समय रहते पुलिस या परिजनों को इसकी सूचना दी। घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद सुबह 6 बजे के बाद पुलिस को इस बारे में सूचित किया गया, जिससे पूरे मामले पर संदेह गहरा गया है।

उधर, शोकाकुल परिजनों ने प्रशासन और पुलिस से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष व गहन जांच करने तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है और साथ ठहरे लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। इस दुखद घटना के बाद मृतक के पैतृक क्षेत्र ननखड़ी में शोक की लहर दौड़ गई है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

Shimla News: चमियाना में तीमारदारों का सहारा बना बॉबी भाई का लंगर, खुले आसमान के नीचे चल रही सेवा के लिए प्रशासन से शेड की गुहार - पढ़ें पूरी खबर..

सदन में आर-पार के मूड में डॉ. जनकराज, सुक्खू सरकार को सीधा अल्टीमेटम— "आरोप साबित करो तो दूंगा इस्तीफा, वरना गद्दी छोड़ें सीएम और कैबिनेट!"

अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला चर्चा में, हिमाचल की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का उत्सव

हिमाचल में सरकारी नौकरियों के हजारों पद खाली, विधानसभा में सामने आए आंकड़े -पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल विधानसभा में भ्रष्टाचार पर घमासान, सुक्खू सरकार और भाजपा आमने-सामने

शिमला के 'लंगर मैन' के आगे झुके सदी के महानायक! KBC में अमिताभ बच्चन ने जोड़े हाथ, बोले- मैं आपका आशीर्वाद लेने आया हूं - देखें पूरी खबर..

राष्ट्रीय प्रेस दिवस विशेष: जब खबरों पर पहरा और कलम पर दबाव हो, तब कौन उठाएगा जनता की आवाज? लोकतंत्र की ढाल है निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता

कैंसर दवाओं के दाम घटाने पर शांता कुमार ने केंद्र को दी बधाई, साथ ही पूछा— अब तक हो रही 3,000 करोड़ की वसूली का जिम्मेदार कौन?

सरबजीत बॉबी के आरोपों पर डॉ. ब्रिज शर्मा का करारा पलटवार, बोले— 'तथ्यों से परे हैं आरोप, समाजसेवा की आड़ में डॉक्टरों का मनोबल न तोड़ें' - पढ़ें विस्तार से..

तपोवन में सियासी घमासान की बिसात तैयार: 413 तीखे सवालों से घेरेगा विपक्ष, तो सुक्खू सरकार के तरकश में भी हैं बड़े 'मास्टरस्ट्रोक'!