शिमला के संकट मोचन मंदिर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, 22 दिन बाद पुलिस ने दबोचा आरोपी - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला के निजी होटल में संदिग्ध हालात में मिला 26 वर्षीय युवक का शव, मचा हड़कंप; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप       Shimla News: चमियाना में तीमारदारों का सहारा बना बॉबी भाई का लंगर, खुले आसमान के नीचे चल रही सेवा के लिए प्रशासन से शेड की गुहार - पढ़ें पूरी खबर..       सोमवार का पंचांग (23 Nov 2026): आज शुभ कार्य करने के लिए कब है सबसे उत्तम मुहूर्त और कब रहेगा राहुकाल? देखें पूरा पंचांग       सोमवार का राशिफ़ल : 23 नवम्बर 2026; किसका होगा भाग्योदय और किसे रहना होगा सतर्क? देखें सभी 12 राशियों का पूरा हाल       PSU शेयर और सोने पर दो सटीक दांव के बाद पीएम मोदी की तीसरी 'भविष्यवाणी'— बोले, "लिखकर रख लें, अब डिग्री नहीं सिर्फ़ हुनर चलेगा!"       आज का पञ्चाङ्ग (22 नवंबर 2026): रवि प्रदोष व्रत और अश्विनी नक्षत्र का पावन संयोग, जानें आज के शुभ मुहूर्त व राहुकाल का समय       आज का राशिफल 22 नवंबर 2026: रविवार को किन राशियों की चमकेगी किस्मत? जानें 12 राशियों का भविष्य       मतलावग में बाबा अर्जुन गिरी की 108 दिवसीय तपस्या के उपलक्ष्य में श्री राम चरित मानस ज्ञानयज्ञ जारी, आचार्य सुनील भारद्वाज बरसा रहे अमृतवाणी - पढ़ें पूरी खबर..       सदन में आर-पार के मूड में डॉ. जनकराज, सुक्खू सरकार को सीधा अल्टीमेटम— "आरोप साबित करो तो दूंगा इस्तीफा, वरना गद्दी छोड़ें सीएम और कैबिनेट!"      

हिमाचल | शिमला

शिमला के संकट मोचन मंदिर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, 22 दिन बाद पुलिस ने दबोचा आरोपी - पढ़ें पूरी खबर..

November 23, 2026 06:54 PM
Om Prakash Thakur

शिमला के ऐतिहासिक संकट मोचन मंदिर में 1 नवंबर को हुई चोरी की वारदात को पुलिस ने सुलझा लिया है। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तहसील सुन्नी के बसंतपुर निवासी 31 वर्षीय आरोपी हितेन्द्र कंवर को गिरफ्तार किया है।

शिमला: (HD News); शिमला के प्रसिद्ध संकट मोचन मंदिर में हुई चोरी की वारदात के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मामले में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान जिला शिमला की तहसील सुन्नी के बसंतपुर निवासी हितेन्द्र कंवर (31 वर्ष) के रूप में हुई है।

यह वारदात 1 नवंबर 2026 को सामने आई थी, जब अज्ञात चोरों ने मंदिर के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर वहां से सोने-चांदी के आभूषण और दानपात्रों की नकदी पर हाथ साफ कर दिया था। घटना के बाद शिमला के पुलिस थाना पश्चिम में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4) और 305(D) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों का गहनता से विश्लेषण किया। इन्हीं सबूतों के आधार पर पुलिस आरोपी हितेन्द्र कंवर तक पहुंचने में कामयाब रही और 23 नवंबर 2026 को उसे बीएनएस (BNS) की धारा 120B के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है ताकि चोरी किए गए आभूषणों व नकदी की बरामदगी की जा सके और यह पता लगाया जा सके कि इस वारदात में उसके साथ और कौन-कौन शामिल था। पुलिस के अनुसार मामले की आगे की जांच जारी है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

शिमला के निजी होटल में संदिग्ध हालात में मिला 26 वर्षीय युवक का शव, मचा हड़कंप; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Shimla News: चमियाना में तीमारदारों का सहारा बना बॉबी भाई का लंगर, खुले आसमान के नीचे चल रही सेवा के लिए प्रशासन से शेड की गुहार - पढ़ें पूरी खबर..

सदन में आर-पार के मूड में डॉ. जनकराज, सुक्खू सरकार को सीधा अल्टीमेटम— "आरोप साबित करो तो दूंगा इस्तीफा, वरना गद्दी छोड़ें सीएम और कैबिनेट!"

अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला चर्चा में, हिमाचल की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का उत्सव

हिमाचल में सरकारी नौकरियों के हजारों पद खाली, विधानसभा में सामने आए आंकड़े -पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल विधानसभा में भ्रष्टाचार पर घमासान, सुक्खू सरकार और भाजपा आमने-सामने

शिमला के 'लंगर मैन' के आगे झुके सदी के महानायक! KBC में अमिताभ बच्चन ने जोड़े हाथ, बोले- मैं आपका आशीर्वाद लेने आया हूं - देखें पूरी खबर..

राष्ट्रीय प्रेस दिवस विशेष: जब खबरों पर पहरा और कलम पर दबाव हो, तब कौन उठाएगा जनता की आवाज? लोकतंत्र की ढाल है निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता

कैंसर दवाओं के दाम घटाने पर शांता कुमार ने केंद्र को दी बधाई, साथ ही पूछा— अब तक हो रही 3,000 करोड़ की वसूली का जिम्मेदार कौन?

सरबजीत बॉबी के आरोपों पर डॉ. ब्रिज शर्मा का करारा पलटवार, बोले— 'तथ्यों से परे हैं आरोप, समाजसेवा की आड़ में डॉक्टरों का मनोबल न तोड़ें' - पढ़ें विस्तार से..