Tuesday | November 24, 2026
यूक्रेन का लीबिया स्थित रूसी नौसैनिक अड्डे पर ड्रोन हमला, काला सागर से बाहर बढ़ा युद्ध का दायरा       भारत और नेपाल के बीच संबंधों को मिली नई रफ्तार, पीएम मोदी ने 1.62 अरब डॉलर के विकास पैकेज का किया ऐलान       वेलिंग्टन टेस्ट ड्रॉ होने के बाद भारत के WTC फाइनल समीकरण पेचीदा, 26 नवंबर से दूसरा टेस्ट       ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड दूसरा टी20 मैच आज, सीरीज में बराबरी के इरादे से उतरेगी इंग्लिश टीम       राइजिंग स्टार एशिया कप 2026: आज अंतिम ग्रुप मैच में यूएई से भिड़ेगी तिलक वर्मा की इंडिया-ए टीम       डी गुकेश आज से शुरू करेंगे वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप खिताब बचाने का अभियान, सिंदारोव से होगी कड़ी टक्कर       प्रसिद्ध पार्श्वगायक के लाइव कॉन्सर्ट में उमड़ा जनसैलाब, सुरों की महफिल ने जीता दिल       सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व आज, देश-विदेश के गुरुद्वारों में गूंज रही गुरबाणी       कार्तिक पूर्णिमा आज: ब्रह्म मुहूर्त से शुरू हुआ पवित्र नदियों में स्नान-दान, हरि और हर की संयुक्त आराधना का महायोग       विदेशी निवेशकों (FIIs) का भारतीय बाजार पर भरोसा कायम, नवंबर में अब तक ₹1.08 लाख करोड़ से ज्यादा का निवेश      

हिमाचल

हिमाचल में रात्रि 9 बजे से सुबह के 5 बजे तक कफ्र्यू लागू रहेगाः मुख्यमंत्री

June 30, 2020 10:00 PM
प्रतीकात्मक तस्वीर

शिमला: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा है कि राज्य सरकार ने देश के अन्य हिस्सों से हिमाचल प्रदेश में आने वाले लोगों के प्रवेश को विनियमित करने का मामला केंद्र सरकार से उठाया है, ताकि कोविड-19 महामारी को फैलने से रोका जा सके। मुख्यमंत्री आज यहां राज्य के उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्थागत क्वांरटीन और होम क्वांरटीन के तंत्र को सुदृढ़ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में आने वाले लोगों के प्रवेश को विनियमित करेगी, ताकि कोविड-19 मामलों को फैलने की किसी भी संभावना को रोका जा सके तथा लोगों का सुव्यवस्थित प्रवेश सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि राज्य में रात्रि 9 बजे से सुबह के 5 बजे तक कफ्र्यू लागू रहेगा।

जय राम ठाकुर ने उपायुक्तों को उनके जिले में पूरी हो चुकी विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की सूची बनाने के निर्देश दिए ताकि इनका आॅनलाइन शुभारंभ किया जा सके। उन्होंने उपायुक्तों को शिलान्यास के लिए तैयार परियोजनाओं की भी सूची सौंपने के निर्देश दिए, ताकि इन परियोजनाओं के शिलान्यास आॅनलाइन किए जा सकें और लोग इनसे लाभान्वित हो सकंे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सेब सीजन के दृष्टिगत उपायुक्तों को श्रमिकों का उचित प्रबन्ध और उत्पाद को मंडियों तक पहुंचाने के लिए सुचारू परिवहन व्यवस्था भी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उपायुक्तों को मानसून सीजन में माल के नुकसान को कम से कम करने के लिए समुचित एहतियाती उपाय करने चाहिए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण उनके लिए जिला मुख्यालयों में जाकर लाभार्थियों से बातचीत करना संभव नहीं है, इसलिए उपायुक्तों को वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करनी चाहिए।

मुख्य सचिव अनिल खाची ने कहा कि राज्य में स्थिति नियंत्रण में है तथा सरकार प्रभावी ढंग से स्थिति से निपट रही है।

पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह मनोज कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आर.डी. धीमान, प्रधान सचिव ओंकार चन्द शर्मा, प्रधान सचिव कानून यशवंत सिंह, सचिव रजनीश और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के बीच सैन्य स्तर की वार्ता, सीमा पर तनाव कम करने पर जोर

देव दीपावली पर आज 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे काशी के घाट, प्रदोष काल में दीपदान और भव्य गंगा महाआरती की तैयारी

शिमला: विकासनगर में दंपति से मारपीट के 19 दिन बाद भी कार्रवाई न होने का आरोप, पीड़ित ने SP से लगाई न्याय की गुहार - पढ़ें पूरी खबर..

प्रियंका गांधी से मिलने का समय मांग रहे रवि कुमार दलित, SC-ST-OBC के मुद्दों पर कांग्रेस नेतृत्व को घेरा; पूछा—सामाजिक न्याय की आवाज सुनने के लिए समय क्यों नहीं?

शिमला के संकट मोचन मंदिर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, 22 दिन बाद पुलिस ने दबोचा आरोपी - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला के निजी होटल में संदिग्ध हालात में मिला 26 वर्षीय युवक का शव, मचा हड़कंप; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Shimla News: चमियाना में तीमारदारों का सहारा बना बॉबी भाई का लंगर, खुले आसमान के नीचे चल रही सेवा के लिए प्रशासन से शेड की गुहार - पढ़ें पूरी खबर..

सदन में आर-पार के मूड में डॉ. जनकराज, सुक्खू सरकार को सीधा अल्टीमेटम— "आरोप साबित करो तो दूंगा इस्तीफा, वरना गद्दी छोड़ें सीएम और कैबिनेट!"

अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला चर्चा में, हिमाचल की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का उत्सव

हिमाचल में सरकारी नौकरियों के हजारों पद खाली, विधानसभा में सामने आए आंकड़े -पढ़ें पूरी खबर..