हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Saturday | February 22, 2025
हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला: पटवारी, कानूनगो व नायब तहसीलदार का अब स्टेट कैडर घोषित, 3 नायब तहसीलदार की हुई ट्रांसफर, अधिसूचना जारी, पढ़ें पूरी खबर..       बजट सत्र की तैयारियाँ जोरों पर, समय रहते काम पूरा करें अधिकारी : कुलदीप पठानियां       शिमला में 2 वाहनों में टक्कर, 2 घायल, पढ़ें पूरी खबर       शिमला की महिलाओं की इस पहल की पूरे देश भर में हो रही चर्चा, महिलाओं की मदद के लिए अब तक की सबसे अनूठी पहल, अब रात के समय इस नम्बर पर कॉल करके मिलेगी महिलाओं को वाहन सुविधा, पढ़ें पूरी खबर..       शनिवार का राशिफ़ल: 22 फरवरी 2025; शनिदेव की कृपा से इन राशियों को मिलेगा लाभ, मिल सकता है पैसा-शोहरत, जानें आज का राशिफल       दर्दनाक हादसा: महाकुंभ जा रही कार का भीषण एक्सीडेंट, महिला का सिर कटकर सड़क पर गिरा, 6 की मौत, 5 लोग गंभीर रूप से घायल, घटनास्थल का मंजर देख कांपे लोग, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल प्रदेश: शादी समारोह से शिकार खेलने गए, शिकार बना जानलेवा खेल ! जंगल में चार दोस्तों संग गए एक युवक की गोली लगने से मौत, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 21 फरवरी 2025: आज इन राशियों पर धनवर्षा करेंगी माता लक्ष्मी, दूर हो जाएगी पैसों से जुड़ी हर समस्या, पढ़ें अपनी अपनी राशिनुसार आज की भविष्यवाणी..       हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों में बर्फबारी, शिमला के कुफरी और नारकंडा में भी ताज़ा बर्फबारी, पर्यटकों के चेहरे खिले, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफ़ल: 20 फरवरी 2025; आज इन 5 राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, पढ़ें सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन      

हिमाचल | बिलासपुर

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने की एम्स के निर्माण कार्य की समीक्षा

November 21, 2020 07:53 PM

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज बिलासपुर जिला के कोठीपुरा में एम्स के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और समीक्षा की।

पीजीआईएमइआर चण्डीगढ़ के निदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों तथा निर्माण कम्पनी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि इस संस्थान के निर्माण कार्य की गुणवत्ता के साथ कोई भी समझौता नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस संस्थान में हिमाचल प्रदेश के लोगों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

उन्होंने सन्तोष व्यक्त किया कि कोविड-19 संकट के बावजूद एम्स का निर्माण कार्य सुचारू रूप से चल रहा है और दिसम्बर, 2021 तक इसका कार्य पूर्ण होने की संभावना है। उन्होंने संस्थान में इस वर्ष के दिसम्बर माह तक एमबीबीएस की कक्षाएं आरम्भ करने के लिए प्रयास करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यह गर्व का विषय है कि इस स्वास्थ्य संस्थान के लिए हिमाचल प्रदेश के 18 चिकित्सकों का चयन हुआ है।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार एम्स से संबंधित सभी मुद्दों का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है और जलापूर्ति तथा विद्युत से संबंधित आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए त्वरित सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस संस्थान के बिजली के बिल पर छूट प्रदान करने के मामले पर विचार करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था के लिए 73 करोड़ रुपये और जलापूर्ति व्यवस्था के लिए 65 करोड़ रुपये जारी किए हैं।

जय राम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के लिए एम्स स्वीकृत करने और इसके निर्माण के लिए बजट का पर्याप्त प्रावधान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने में यह संस्थान मील पत्थर साबित होगा।

जगत प्रकाश नड्डा और जय राम ठाकुर ने एम्स के निर्माणाधीन विभिन्न खण्डों का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य से संबंधित जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

पीजीआईएमइआर चण्डीगढ़ के निदेशक डाॅ. जगत राम ने प्रस्तुतिकरण के दौरान कहा कि इस संस्थान में एमबीबीएस की 100 सीटें होगी और कक्षाएं इस वर्ष दिसम्बर में आरम्भ की जाएंगी। इसके पश्चात जनवरी, 2021 में ओपीडी आरम्भ करने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि एम्स बिलासपुर में 750 बिस्तर की सुविधा तथा इसमें 183 संकाय सदस्य और 600 नर्सें होगी। उन्होंने कहा कि इस संस्थान में एक अस्थाई विद्युत उप-केन्द्र स्थापित किया गया है।

 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला: पटवारी, कानूनगो व नायब तहसीलदार का अब स्टेट कैडर घोषित, 3 नायब तहसीलदार की हुई ट्रांसफर, अधिसूचना जारी, पढ़ें पूरी खबर..

बजट सत्र की तैयारियाँ जोरों पर, समय रहते काम पूरा करें अधिकारी : कुलदीप पठानियां

शिमला में 2 वाहनों में टक्कर, 2 घायल, पढ़ें पूरी खबर

शिमला की महिलाओं की इस पहल की पूरे देश भर में हो रही चर्चा, महिलाओं की मदद के लिए अब तक की सबसे अनूठी पहल, अब रात के समय इस नम्बर पर कॉल करके मिलेगी महिलाओं को वाहन सुविधा, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल प्रदेश: शादी समारोह से शिकार खेलने गए, शिकार बना जानलेवा खेल ! जंगल में चार दोस्तों संग गए एक युवक की गोली लगने से मौत, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों में बर्फबारी, शिमला के कुफरी और नारकंडा में भी ताज़ा बर्फबारी, पर्यटकों के चेहरे खिले, पढ़ें पूरी खबर..

देश की आजादी में पत्रकारों की भूमिका स्वतंत्रता सेनानियों एवं राजनेताओं से कम नहीं, भारतीय कल्याण मंच की संगोष्ठी में बोले कुलदीप पठानियां, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला: चिट्टे की तस्करी में एक सरकारी अफसर भी शामिल, शिमला पुलिस ने चिट्टा तस्करी नेटवर्क में शामिल इस अधिकारी को किया अरेस्ट, जानिए कैसे फैला रहा था राजधानी में तस्करों जाल, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला: अभिभावक ने स्कूल में शिक्षक को पीटा, मानसिक प्रताड़ना से जूझ रहे अध्यापक ने दिया इस्तीफा

विधानसभा बजट सत्र 2025: अधिसूचना जारी; 10 से 28 मार्च तक होगा चौदहवीं विधान सभा का अष्टम सत्र – कुलदीप सिंह पठानियां