Saturday | October 10, 2026
शनिवार का राशिफल: 10 अक्टूबर 2026; 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       आज का पंचांग 10 अक्टूबर 2026 | शनिवार को सर्वपितृ अमावस्या और शनिश्चरी अमावस्या का संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का धार्मिक महत्व।       अर्की के दयोथल में 19 अक्टूबर से बहेगी भक्ति की बयार, होगा श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन       आज का राशिफल: 9 सितंबर 2026; नई ऊर्जा, उमंग और सकारात्मक सोच के साथ जानें कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का आज का दिन       आज का पंचांग 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार: जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि, नक्षत्र और आज का धार्मिक महत्व..       बॉलीवुड में शोक की लहर: नहीं रहे 'क्रांतिवीर' नाना पाटेकर, गोवा के अस्पताल में ली अंतिम सांस - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में 'राष्ट्रवादी वीरभद्र कांग्रेस पार्टी' के गठन पर संशय: प्रतिभा सिंह के फोन के बाद युद्धवीर बैंस के तेवर नरम, आलाकमान के सामने रखीं 4 शर्तें       विधान सभा अध्यक्ष को सचिव पर्यावरण, विज्ञान, प्रोद्योगिकी तथा जलवायु परिवर्तन ने भेंट की स्वयं द्वारा लिखित पुस्तक..       आज का राशिफल: 08 अक्टूबर 2026; आज किन राशियों के चमकेंगे सितारे और किसकी खुलेगी किस्मत?       आज का पंचांग : 8 अक्टूबर 2026: गुरु प्रदोष और मासिक शिवरात्रि का संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूजा का समय      

हिमाचल | सोलन

अर्की : संजय अवस्थी की रैली में उमड़ा जनसैलाब, इस अनोखे अंदाज में बीजेपी पर बोला हमला, पढ़े विस्तार से..

October 27, 2021 10:58 AM
Om Prakash Thakur

अर्की उपचुनाव : कुनिहार में कांग्रेस प्रत्याशी संजय अवस्थी की रैली में उमड़ा जनसैलाब, "वोट देनी काँग्रेसा जो जनता पार्टी लाई लो जोर" गाने पर झूमे लोग, अर्की में हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस और बीजेपी प्रत्याशियों में कड़ी टक्कर, पढ़े विस्तार से ..

अर्की : (हिमदर्शन समाचार); अर्की विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में सीधा मुकाबला संजय अवस्थी और भाजपा सरकार के बीच नजर आ रहा है। जहाँ अर्की में कांग्रेस प्रत्याशी अपने बलबूते व क्षेत्र में बनाई हुई अपनी इमेज पर उपचुनाव लड़ रहे है वहीं दूसरी तरफ बीजेपी प्रत्याशी रतन पाल के प्रचार में मुख्यमंत्री, मंत्री और केन्द्रीय मंत्री सहित बढ़चढ़ कर चुनाव प्रचार में लगे हुए है। कुनिहार में मंगलवार को संजय अवस्थी की रैली में भारी भीड़ का उमड़ना क्या कुछ और संकेद दे रहा है ?

हालांकि ऐसा नहीं है कि सिर्फ अवस्थी की रैली में ही भारी जनसैलाब उमड़ा हो। अर्की विधानसभा क्षेत्र में हुई मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्री की रैली रैलियों में भी ऐसी भीड़ देखी गई है। लेकिन अर्की के दोनों दलों के प्रत्याशी मुकाबले में हैं।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सत्तारुढ़ दल की रैली में भीड़ जुटना कोई बड़ी बात नहीं है। क्योंकि उसका लोगों में समर्थन होता है। दूसरे, उसके पास संसाधन होते हैं तीसरे सत्ता की ताकत भी होती है। इसलिए भाजपा प्रत्याशी रतन पाल में आए मंत्रियों की रैलियों में भीड़ होना स्वभाविक है।

जहां तक कांग्रेस उम्मीदवार अवस्थी का प्रश्न है, अवस्थी भाजपा प्रत्याशी को कड़ी चुनौती दे रहा है। दूसरे, बीजेपी प्रत्याशी रतन पाल राज्य और केंद्र की सत्ता में होने, देश की सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते संसाधनों से भी मजबूत है। फिर मुख्यमंत्री या केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की रतन पाल के प्रचार में हो रही चुनावी सभाओं में भारी भीड़ जुटना स्वभाविक है।

गौरतलब है कि हिमाचल में हो रहे इस उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों का मुकाबला बीजेपी प्रत्याशियों से ही नही बल्कि सीधा सत्ता पर काबिज़ भाजपा सरकार से है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में गुटबाज़ी और भितरघातियों के चलते कांग्रेस दिन-प्रतिदिन खोखली होती जा रही है।

बता दें कि अर्की विधानसभा क्षेत्र में भाजपा-कांग्रेस दोनों की राह आसान नहीं, क्योंकि संजय अवस्थी को टिकट मिलने के बाद ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया था। जिसके चलते कांग्रेस ब्लॉक कांग्रेस का दौबारा गठन करना पड़ा। ऐसे में अर्की कांग्रेस चुनाव प्रचार के लिए बने कार्यालय में बैठे अनुभवहीन लोगों के व्यवहार व कांग्रेस से अलग हुए पदाधिकारियों के कारण संजय अवस्थी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

हिमाचल की तीन विधानसभा सीटों तथा एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव में बीजेपी और कांग्रेस अपना दमखम दिखाने में लगी हुई है। 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले इस उपचुनाव को हर पार्टी अपनी प्रतिष्ठा का सवाल बना कर बैठी है। हालांकि जमीनी स्तर पर राजनीतिक पार्टियों की रणनीति अलग-अलग हैं।

2022 के हिमाचल विधानसभा चुनाव को देखते हुए लोग इस उपचुनाव को अलग-अलग नजरिए से भी देख रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के लिए यह उपचुनाव सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि मौजूदा समय में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के लिए कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा, रोजगार, महंगाई और कार्यकर्ताओं की नाराजगी व बगावत पर उतरे नेताओं के लिहाज से सबसे चुनौतीपूर्ण समय है। प्रतिदिन बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी को लेकर जयराम सरकार जनता के निशाने पर है।  ऐसे मौके पर हो रहे उपचुनाव के मैदान में जनता को परखना बीजेपी के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण है। 

30 अक्तूबर को होने वाले उपचुनाव से पहले कांग्रेस ने सरकार को किसानों के नए कानून, कानून व्यवस्था और बेरोजगारी आदि मुद्दों को लेकर घेर रखा है। ऐसे में यह जानना दिलचस्प होगा कि हिमाचल में बीजेपी उपचुनाव में जीत दर्ज करने में कामयाब रहती है या फिर कांग्रेस इन उपचुनाव में बाजी मार लेगी।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल में 'राष्ट्रवादी वीरभद्र कांग्रेस पार्टी' के गठन पर संशय: प्रतिभा सिंह के फोन के बाद युद्धवीर बैंस के तेवर नरम, आलाकमान के सामने रखीं 4 शर्तें

विधान सभा अध्यक्ष को सचिव पर्यावरण, विज्ञान, प्रोद्योगिकी तथा जलवायु परिवर्तन ने भेंट की स्वयं द्वारा लिखित पुस्तक..

हिमाचल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन विवाद का हुआ निपटारा: आत्माराम शर्मा गुट की बड़ी जीत...

पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर लुटेरा: सुनसान रास्तों पर रेकी कर महिलाओं को बनाता था शिकार, नूरपुर से हुआ अरेस्ट - पढ़ें पूरी खबर..

"इतनी जल्दी भूल गए?" वीरभद्र सिंह के अजेय गढ़ में पोस्टरों से तस्वीर गायब होने पर छलका प्रतिभा सिंह का दर्द - पढ़ें पूरी ख़बर..

एम्स बिलासपुर में चिकित्सा क्रांति: अब कैंसर से लड़ेगी 'कार-टी थेरेपी', जल्द शुरू होगा लिवर और बोन मैरो ट्रांसप्लांट

त्योहारों की मिठास पर महंगाई की मार: हिमाचल में एपीएल राशनकार्ड धारकों को महंगी मिलेगी चीनी और दाल

हिमाचल: 1089 दिनों से सड़क पर दृष्टिबाधित, सत्ता बेपरवाह; अब दिल्ली कूच कर राहुल गांधी के आवास का करेंगे घेराव - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला पुलिस का हुड़दंगियों पर कड़ा प्रहार, वारदात के आठों आरोपियों को भेजा सलाखों के पीछे - पढ़ें पूरी खबर..

राष्ट्रपति मुर्मू का 3 दिवसीय हिमाचल दौरा आज से: बिलासपुर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में करेंगी शिरकत, 92 मेधावियों को सौंपेंगी डिग्रियां - पढ़ें पूरी खबर..