Sunday | September 27, 2026
हिमाचल में सियासी हलचल: सुक्खू कैबिनेट विस्तार पर सस्पेंस, कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने सीएम के पाले में डाली गेंद - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला में अतिक्रमणकारियों पर निगम का 'हथौड़ा' : पंथाघाटी और ईदगाह में 4 ढांचे गिराने के आदेश - पढ़ें पूरी खबर..       सरकार खामोश, कंपनियां बेलगाम: हिमाचल में घर बनाना हुआ और मुश्किल, सीमेंट के रेट आसमान पर - पढ़ें पूरी खबर       आज का राशिफल: 25 सितम्बर 2026; जानिए सितारों की चाल आपके लिए क्या सकारात्मक सौगात लेकर आई है - पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफ़ल..       शिमला में रफ्तार का कहर: HRTC इलेक्ट्रिक बस और कार की आमने-सामने खौफनाक टक्कर, 2 महिलाओं सहित 3 की दर्दनाक मौत, एक घायल - पढ़ें पूरी खबर..       दलितों-आदिवासियों के अधिकारों और सफाई कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर गदर फ्रंट ने राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में सरकारी खजाने में सेंध लगाने वाले 1012 पूर्व पंचायत प्रधानों पर गिरेगी गाज, संपत्तियां होंगी नीलाम - पढ़ें पूरी खबर..       गुरुवार का राशिफ़ल: 24 सितम्बर 2026; आज के दिन इन राशियों मिलेगी बड़ी कामयाबी, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल....       हिमाचल हाईकोर्ट का सख्त संदेश: सच्ची रिपोर्टिंग पर FIR 'कानून का दुरुपयोग', पत्रकार पर दर्ज मानहानि केस रद्द; क्या अब खत्म होगा पत्रकारों को डराने का खेल? पढ़ें पूरी खबर       आज का राशिफल: 22 सितम्बर 2026; जानिए किन राशियों के चमकेंगे सितारे और किन्हें मिलेगी बड़ी खुशखबरी!      

धर्म

दीवाली 2021: लक्ष्मी पूजन से बरसेगा धन! नोट कर लें पूजन का शुभ मुहूर्त, जानें कब होगा प्रदोष काल ? पढ़े पूरी खबर..

November 04, 2021 08:23 AM

आज (4 नवंबर) बड़ी दिवाली है. दिवाली या दीपावली हिंदू धर्म में मनाया जाने वाला एक प्रमुख त्योहार है। इस दिन मां लक्ष्मी, भगवान गणेश, देवी सरस्वती, महाकाली की पूजा होती है। दिवाली हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। दिवाली पूजन प्रदोष काल में किया जाता है. कहते हैं जो व्यक्ति सच्चे मन से दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करता है उसके सारे दुख दूर हो जाते हैं। यहां पर आप दिवाली की पूजा विधि विस्तार से जान सकते हैं।

दिवाली शुभ मुहूर्त

दिवाली: 4 नवंबर, 2021, बृहस्पतिवार, अमावस्या तिथि प्रारम्भ- 04 नवंबर 2021 को प्रात: 06:03 बजे से, अमावस्या तिथि समाप्त- 05 नवंबर 2021 को प्रात: 02:44 बजे तक

दिवाली लक्ष्मी पूजा मुहूर्त- शाम 6:09 मिनट से रात्रि 8:20 मिनट

अवधि- 1 घंटे 55 मिनट

चौघड़िया मुहूर्त का विवरण

शुभ चौघड़िया सुबह 6 बजकर 36 मिनट से लेकर 07 बजकर 58 तक इसके पश्चात चर चौघड़िया सुबह 10 बजकर 42 मिनट से 12 बजकर 4 मिनट तक, लाभ की चौघड़िया 12:04 से लेकर 1 बजकर 26 मिनट तक और अमृत की चौघड़िया 1बजकर 26 से 2 बजकर 48 मिनट तक एवं पुनः शुभ की चौघड़िया 4:10 से लेकर 5 बजकर 32 मिनट तक विद्यमान रहेगी। इसके बाद रात्रि की चौघड़िया 5 बजकर 32 मिनट से 7:11 तक अमृत की चौघड़िया तथा 7 बजकर 11 मिनट से 8:49 तक चर की चौघड़िया विद्यमान रहेगी। इन चौघड़िया कालों में भी मां भगवती लक्ष्मी , भगवान गणेश , कुबेर आदि का पूजन करना शुभ फलदायक माना जाता है।

विशेषकर रात्रि 8:52 से लेकर मध्य रात्रि 12:05 तक शुभ चौघड़िया नहीं है। इस कारण से विशेष पूजन आदि 8:52 से पहले ही कर लेना ज्यादा शुभ फलदायक रहेगा। अमृत व चर की चौघड़िया रहने से इस योग में ही दीपदान श्री महालक्ष्मी पूजन , कुबेर, गणेश बहीखाता पूजन , धार्मिक एवं गृह स्थलों पर दीप प्रज्वलित करना ब्राह्मणों तथा निआश्रितों को भेटँ मिष्ठान आदि बांटना शुभ होगा।

दिवाली पर लक्ष्मी पूजा का महत्व

दिवाली वाले दिन शाम और रात के समय पूजा का विधान है। पुराणों के अनुसार कार्तिक मास की अमावस्या की रात को देवी लक्ष्मी स्वयं धरती पर आती हैं और प्रत्येक घर में विचरण करती हैं। इस दौरान जो घर साफ-सुथरा और प्रकाशवान होता है वहां देवी लक्ष्मी ठहर जाती हैं। इसलिए दिवाली से पहले ही घरों की साफ-सफाई का काम शुरू हो जाता है। जिससे देवी लक्ष्मी को प्रसन्न किया जा सके।

दिवाली के दिन शाम के समय मां लक्ष्मी और श्री गणेश के साथ ही कुबेर जी की भी पूजा की जाती है। जैसे मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है, उसी प्रकार कुबेर जी को धन का देवता कहा जाता है और जिस घर में ये दोनों निवास करते हैं। वहां पर धन की कभी कमी नहीं होती।

Have something to say? Post your comment

धर्म में और

गुरु अस्त 2023: नवरात्रि में अस्त हुए बृहस्पति, आइए जानते हैं कि अस्त गुरु किन राशियों को दे सकते नुकसान, पढ़ें विस्तार से..

भाई दूज - 2021: भाई को टीका करने का सबसे शुभ मुहूर्त और विधि, डेढ़ घंटे राहुकाल में न करें भाई का तिलक, देखें शुभ मुहूर्त

यह हैं पितृदोष शांति के 11 उपाय, इसके बाद खुलेंगे तरक्की के रास्ते

जानिए छठ पूजा का शुभ महूर्त

सूर्य का राशि परिवर्तन चमका देगा इन 5 राशि वालों का भाग्य

आज है गोवर्धन पूजा, जानिए कैसे शुरू हुई यह परंपरा, ये है शुभ मुहूर्त व पूजा विधि

धनतेरस 2020 : आज या कल कब मनाया जाएगा धनतेरस का पर्व, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त व विधि

रविवार के दिन ये उपाय लाएंगे जीवन में खुशहाली

करवा चौथ: सोलह श्रृंगार से मिलता है करवा माता का आशीर्वाद

इन उपायों से घर के वास्तु दोषों को कर सकते हैं दूर