Tuesday | November 24, 2026
यूक्रेन का लीबिया स्थित रूसी नौसैनिक अड्डे पर ड्रोन हमला, काला सागर से बाहर बढ़ा युद्ध का दायरा       भारत और नेपाल के बीच संबंधों को मिली नई रफ्तार, पीएम मोदी ने 1.62 अरब डॉलर के विकास पैकेज का किया ऐलान       वेलिंग्टन टेस्ट ड्रॉ होने के बाद भारत के WTC फाइनल समीकरण पेचीदा, 26 नवंबर से दूसरा टेस्ट       ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड दूसरा टी20 मैच आज, सीरीज में बराबरी के इरादे से उतरेगी इंग्लिश टीम       राइजिंग स्टार एशिया कप 2026: आज अंतिम ग्रुप मैच में यूएई से भिड़ेगी तिलक वर्मा की इंडिया-ए टीम       डी गुकेश आज से शुरू करेंगे वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप खिताब बचाने का अभियान, सिंदारोव से होगी कड़ी टक्कर       प्रसिद्ध पार्श्वगायक के लाइव कॉन्सर्ट में उमड़ा जनसैलाब, सुरों की महफिल ने जीता दिल       सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व आज, देश-विदेश के गुरुद्वारों में गूंज रही गुरबाणी       कार्तिक पूर्णिमा आज: ब्रह्म मुहूर्त से शुरू हुआ पवित्र नदियों में स्नान-दान, हरि और हर की संयुक्त आराधना का महायोग       विदेशी निवेशकों (FIIs) का भारतीय बाजार पर भरोसा कायम, नवंबर में अब तक ₹1.08 लाख करोड़ से ज्यादा का निवेश      

हिमाचल | शिमला

शिमला : पैरापिट तोड़ होटल की पार्किंग में गिरी कार, बाल-बाल बचा परिवार, CCTV कैमरे में कैद हुआ हादसा, पढ़े पूरी खबर..

November 21, 2021 05:50 PM
Om Prakash Thakur

"जाको राखे साइयां, मार सके न कोय" हिमलैंड होटल के पास गिरी गाड़ी, पैरापिट तोड़ होटल की पार्किंग में गिरी, बाल-बाल बचा परिवार, कार हादसे का वीडियो cctv कैमरे में हुआ कैद, देखे पूरी खबर..

शिमला : (हिमदर्शन समाचार); राजधानी शिमला के सर्कुलर रोड पर रविवार दोपहर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार एक परिवार के तीन सदस्य बाल-बाल बच गए। चालक को आंशिक चोटें आईं हैं। पैरापिट को तोड़ते हुए कार एक निजी होटल की पार्किंग में गिरकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन जब कार सवार दंपती और उनका बच्चा सुरक्षित निकले तो हर कोई यह कह रहा था "जाको राखे साइयां, मार सके न कोय"।

दरअसल रविवार दोपहर एक कार रामपुर से परवाणु की तरफ जा रही थी। कार में दंपती और उनका चार साल का बच्चा सवार था। छोटा शिमला थाना क्षेत्र के तहत टालैंड के पास टालैंड-ओल्ड बस स्टैंड सर्कुलर रोड पर हिमलैंड होटल के बाहर चालक नियंत्रण खो बैठा। कार सड़क किनारे लगे पैरापिट को तोड़ते हुए हिमलैंड होटल की पार्किंग में जा गिरी।

कार के लगभग 20 फीट ऊंचाई से गिरने से कार का अगला हिस्सा व एक साइड का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त गया। लोगों को लगा कि कार सवारों को गंभीर चोटें आई होंगी। दुर्घटना देखकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और बचाव कार्य शुरू किया।

सूचना के मुताबिक हादसे का शिकार हुई कार में दंपती और उनका बेटा सवार थे। कार को मध्य प्रदेश के उज्जैन निवासी शुभम जैन चला रहा था। हादसे में उसे हल्की चोटें लगी हैं। शुभम जैन रामपुर के झाकड़ी स्थित एसजेवीएनएल प्रोजेक्ट में कार्यरत है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के बीच सैन्य स्तर की वार्ता, सीमा पर तनाव कम करने पर जोर

देव दीपावली पर आज 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे काशी के घाट, प्रदोष काल में दीपदान और भव्य गंगा महाआरती की तैयारी

शिमला: विकासनगर में दंपति से मारपीट के 19 दिन बाद भी कार्रवाई न होने का आरोप, पीड़ित ने SP से लगाई न्याय की गुहार - पढ़ें पूरी खबर..

प्रियंका गांधी से मिलने का समय मांग रहे रवि कुमार दलित, SC-ST-OBC के मुद्दों पर कांग्रेस नेतृत्व को घेरा; पूछा—सामाजिक न्याय की आवाज सुनने के लिए समय क्यों नहीं?

शिमला के संकट मोचन मंदिर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, 22 दिन बाद पुलिस ने दबोचा आरोपी - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला के निजी होटल में संदिग्ध हालात में मिला 26 वर्षीय युवक का शव, मचा हड़कंप; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Shimla News: चमियाना में तीमारदारों का सहारा बना बॉबी भाई का लंगर, खुले आसमान के नीचे चल रही सेवा के लिए प्रशासन से शेड की गुहार - पढ़ें पूरी खबर..

सदन में आर-पार के मूड में डॉ. जनकराज, सुक्खू सरकार को सीधा अल्टीमेटम— "आरोप साबित करो तो दूंगा इस्तीफा, वरना गद्दी छोड़ें सीएम और कैबिनेट!"

अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला चर्चा में, हिमाचल की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का उत्सव

हिमाचल में सरकारी नौकरियों के हजारों पद खाली, विधानसभा में सामने आए आंकड़े -पढ़ें पूरी खबर..