हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Thursday | February 26, 2026
आज का राशिफल (26 फरवरी): मेष से मीन तक, जानिए किन राशियों के चमकेंगे सितारे और किन्हें बरतनी होगी सावधानी..?       हिमाचल का कड़ा एक्शन: बीच रास्ते रोका दिल्ली पुलिस का काफिला, 20 जवान हिरासत में... जानें AI समिट से कैसे जुड़े हैं तार ?       हिमाचल में दर्दनाक हादसा: HRTC बस और ऑल्टो की सीधी भिड़ंत में मां-बेटी की दर्दनाक मौत, 2 मासूमों समेत 4 लोगों की हालत गम्भीर - पढ़ें पूरी खबर       हिमाचल बुलेटिन: आर्थिक मोर्चे पर केंद्र-राज्य में 'रार', शहीद अमनीत को नम आंखों से विदाई और फरवरी में ही मई जैसी तपिश का रिकॉर्ड - पढ़ें विस्तार से..       आज का राशिफल: 25 फरवरी 2025; जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किन राशियों पर बरसेगी कृपा और किन्हें बरतनी होगी सावधानी! - पढ़ें दैनिक राशिफल..       शिमला: अस्पताल परिसर में इंसान की कटी टांग नोचता दिखा कुत्ता, सुपर स्पेशलिटी के आंगन में 'सिस्टम' की बेशर्मी और संवेदनहीनता की सारी हदें पार ! जानिए वायरल वीडियो का सच..       ​"जिंदगी बचाने की उड़ान, मौत के साये में बदली: दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस चतरा के जंगलों में क्रैश, जानें कौन थे वो 7 बदनसीब?" - सामने आई लिस्ट, पढ़ें पूरी खबर       आज का राशिफ़ल : ​आज किन राशियों पर मेहरबान होंगे सितारे और किन्हें रहना होगा सावधान? पढ़ें आज का राशिफल       UGC की सख्त चेतावनी: देशभर में 32 फर्जी विश्वविद्यालय चिन्हित, राजधानी सबसे आगे - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: जानें 23 फरवरी 2026 को क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसी रहेगी आपकी ग्रहों की चाल      

लाइफ स्टाइल

हिमदर्शन सामान्य ज्ञान - किस जानवर का शरीर बुलेट प्रूफ होता है..?

November 27, 2021 08:37 AM
Om Prakash Thakur

हिमदर्शन : सामान्य ज्ञान एक बहुत ही रोचक विषय है। यह एक ऐसा विषय है, जो आपको आजीवन काम देता है। साथ ही सभी प्रतियोगी परीक्षा में इस विषय से सवाल ज़रूर पूछे जाते हैं। यह एक महत्वपूर्ण विषय है। इसीलिए आपके ज्ञान को बढ़ाने के लिए आज हम आपके लिए सामान्य ज्ञान के ऐसे ही कुछ सवाल और उनके जवाब लाए हैं।

प्रश्न 1 : आखिर दुबई में बिकने वाले सोने का दाम कम क्यों होता है ?

उत्तर : इसका मुख्य कारण यह है कि यहाँ की सरकार सोने पर किसी प्रकार का कोई टैक्स नहीं लगाती, और न ही कोई एक्साइज ड्यूटी लगाती है। साथ ही यहाँ रहने वाले तमाम लोगों से सरकार किसी प्रकार का कोई टैक्स भी नहीं लेती। यही कारण है कि भारत में आने वाले अरब देशों के विमानों में सोने की तस्करी करने वाले लोग पुलिस के रंगे हांथों पकड़ें जाते हैं।

प्रश्न 2 : विश्व का सबसे बहुमूल्य चाय किसे कहा जाता है ?

उत्तर : विश्व का सबसे बहुमूल्य चाय ” दा हॉन्ग पाओ ” टी है। इस चाय के मात्र एक किलो की क़ीमत 8.28 करोड़ रूपये है। एक रिपोर्ट अनुसार, इस चाय को पीने वाले अपने आपको कई प्रकार के रोगों से मुक्त रख सकते हैं।

प्रश्न 3 : सांप के विष को कितने भाग में बाँटा गया है ?

उत्तर : सांप के विष को दो भागों में बाँटा गया है। पहला – न्यूरोटॉक्सिक , और दूसरा – हेमोटोक्सिक। इनमे से न्यूरोटॉक्सिक विष का प्रभाव सीधे दिमाग पर पड़ता है। और हेमोटोक्सिक विष रक्त को जमा देता है।

प्रश्न 4 : वह कौन सा देश है जहाँ की सड़कों पर जाते ही संगीत बजने लगता है ?

उत्तर : जापान के माउंट फुजि शहर जाते समय बीच में ही एक ऐसा रास्ता आता है।, जहाँ पर आपकी गाड़ी के स्पीड के अनुसार संगीत बजने लगता है। जापान देश में पूरे तीन जगह की सड़के मेलोडियस यानि मधुर हैं। जिनका नाम होक्काईडो, वाक़यामा और गुनमा है।

प्रश्न 5 : मनुष्य के शरीर में शक्कर की मात्रा कितनी होती है ?

उत्तर : एक युवा मनुष्य के शरीर में 5 लीटर रक्त मौजूद होता है। जिसमे सिर्फ 4 ग्राम ही शक्कर होता है। इसका मतलब एक चम्मच चीनी से भी कम।

प्रश्न 6 : एक छिपकली कितने वर्षों तक जीवित रह सकती है ?

उत्तर : एक छिपकली अंडे की गर्दन में पूरे बारह महीने तक ज़िंदा रह सकती है। प्रजातियों के आधार पर यह छिपकलियां 18 महीनों से लेकर सात वर्षों तक जीवित रहती हैं। जबकि कुछ छिपकलियां 50 वर्षों तक जीवित रह सकती है।

प्रश्न 7 : सचिन तेंदुलकर ने एक बार क्यों पाकिस्तान की ओर से क्रिकेट खेला था ?

उत्तर : 20 जनवरी 1987 को CCI के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मुंबई के वैबॉर स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच एक प्रदर्शनी मैच रखा गया था। भारत की बल्लेबाज़ी के समय पाकिस्तान के दो खिलाड़ी जावेद मियांदाद और अब्दुल कदीर ने मैदान छोड़ दिया था। जिसके बाद पाकिस्तान के पास कोई सब्टिटूट खिलाड़ी का विकल्प नहीं रह गया था। उस समय 14 वर्षीय भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने ही पाकिस्तान की ओर से फील्डिंग की थी।

प्रश्न 8 : आखिर सर काटने के बाद भी कोई कॉकरोच 9 दिनों तक कैसे जीवित रह सकता है ?

उत्तर : ऐसा इसलिए होता है, क्यूंकि एक कॉकरोच मुँह के बदले अपने शरीर के छिद्रों से सांस लेता है। 9 दिन के बाद भी इनके मरने का कारण सर नहीं, बल्कि प्यास होता है। क्यूंकि सर काट जाने से यह पानी नहीं पी पाते हैं।

प्रश्न 09 : प्रतिदिन दौड़ने से क्या लाभ मिलता है ?

उत्तर : प्रतिदिन नियमित रूप से दौर लगाने पर हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। और हर दिन एक घंटा दौड़ने से 700-850 तक कैलोरी बर्न होती है। इससे फैट की मात्रा भी कम हो जाती है। और लिगामेंट मज़बूत रहते हैं।

प्रश्न 10 : अस्पताल में नर्स को लोग ‘सिस्टर’ के नाम से क्यों बुलाते हैं ?

उत्तर : ‘सिस्टर’ कहने की यह पद्त्ति क्रिस्चन धर्म से अपनाई गई है। क्रिस्चन धर्म के लोग मरीज़ों तथा दूसरों की सेवा करने वाली नन को सिस्टर कहा करते थे। धीरे-धीरे जो नन नहीं भी होती थी, उन्हें सिस्टर कहा जाने लगा।

प्रश्न 11 : किस जानवर का शरीर बुलेट प्रूफ होता है ?

उत्तर : यह जानवर साउथ अमेरिका में पाया जाता है। इसका नाम आर्माडिलो है। किसी भी मुसीबत में यह अपने शरीर को सिकुड़कर बहुत छोटा बना लेता है। यह संसार का एकमात्र ऐसा प्राणी है, जिसकी बाहरी त्वचा बिल्कुल एक बुलेट प्रूफ जैकेट जैसी होती है।

डि‍सक्‍लेमर: यह न्‍यूज वेबसाइट से म‍िली जानकार‍ियों के आधार पर बनाई गई है। HIM DARSHAN अपनी तरफ से इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।

Have something to say? Post your comment

लाइफ स्टाइल में और

'मुफ्त में सब मिलेगा तो काम कौन करेगा?' फ्री की योजनाओं पर सुप्रीम कोर्ट की सरकारों को कड़ी फटकार - पढ़ें पूरी खबर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अजीब व्यवहार: कार्यक्रम में अधिकारी के सिर पर रख दिया गमला, वीडियो वायरल

चांदी के कड़ों के लिए माँ की चिता पर लेटा बेटा, बोला – "पहले बंटवारा, फिर संस्कार" : जानिए क्या है पूरा मामला..

ठंड के सीजन में करें इस विधि से आलू की खेती, छोटे से जमीन के टुकड़े में होगी बंपर पैदावार, जाने तरीका,

क्या है नारियल पानी पीने का सही समय? सेहत के लिए वरदान से कम नहीं कोकोनट वॉटर, जान लें डाइट में शामिल करने का तरीका..

मोदी जी का हमशक्ल गुजरात में बेचता है गोलगप्पे, 15 साल की उम्र से बेच रहा है पानी पुरी, ये देखकर नहीं होगा आंखों पर यकीन, देखें पूरी खबर..

घर में लानी है सकारात्मकता, तो ये उपाय कर सकते हैं आपकी मदद

गर्म पानी पीने के होते हैं कई फायदे, ये बीमारियां रहती है दूर

बिना दवा किडनी की सफाई, पथरी और इम्यूनिटी में भी जानिए इन घरेलू चीजों के फायदे

कैंसर से होगा बचाव, बस हर दिन खाएं 20 ग्राम बादाम