शिमला में जमीनी विवाद को लेकर गोलीकांड, शख्स ने 3 लोगों को मारी गोलियां, तीनो गम्भीर रूप से घायल, IGMC रेफर, पढ़ें पूरी ख़बर.       हिमाचल में 10वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित, 74.61 फीसदी छात्र पास, मेरिट में भी बेटियों ने लहराया परचम, ऐसे चेक करें परिणाम       आज का राशिफ़ल: 07 मई 2024: इन राशियों के लिए मंगलवार का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी, हनुमान जी आज बनाएंगे सभी बिगड़े काज..       हिमाचल में आज आएगा 10वीं कक्षा का रिजल्ट : HPSEB ने 10.30 बजे बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस; 95 ​​​​​​​हजार स्टूडेंट्स ने दी थी परीक्षा..       हिमाचल के निर्दलीय विधायकों को झटका: एक जून को नहीं होगा उप चुनाव; BJP के टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्छा से दिया था इस्तीफा, पढ़ें पूरी खबर..       धर्मशाला क्रिकेट मैदान में भारत की पहली हाईब्रिड पिच स्थापित, पढ़ें पूरी खबर.       आज का राशिफल: 03 मई 2024; आज इन राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत, धन का मिलेगा बंपर लाभ, जानें आपकी राशि में क्या लिखा है       आज का राशिफ़ल: 02 मई 2024; आज भगवान विष्णु खोलेंगे इन राशियों के भाग्य का द्वार, धन-संपदा में होगी वृद्धि, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन..       हिमाचल में बर्फबारी : किन्नौर के ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी , बागवानों की धुकधुकी बढ़ी, करोड़ों के सेब पर खतरा मंडराया, पढ़ें पूरी खबर..       शिमला रिज पर हॉजरी और फूड के स्टाल लगाने पर लगी रोक, हॉजरी या फिर फूड का स्टॉल लगाया तो होगा सारा सामान जब्त, पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | मंडी

सड़क पर पलटी बोलेरो, 9 लोग थे सवार, 1 की मौत, 6 घायल, पढ़े पूरी खबर.

July 17, 2022 02:51 PM

मंडी : प्रदेश में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं रहे हैं। मंडी के उपमंडल बालीचौकी के तहत सुधराणी में एक बोलेरो गाड़ी के सड़क पर पलटने के कारण एक बिहार निवासी की मौत हो गई है, जबकि छह लोग घायल हो गए हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिए मंडी अस्पताल लाया गया है। हादसा सुबह 11 बजे के करीब हुआ है। बताया जा रहा है गाड़ी में सवार सभी लोग मजदूरी का काम करते थे। रविवार सुबह थाटा क्षेत्र से बागीचे में काम करने के बाद यह लोग एचपी 53 बी 6744 नंबर बोलेरो से लौट रहे थे।

गाड़ी में कुल नौ लोग सवार थे। सुधराणी नाले के पास सीधी उतराई के दौरान चालक का नियंत्रण गाड़ी पर नहीं रहा और मोड़ के पास गाड़ी सड़क के बीच ही पलट गई। हादसे में मौके पर ही एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान विकास कुमार पुत्र नवल किशोर गांव वेरिया डाकघर पारसापटी तहसील थाना साहिबगंज, बिहार के रूप में हुई है।

वहीं घायलों में चालक सुमित कुमार पुत्र प्रदीप कुमार निवासी सेहल तहसील बैजनाथ कांगड़ा। प्रकाश कुमार पुत्र नवल किशोर गांव वेरिया डाकघर पारसापटी तहसील थाना साहिबगंज, बिहार। विकेश कुमार पुत्र सुरेंद्र पासवान निवासी घनइया, बिहार। कृष्ण कुमार पुत्र उज्जवल चौधरी निवासी कबूतर स्योपी डाकघर बारजिरोबाड़ी जिला साहिबगंज। नरेंद्र कुमार पुत्र जोगी पासवान निवासी बिसुनपुर पट्टी, बिहार। आलोक पुत्र अछलाल साहनी निवासी रामपुर भरमाई डाकघर मोतीपुर बिहार और अशोक कुमार पुत्र परमोदास निवासी बैरियां डाकघर पारसापटी बिहार का रहने वाला है।

घायलों को मंडी अस्पताल लाया गया है, जहां इनका उपचार चल रहा है। थाना औट प्रभारी ललित ने बताया सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं मंडी अस्पताल में भी घायलों को उपचार दिया जा रहा है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री के घटना की पुष्टि की है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

शिमला में जमीनी विवाद को लेकर गोलीकांड, शख्स ने 3 लोगों को मारी गोलियां, तीनो गम्भीर रूप से घायल, IGMC रेफर, पढ़ें पूरी ख़बर.

हिमाचल में 10वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित, 74.61 फीसदी छात्र पास, मेरिट में भी बेटियों ने लहराया परचम, ऐसे चेक करें परिणाम

हिमाचल में आज आएगा 10वीं कक्षा का रिजल्ट : HPSEB ने 10.30 बजे बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस; 95 ​​​​​​​हजार स्टूडेंट्स ने दी थी परीक्षा..

हिमाचल के निर्दलीय विधायकों को झटका: एक जून को नहीं होगा उप चुनाव; BJP के टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्छा से दिया था इस्तीफा, पढ़ें पूरी खबर..

धर्मशाला क्रिकेट मैदान में भारत की पहली हाईब्रिड पिच स्थापित, पढ़ें पूरी खबर.

हिमाचल में बर्फबारी : किन्नौर के ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी , बागवानों की धुकधुकी बढ़ी, करोड़ों के सेब पर खतरा मंडराया, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला रिज पर हॉजरी और फूड के स्टाल लगाने पर लगी रोक, हॉजरी या फिर फूड का स्टॉल लगाया तो होगा सारा सामान जब्त, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल के DGP बने अतुल वर्मा:साल 1991 बैच के IPS; कुंडू की रिटायरमेंट के बाद ताजपोशी, पदभार संभाला

हिमाचल उपचुनाव : आज घोषित हो सकते हैं कांग्रेस के विधानसभा उपचुनाव प्रत्याशी.. पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल कांग्रेस ने तीन विधानसभा सीटों पर उतारे उम्‍मीदवार, इन प्रत्‍याशियों को मिला मौका, पढ़ें पूरी खबर..