शनिवार का राशिफल: 26 अप्रैल 2025; 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       सोना खरीदने का प्लान है क्या ? ये है आज शुक्रवार का 10 ग्राम का लेटेस्ट रेट, जानें अपने शहरों का भी 25 अप्रैल का 22-24 कैरेट का ताजा भाव, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में जाम बना मौत का कारण, 108 एम्बुलेंस जाम में फंसी, मरीज के निकल गए प्राण, पढ़ें पूरी खबर..       शुक्रवार का राशिफल: 25 अप्रैल 2025; 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: चुनावी सौदेबाजी मामले में आशीष-राकेश को नहीं मिली राहत, एफआईआर रद्द करने की याचिका खारिज, पढ़ें पूरी खबर..       Himachal News: ढाई साल में चार तबादले, अधिकारी ने वीआरएस लेने का लिया फैसला, पढ़ें पूरी ख़बर..       आज का राशिफल: (24 अप्रैल 2025, गुरुवार); किस्मत का दरवाज़ा खुलेगा या बढ़ेगा तनाव? जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल       जम्मू-कश्मीर हमले के बाद हिमाचल सरकार सतर्क, सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाई गई, पढ़ें पूरी खबर..       Akshaya Tritiya 2025: एक लाख के करीब गोल्ड ! न हों परेशान, इस अक्षय तृतीया सिर्फ 100 रुपये में खरीदे गोल्ड, जानिए कैसे ? पढ़ें विस्तार से..       आज का राशिफल: 23 अप्रैल 2025; आज इन 3 राशि वालों को रखना होगा विशेष ध्यान, कुछ के लिए दिन रहेगा लाभकारी, पढ़ें पूरी खबर..      

पंचांग

आज बुधवार का पंचांग: 22 जनवरी 2025; जानिए आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

January 22, 2025 08:18 AM

हिन्दू पंचांग,  Hindu Panchang, पाँच अंगो के मिलने से बनता है, ये पाँच अंग इस प्रकार हैं :- 1:- तिथि (Tithi) 2:- वार (Day) 3:- नक्षत्र (Nakshatra) 4:- योग (Yog) 5:- करण (Karan)

पंचांग (panchang) का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचाग (panchang) का श्रवण करते थे ।

जानिए बुधवार का पंचांग

*शास्त्रों के अनुसार तिथि के पठन और श्रवण से माँ लक्ष्मी की कृपा मिलती है ।

*वार के पठन और श्रवण से आयु में वृद्धि होती है।

*नक्षत्र के पठन और श्रवण से पापो का नाश होता है।

*योग के पठन और श्रवण से प्रियजनों का प्रेम मिलता है। उनसे वियोग नहीं होता है ।

*करण के पठन श्रवण से सभी तरह की मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।

इसलिए हर मनुष्य को जीवन में शुभ फलो की प्राप्ति के लिए नित्य पंचांग को देखना, पढ़ना चाहिए ।

दिन (वार) – बुधवार के दिन तेल का मर्दन करने से अर्थात तेल लगाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है धन लाभ मिलता है। बुधवार का दिन विघ्नहर्ता गणेश का दिन हैं। बुधवार के दिन गणेश जी के परिवार के सदस्यों का नाम लेने से जीवन में शुभता आती है। बुधवार के दिन गणेश जी को रोली का तिलक लगाकर, दूर्वा अर्पित करके लड्डुओं का भोग लगाकर उनकी की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

बुधवार को सभी ग्रहो के राजकुमार बुध देव की आराधना करने से ज्ञान मिलता है, वाकपटुता में प्रवीणता आती है, धन लाभ होता है । बुधवार को गाय को हरा चारा खिलाने तथा रात को सोते समय फिटकरी से दाँत साफ करने से आर्थिक पक्ष मजबूत होता है ।

आज माघ मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। साथ ही आज स्वाती नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 34 मिनट तक उपरांत विशाखा नक्षत्र का आरंभ होगा। तो आइए जानते हैं आज शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय कब से कह तक रहने वाला है।

पंचांग: राष्ट्रीय मिति माघ 02, शक संवत 1946, माघ कृष्ण, अष्टमी, बुधवार, विक्रम संवत 2081। सौर माघ मास प्रविष्टे 09, रज्जब 21, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 22 जनवरी सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। अष्टमी तिथि अपराह्न 03 बजकर 19 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ।

स्वाती नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 34 मिनट तक उपरांत विशाखा नक्षत्र का आरंभ। शूल योग अगले दिन तड़के 04 बजकर 38 मिनट तक उपरांत गण्ड योग का आरंभ। कौलव करण अपराह्न 03 बजकर 19 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात तुला राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 22 जनवरी 2025 : सुबह में 7 बजकर 13 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 22 जनवरी 2025 : शाम में 5 बजकर 52 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 22 जनवरी 2025 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 30 मिनट से 6 बजकर 23 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 26 मिनट से 3 बजकर 9 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 12 मिनट से रात में 1 बजकर 5 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 58 मिनट 6 बजकर 25 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 22 जनवरी 2025 :

दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक राहुकाल रहेगा। इसी के साथ सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर में 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह 7 बजकर 13 मिनट से 8 बजकर 33 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल दोपहर में 12 बजकर 17 मिनट से 1 बजे तक।

आज का उपाय : आज गणेशजी का लड्डुओं का भोग लगाएं फिर इस प्रसाद को सभी को वितरित कर दें।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों / ज्योतिषियों / पंचांग / प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं /धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

Have something to say? Post your comment

पंचांग में और

आज का पंचांग: 22 मार्च 2025; आज शीतला अष्टमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज का पंचांग : 20 मार्च 2025

आज का पंचांग: 08 मार्च 2025; जानिए आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय..

आज का पंचांग: 7 मार्च 2025 : आज से होलाष्टक प्रारंभ, जानें मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज का पंचांग: 06 मार्च 2025; जानिए आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय..

आज का पंचांग: 04 मार्च 2025 : कोई भी कार्य करने से पहले जानें आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त और अशुभ समय

आज का पंचांग, 2 मार्च 2025 : आज फाल्गुन तृतीया तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज का पंचांग: 01 मार्च 2025; कोई भी कार्य करने से पहले जानें आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त और अशुभ समय

आज का पंचांग: 28 फरवरी 2025: कोई भी कार्य करने से पहले जानें आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त और अशुभ समय

आज का पंचांग: 27 फरवरी 2025; कोई भी कार्य करने से पहले जानें आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त और अशुभ समय