ब्रेक फेल होने से दुर्घटनाग्रस्त हुई शिमला-शीलघाट बस, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल : 16 May 2025: इन पांच राशि वालों को मिल सकती है कोई अच्छी खबर, मिलेगा भाग्य का भरपूर साथ, पढ़ें आज का राशिफल..       चांदी के कड़ों के लिए माँ की चिता पर लेटा बेटा, बोला – "पहले बंटवारा, फिर संस्कार" : जानिए क्या है पूरा मामला..       शिमला में दिल दहला देने वाली वारदात: पत्नी की हत्या कर शव जलाने की कोशिश, आरोपी पति गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 15 मई 2025; गजकेसरी योग से लाभ पाएंगे वृषभ, मिथुन और वृश्चिक राशि के जातक, जानें अपना आज का भविष्यफल       अमर्यादित टिप्पणी करने वाले मंत्री पर चला न्याय का डंडा: जबलपुर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश — तत्काल FIR दर्ज करो, वरना होगी अवमानना की कार्रवाई ! पढ़ें पूरी खबर..       वन्य प्राणी विंग शिमला से धर्मशाला शिफ्ट: नोटिफिकेशन जारी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक समेत 28 कर्मचारियों का तबादला, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल : 14 मई 2025; मिथुन, कन्या और तुला सहित कई राशियों को शुभ योग से लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल       आज ज्येष्ठ का पहला बड़ा मंगल: जब संकटमोचन ने पहली बार प्रभु राम के दर्शन किए, ज्येष्ठ में पहली बार हुआ था राम-हनुमान मिलन..       CBSE Results 2025 Out: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट घोषित, 88.39 फीसदी बच्चे हुए पास, पढ़ें पूरी ख़बर..      

राशिफल

आज का राशिफल : 14 मई 2025; मिथुन, कन्या और तुला सहित कई राशियों को शुभ योग से लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल

May 14, 2025 06:57 AM
Om Prakash Thakur

Horoscope Today 14 May 2025: आज 14 मई दिन बुधवार है और चंद्रमा का गोचर आज दिन रात अनुराधा उपरांत ज्येष्ठा नक्षत्र से वृश्चिक राशि में होने जा रहा है। चंद्रमा के इस गोचर के साथ आज सूर्य और गुरु का भी गोचर रात्रि में होने जा रहा है। ऐसे में आज सूर्य, गुरु और चंद्रमा बुधादित्य सहित, चंद्राधि और अन्य कई शुभ योग भी आज बना रहे हैं इस पर आज अमृत सिद्धि योग का भी शुभ संयोग बना है जिससे आज का जिन बुध की दोनों राशि मिथुन, कन्या सहित तुला राशि के लिए भी भाग्यशाली और लाभदायक रहेगा। आपके लिए आज सितारे क्या कहते हैं, जानने के लिए देखें अपना आज का राशिफल।

मेष राशि: आज का राशिफल

आज आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम रखने की आवश्यकता है। आप लोगों से अपने काम को आसानी से निकालने में कामयाब रहेंगे। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेने की आवश्यकता है। कोई काम यदि पूरा होने में समस्या आ रही थी, तो उसके लिए आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपका किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करेंगे।

वृष राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप बड़े बुजुर्गों की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे। आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके लोगों को आसानी से मात देने में कामयाब रहेंगे। आप अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। डिजाइनिंग का काम कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। आप अपने घर के रिनोवेशन के बारे में भी प्लानिंग कर सकते हैं।

मिथुन राशि : आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। भाई व बहनों की मदद से आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। दोस्तों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपको किसी काम को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। आपके विरोधी आपको पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। आपको अपनी जिम्मेदारियों से घबराने की आवश्यकता नहीं है और यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें थोड़ा सावधानी बरतें, क्योंकि आपको कोई चोट आदि लगने की संभावना है।

कर्क राशि: आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। व्यापार में आपको कुछ नए अवसर मिलेंगे। धन लाभ होगा। आपको किसी काम को लेकर यदि कोई चिंता थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको राहत मिलेगी। आप अपने कामों को पूरा करने के लिए ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से बातचीत कर सकते हैं। आपके मन में यदि किसी बात को लेकर कोई संशय बना हुआ था, तो वह भी दूर होगा। नौकरी में भी आपको मन मुताबिक काम मिलेगा।

सिंह राशि: आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती हैं। आपको बेवजह की भागदौड़ लगी रहेगी। आपके परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आ सकती है। आप अपने बिजनेस में भी कोई बदलाव कर सकते हैं। आपको कोई काम पूरा करके अपने किसी मित्र से मदद लेनी होगी। शेयर मार्केट में निवेश करना आपके लिए बेहतर रहेगा।

कन्या राशि: आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए बुद्धि व विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों को धैर्य व साहस से निपटाने की आवश्यकता है। आपको दूसरों के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। प्रॉपर्टी को लेकर आपके घर में कोई विवाद खड़ा हो सकता है, जिसमें आप बड़े सदस्यों की राय अवश्य लें। आपको अपने पारिवारिक मामलों को मिल बैठकर निपटाने की आवश्यकता है। आपने घर व बाहर बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध किया, तो इससे आपकी जीवनसाथी से भी कहा सुनी हो सकती है।

तुला राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। बच्चों को अच्छा काम करते देख आपका मन खुश रहेगा। जीवनसाथी को आप कहीं शॉपिंग आदि पर लेकर जाने की योजना बना सकते हैं। आप किसी के बहकावे में आकर किसी नए काम में हाथ ना डालें, नहीं तो कोई नुकसान हो सकता है। आपको अपने लेनदेन से संबंधित मामलों पर पूरी निगरानी बनाकर रखनी होगी। नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

वृश्चिक राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए उलझनो में भरा रहने वाला है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। जो लोग विदेशों से व्यापार कर रहे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आपके कुछ नए मित्र बनेंगे और सामाजिक क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे, लेकिन नौकरी में कार्यरत लोग अपने बॉस से अपने रिश्तों को बेहतर रखें, इसलिए आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है, जिसे आप पूरे अवश्य करेंगे।

धनु राशिः आज का राशिफल

आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, उनकी कोई बड़ी डील फाइनल होगी। आपको कहीं भी बाहर घूमने फिरने जाने से बचना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना होने की संभावना है। आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम मिल सकता है। आपका किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। रचनात्मक कार्य में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको किसी पुराने लेनदेन से छुटकारा मिलेगा।

मकर राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम को करने से बचने के लिए रहेगा। आपको आर्थिक मामला में बहुत ही संभल कर चलने की आवश्यकता है, इसलिए आप किसी को धन उधार देने से बचे। संतान की शिक्षा में यदि कुछ समस्याएं आ रही थी, तो उनके लिए आप कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे, जो आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आपको किसी नई नौकरी का ऑफर आ सकता है, लेकिन फिलहाल पुरानी में ही टिके रहे, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है।

कुंभ राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहने वाला है। आपका मन धार्मिक कामों में खूब लगेगा। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। संतान को तरक्की करते देख आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको शीघ्रगामी में वाहनों के प्रयोग से भी सावधान रहने की आवश्यकता है। आप अपने परिवार में सदस्यों की जरूरतों पर पूरा ध्यान देंगे और उन्हें आसानी से पूरा भी कर पाएंगे। बिजनेस में आप कोई बदलाव कर सकते हैं।

मीन राशिः आज का राशिफल

आज आपको अपनी आय और व्यय भी में संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है, तभी आपका दिन बेहतर रहेगा, नहीं तो आपके खर्च अधिक रहेंगे। आपका मन कोई काम पूर्ण होने से परेशान रहेगा, लेकिन आप अपनी इनकम को बढ़ाने के प्रयासों में तेजी लाएंगे। रोजगार की तलाश में भटक रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। लव लाइफ के लिए समय बेहतर रहने वाला है।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों / ज्योतिषियों / पंचांग / प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं /धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

Have something to say? Post your comment

राशिफल में और

आज का राशिफल : 16 May 2025: इन पांच राशि वालों को मिल सकती है कोई अच्छी खबर, मिलेगा भाग्य का भरपूर साथ, पढ़ें आज का राशिफल..

आज का राशिफल: 15 मई 2025; गजकेसरी योग से लाभ पाएंगे वृषभ, मिथुन और वृश्चिक राशि के जातक, जानें अपना आज का भविष्यफल

आज का राशिफल : 13 मई 2025; आज इन राशि के जातकों को सरकारी कार्यों में मिलेगी सफलता, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..

सोमवार का राशिफ़ल: 12 मई 2025; आज इन राशि वालों की इच्छाएं होंगी पूरी और मिलेगा भोलेनाथ का साथ, जानें दैनिक राशिफल..

आज का राशिफल: 11 मई, 2025; रविवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, कार्यक्षेत्र में पाएंगे ग्रोथ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..

शनिवार का राशिफल: 10 मई 2025; 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..

आज का राशिफ़ल: 09 मई 2025; आज का दिन कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए , इन 5 राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें राशिफल

"आज का राशिफल 8 मई 2025: जानिए सभी 12 राशियों का हाल, किसे मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सतर्क"

आज का राशिफल: 07 मई 2025; बुधवार को इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ, धन के साथ कार्यक्षेत्र में पाएंगे उन्नति, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..

मंगलवार का राशिफ़ल: 06 मई 2025; आज इन चार राशि वालों की इच्छाएं होंगी पूरी और मिलेगा श्रीं हनुमान जी का आशीर्वाद, जानें मेष से मीन तक का राशिफल..