Saturday | November 14, 2026
सोने का भाव आज का 13 नवंबर 2026: जबरदस्त गिरावट के बाद आज सुबह क्या है रेट, अपने शहर में जानें 24, 22, 18 कैरेट की कीमत       भारत बनाम न्यूजीलैंड चौथा वनडे आज: श्रेयस अय्यर संभालेंगे टीम इंडिया की कमान, सीरीज कब्जाने का सुनहरा मौका       अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले की तैयारियां तेज: भगवान परशुराम और माता रेणुका जी के पावन मिलन के लिए सजने लगी तीर्थ नगरी       अरुणाचल प्रदेश में भगवान शाक्यमुनि बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन को उमड़े करीब 50 हजार श्रद्धालु: कल से गोल्डन पैगोडा में होंगे दर्शन       कार्तिक शुक्ल विनायक चतुर्थी और धृति योग का आज दुर्लभ संयोग: देशभर के गणेश मंदिरों में विशेष श्रृंगार व महाआरती       अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों का ऐतिहासिक सैलाब: दीपोत्सव के बाद भी लाखों श्रद्धालु कर रहे रामलला के दर्शन       लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का आज से शुभारंभ: नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय कठिन अनुष्ठान शुरू       शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 का पावन पंचांग: कार्तिक शुक्ल चतुर्थी और शुक्रवार के दुर्लभ संयोग से आज खुलेंगे सुख-समृद्धि और सफलता के नए द्वार       शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 का महा-राशिफल: शुक्र की शुभ कृपा से आज इन राशियों के जीवन में खिलेंगे खुशियों के नए फूल, जानें अपनी अपनी राशि का राशिफ़ल       ​'सरकार आपके द्वार' की तर्ज पर एक रात बिना प्रोटोकॉल अस्पतालों में गुजारें मंत्री-अफसर: सरबजीत सिंह बॉबी      

हिमाचल | मंडी

भाजपा विधायक के चालक का ऑडियो वायरल, घर बैठकर परीक्षा देने की हो रही बात, अभिषेक ठाकुर ने की सीबीआई जांच की मांग, पढ़े पूरी खबर.

September 07, 2022 11:25 AM
सांकेतिक फ़ोटो

भाजपा विधायक के चालक का ऑडियो वायरल, घर बैठकर परीक्षा देने की हो रही बात, अभिषेक ठाकुर ने की सीबीआई जांच की मांग, पढ़े पूरी खबर. 

सुंदरनगर : सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र से समाजसेवी व भाजपा के पूर्व मंडल महासचिव अभिषेक ठाकुर ने प्रेस नोट जारी करते हुए कि विधायक के चालक का बिजली बोर्ड में भर्ती को लेकर ऑडियो वायरल हुआ है और प्रदेश में आजकल गंभीर चर्चा का विषय बना हुआ है जिसमे विधायक के निजी चालक और एक अन्य व्यक्ति है और उसमे विधायक के चालक ने स्वीकारा है कि उसने हिमाचल प्रदेश विद्युत विभाग में भरे जा रहे चालकों की भर्ती का लिखित पेपर पुंघ नामक स्तिथ दफतर में बैठ कर दिया है ।

उन्होने उक्त मामले की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी जैसे सीबीआई से करवाने की मांग की है।उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा समय में सुंदरनगर भ्रष्टाचार व नशा माफियों का केंद बना हुआ है। प्रत्येक भर्ती मामले में पेपर लीक के तार सुंदरनगर से ही जुड़े मिलते है हाल ही में हुई पुलिस भर्ती लीक का हाई प्रोफाईल मामला भी सुंदर नगर से ही शुरू हुआ था यह एक बहुत गंभीर मुद्दा है सरकार को इस विषय की गंभीरता को समझते हुए इसकी निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए ।

सुंदरनगर से भावी चुनावो के लिए प्रत्याशी अभिषेक ठाकुर ने कहा कि ऐसे भ्रष्टाचार के मामले आने वाली पीढ़ी के भविष्य से जुड़े हैं और जो व्यक्ति कड़ी मेहनत कर किसी परीक्षा को पास करना चाह रहे हैं उनकी मेहनत ऐसे भ्रष्टाचारी लोग भाई भतीजा वाद, चिटो पर नौकरियां बांट या बैक डोर से एंट्री देकर पानी फेर देते है।यह लोग बेरोजगार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर राजनीति करते है। इस तरह के भ्रष्ट तंत्र की अभिषेक ठाकुर ने कड़ी निंदा करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की आवाज उठाई है।

वहीं ऑडियो में अपने चालक का नाम उछलने पर विधायक राकेश जम्वाल ने इसे विरोधियों की घटिया साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि उनके चालक ने ऐसी कोई परीक्षा नहीं दी है। चालक दसवीं पास भी नहीं है।

इस ऑडियो में कितनी सच्चाई है, इसे लेकर स्थिति साफ नहीं है। ऑडियो के सामने आने के बाद राजनीतिक हलके में हड़कंप मचा हुआ है। प्रदेश में चालक के 100 पदों के लिए 4 सितंबर को परीक्षा हुई है। इससे पहले भी सुंदरनगर में जेओए की परीक्षा का पेपर लीक होने का विवाद सामने आया था। उधर, पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि इस बारे में कोई भी शिकायत नहीं मिली है।.

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले की तैयारियां तेज: भगवान परशुराम और माता रेणुका जी के पावन मिलन के लिए सजने लगी तीर्थ नगरी

श्री बदरीनाथ धाम में पंच पूजाओं का दूसरा दिन आज: आदि केदारेश्वर और शंकराचार्य मंदिर के बंद होंगे कपाट

चम्याणा अस्पताल की बदहाली पर फूटा 'ऑलमाइटी ब्लेसिंग्स' के संस्थापक का गुस्सा, बोले— वरिष्ठ डॉक्टरों की जगह सीईओ संभालें प्रशासनिक व्यवस्था

केबीसी के मंच पर गूंजी शिमला के 'लंगर मैन' की सेवा, अमिताभ बच्चन ने पंजाबी में बात कर मांगा बैंक खाता

​'सरकार आपके द्वार' की तर्ज पर एक रात बिना प्रोटोकॉल अस्पतालों में गुजारें मंत्री-अफसर: सरबजीत सिंह बॉबी

28 साल की सेवा को KBC के मंच पर पहचान, अमिताभ बच्चन से मिले शिमला के सरबजीत सिंह बॉबी - पढ़ें पूरी खबर.

शिलाई में खौफनाक हादसा: 8 घंटे तक जिसे समझते रहे चोट, हेलमेट देखते ही उड़े होश ! - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल: घुमारवीं बस स्टैंड के बाहर दर्दनाक हादसा, इलेक्ट्रिक बस के पिछले टायर के नीचे आने से युवक की मौके पर मौत

शीतकाल के लिए बंद हुए बाबा केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट - पढ़ें पूरी खबर..

संकटमोचन मंदिर चोरी मामला: 10 दिन बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर, सराफा कारोबारियों से पूछताछ जारी - पढ़ें पूरी खबर..