हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Tuesday | February 17, 2026
​"साप्ताहिक राशिफल (16-22 Feb): सूर्य ग्रहण और राशि परिवर्तन का महासंयोग, किसकी चमकेगी किस्मत?"       हिमाचल विधानसभा: 11वें सत्र का आगाज; राज्यपाल का गर्मजोशी से स्वागत, सीएम ने अध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट - पढ़ें पूरी खबर       शिमला: सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई सर्वदलीय बैठक; विधानसभा अध्यक्ष ने मांगा रचनात्मक सहयोग - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल विधानसभा सत्र: राज्यपाल ने नहीं पढ़ा पूरा अभिभाषण, दो पैरा पढ़कर बोले- ...बाकी सदस्य पढ़ लें; आखिर क्यों नहीं पढ़ा अभिभाषण - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र का बिगुल: अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने राज्यपाल को दिया औपचारिक निमंत्रण       HP Vidhan Sabha Session: कल से शुरू होगा 14वीं विधानसभा का 11वां सत्र, स्पीकर ने जारी किया सवालों का डेटा - 125 सवालों से गूंजेगा सदन, RDG पर हंगामे के आसार, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल 15 फरवरी 2026: महाशिवरात्रि के महासंयोग में किन राशियों की चमकेगी किस्मत? जानें मेष से मीन तक का हाल       किन्नौर में भीषण सड़क हादसा: टापरी-जानी मार्ग पर खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित चार की मौत       हिमाचल : विस अध्यक्ष का संदेश- 'शिव-शक्ति की आराधना से संवारें जीवन, बुरी आदतों का करें त्याग' - प्रदेश व देशवासियों को दी महाशिवरात्रि की बधाई..       हिमाचल विधानसभा: 15 को पत्रकार दीर्घा और 16 को सर्वदलीय बैठक, स्पीकर पठानियां ने की रचनात्मक सहयोग की अपील - पढ़ें पूरी खबर..      

पर्यटन

पर्यटन को बढ़ावा देने में परस्पर सहयोग करेंगे हिमाचल व गोवा, विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए तैयार किए जाएंगे विशेष पैकेज, पढ़ें पूरी खबर..

February 13, 2023 02:41 PM

पर्यटन को बढ़ावा देने में परस्पर सहयोग करेंगे हिमाचल व गोवा, विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए तैयार करेंगे विशेष पैकेज, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल प्रदेश और गोवा पर्यटन और निवेश जैसे क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए परस्पर सहयोग से कार्य करेंगे और घरेलू तथा विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए विशेष पैकेज भी तैयार किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत के मध्य गोवा में रविवार देर सायं आयोजित बैठक में इस पर चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संयुक्त रणनीति पर विशेष बल देते हुए कहा कि हिमाचल और गोवा देश के प्रमुख पर्यटन राज्य हैं और दोनों ही राज्यों में विश्व के अद्भुत संयुक्त पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित होने की अभूतपूर्व संभावनाएं हैं। इससे लोगों को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध होने के साथ-साथ आर्थिकी को भी बढ़ावा मिलेगा। 

उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों के पर्यटन गंतव्यों को आपस में जोड़ने वाले पर्यटक केंद्रित वृहद् पैकेज तैयार करने की आवश्यकता है ताकि दोनों ही राज्यों में घरेलू तथा विदेशी पर्यटकों की संख्या में और बढ़ोतरी की जा सके।   

उन्होंने कहा कि दोनों राज्य मिलकर पर्यटन और व्यापार के क्षेत्रों में एक विशेष प्रणाली तैयार कर सकते हैं। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और डॉ. प्रमोद सावंत ने समुद्र तथा पर्वतों के पारिस्थितिकीय तंत्र (इको सिस्टम) के बारे में आपसी समझ और बेहतर करने के दृष्टिगत दोनों राज्यों के छात्रों के लिए समुद्र-पर्वत विषय पर आधारित विज्ञान कार्यशालाओं तथा छात्र विनिमय कार्यक्रमों की शृंखला आरंभ करने पर भी चर्चा की।

Have something to say? Post your comment

पर्यटन में और

पर्यटन की दृष्टि से देश भर में न०1 है "हिमाचल प्रदेश" - इस क्षेत्र में हिमाचल को मिले 3 पुरस्कार, पढ़ें पूरी खबर..

राजधानी में पर्यटकों को आकर्षित करने के सरकारी दावे हवा-हवाई, पर्यटकों को नहीं मिल रही सुविधाएं, शिमला में पर्यटकों के ठहरने का औसत घटा, अब सिर्फ इतने दिन ही रुकते हैं पर्यटक ! पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल प्रदेश की शीतकालीन राजधानी के वो मशहूर दर्शनीय स्थल, जो आपकी यात्रा को बना देंगे यादगार और मजेदार

हिमाचल : शहर के जीवन की शोर-शराबे से दूर, जिला काँगड़ा की ये झील हैं सुकून का खज़ाना !

खुद में ऐतिहासिक विरासत समेटे हुए है “टाउन हाल ” देखिये “टाउन हाल” के नये स्वरूप की ताजातरीन तस्वीरें –