Saturday | September 26, 2026
आज का राशिफल: 25 सितम्बर 2026; जानिए सितारों की चाल आपके लिए क्या सकारात्मक सौगात लेकर आई है - पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफ़ल..       शिमला में रफ्तार का कहर: HRTC इलेक्ट्रिक बस और कार की आमने-सामने खौफनाक टक्कर, 2 महिलाओं सहित 3 की दर्दनाक मौत, एक घायल - पढ़ें पूरी खबर..       दलितों-आदिवासियों के अधिकारों और सफाई कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर गदर फ्रंट ने राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में सरकारी खजाने में सेंध लगाने वाले 1012 पूर्व पंचायत प्रधानों पर गिरेगी गाज, संपत्तियां होंगी नीलाम - पढ़ें पूरी खबर..       गुरुवार का राशिफ़ल: 24 सितम्बर 2026; आज के दिन इन राशियों मिलेगी बड़ी कामयाबी, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल....       हिमाचल हाईकोर्ट का सख्त संदेश: सच्ची रिपोर्टिंग पर FIR 'कानून का दुरुपयोग', पत्रकार पर दर्ज मानहानि केस रद्द; क्या अब खत्म होगा पत्रकारों को डराने का खेल? पढ़ें पूरी खबर       आज का राशिफल: 22 सितम्बर 2026; जानिए किन राशियों के चमकेंगे सितारे और किन्हें मिलेगी बड़ी खुशखबरी!       हिमाचल हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: पहली पत्नी के निधन के बाद दूसरी को भी मिलेगा फैमिली पेंशन का हक - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला में मासूम पर कुत्तों का हमला, महापौर कार्यालय के बाहर फूटा जनाक्रोश; गदर फ्रंट बोला - ‘आश्वासन नहीं, कार्रवाई चाहिए’ - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 21 सितंबर 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?      

पर्यटन

पर्यटन को बढ़ावा देने में परस्पर सहयोग करेंगे हिमाचल व गोवा, विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए तैयार किए जाएंगे विशेष पैकेज, पढ़ें पूरी खबर..

February 13, 2023 02:41 PM

पर्यटन को बढ़ावा देने में परस्पर सहयोग करेंगे हिमाचल व गोवा, विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए तैयार करेंगे विशेष पैकेज, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल प्रदेश और गोवा पर्यटन और निवेश जैसे क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए परस्पर सहयोग से कार्य करेंगे और घरेलू तथा विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए विशेष पैकेज भी तैयार किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत के मध्य गोवा में रविवार देर सायं आयोजित बैठक में इस पर चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संयुक्त रणनीति पर विशेष बल देते हुए कहा कि हिमाचल और गोवा देश के प्रमुख पर्यटन राज्य हैं और दोनों ही राज्यों में विश्व के अद्भुत संयुक्त पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित होने की अभूतपूर्व संभावनाएं हैं। इससे लोगों को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध होने के साथ-साथ आर्थिकी को भी बढ़ावा मिलेगा। 

उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों के पर्यटन गंतव्यों को आपस में जोड़ने वाले पर्यटक केंद्रित वृहद् पैकेज तैयार करने की आवश्यकता है ताकि दोनों ही राज्यों में घरेलू तथा विदेशी पर्यटकों की संख्या में और बढ़ोतरी की जा सके।   

उन्होंने कहा कि दोनों राज्य मिलकर पर्यटन और व्यापार के क्षेत्रों में एक विशेष प्रणाली तैयार कर सकते हैं। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और डॉ. प्रमोद सावंत ने समुद्र तथा पर्वतों के पारिस्थितिकीय तंत्र (इको सिस्टम) के बारे में आपसी समझ और बेहतर करने के दृष्टिगत दोनों राज्यों के छात्रों के लिए समुद्र-पर्वत विषय पर आधारित विज्ञान कार्यशालाओं तथा छात्र विनिमय कार्यक्रमों की शृंखला आरंभ करने पर भी चर्चा की।

Have something to say? Post your comment

पर्यटन में और

पर्यटन की दृष्टि से देश भर में न०1 है "हिमाचल प्रदेश" - इस क्षेत्र में हिमाचल को मिले 3 पुरस्कार, पढ़ें पूरी खबर..

राजधानी में पर्यटकों को आकर्षित करने के सरकारी दावे हवा-हवाई, पर्यटकों को नहीं मिल रही सुविधाएं, शिमला में पर्यटकों के ठहरने का औसत घटा, अब सिर्फ इतने दिन ही रुकते हैं पर्यटक ! पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल प्रदेश की शीतकालीन राजधानी के वो मशहूर दर्शनीय स्थल, जो आपकी यात्रा को बना देंगे यादगार और मजेदार

हिमाचल : शहर के जीवन की शोर-शराबे से दूर, जिला काँगड़ा की ये झील हैं सुकून का खज़ाना !

खुद में ऐतिहासिक विरासत समेटे हुए है “टाउन हाल ” देखिये “टाउन हाल” के नये स्वरूप की ताजातरीन तस्वीरें –