ईटानगर: अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। घटना अरुणाचल प्रदेश के मंडला पहाड़ी इलाके के पास की है। जहां सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सेना के सूत्रों के मुताबिक पायलटों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।
ANI के मुताबिक, डिफेंस गुवाहाटी के PRO, लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला के पास एक ऑपरेशनल सॉर्टी के दौरान आर्मी एविएशन चीता हेलीकॉप्टर का आज सुबह करीब 09:15 बजे ATC से संपर्क टूटने की जानकारी मिली थी। अब उस हेलीकॉप्टर के बोमडिला के पश्चिम में मंडला के पास दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है। सर्च पार्टियां घटनास्थल पर भेज दी गई हैं और सर्च ऑपरेशन शुरू हो गया है।
अभी ये महज शुरुआती जानकारी है और ज्यादा जानकारी आने पर Get App खबर अपडेट की जाएगी। साथ ही दुर्घटना के कारणों की भी अभी कुछ पता नहीं चला है।