शिमला में जमीनी विवाद को लेकर गोलीकांड, शख्स ने 3 लोगों को मारी गोलियां, तीनो गम्भीर रूप से घायल, IGMC रेफर, पढ़ें पूरी ख़बर.       हिमाचल में 10वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित, 74.61 फीसदी छात्र पास, मेरिट में भी बेटियों ने लहराया परचम, ऐसे चेक करें परिणाम       आज का राशिफ़ल: 07 मई 2024: इन राशियों के लिए मंगलवार का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी, हनुमान जी आज बनाएंगे सभी बिगड़े काज..       हिमाचल में आज आएगा 10वीं कक्षा का रिजल्ट : HPSEB ने 10.30 बजे बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस; 95 ​​​​​​​हजार स्टूडेंट्स ने दी थी परीक्षा..       हिमाचल के निर्दलीय विधायकों को झटका: एक जून को नहीं होगा उप चुनाव; BJP के टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्छा से दिया था इस्तीफा, पढ़ें पूरी खबर..       धर्मशाला क्रिकेट मैदान में भारत की पहली हाईब्रिड पिच स्थापित, पढ़ें पूरी खबर.       आज का राशिफल: 03 मई 2024; आज इन राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत, धन का मिलेगा बंपर लाभ, जानें आपकी राशि में क्या लिखा है       आज का राशिफ़ल: 02 मई 2024; आज भगवान विष्णु खोलेंगे इन राशियों के भाग्य का द्वार, धन-संपदा में होगी वृद्धि, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन..       हिमाचल में बर्फबारी : किन्नौर के ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी , बागवानों की धुकधुकी बढ़ी, करोड़ों के सेब पर खतरा मंडराया, पढ़ें पूरी खबर..       शिमला रिज पर हॉजरी और फूड के स्टाल लगाने पर लगी रोक, हॉजरी या फिर फूड का स्टॉल लगाया तो होगा सारा सामान जब्त, पढ़ें पूरी खबर..      

देश/विदेश

3 राज्य और 15 सीटें...राज्यसभा चुनाव में कहां किसका जलवा, BJP-कांग्रेस और सपा के कितने कैंडिडेट जीते ? पढ़ें पूरी खबर..

February 28, 2024 07:08 AM
फ़ोटो सोर्स : सोशल मीडिया

राज्यसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। एक ओर जहां भाजपा ने अपना जलवा बरकरार रखा है, वहीं कांग्रेस और सपा को क्रॉस वोटिंग की वजह से तगड़ा झटका लगा है। हिमाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस को राज्यसभा चुनाव में उस समय करारा झटका लगा, जब उसके विधायकों की ‘क्रॉस वोटिंग’ की वजह से पार्टी उम्मीदवार को भाजपा के हाथों हार का सामना करना पड़ा। वहीं, कर्नाटक में कांग्रेस तीन सीट जीतने में सफल रही। उधर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश में आठ सीट पर जबकि समाजवादी पार्टी ने दो सीट पर जीत दर्ज की।

हिमाचल में कांग्रेस को झटका

दरअसल, ‘क्रॉस-वोटिंग’ के बीच भाजपा के उम्मीदवार हर्ष महाजन ने सत्तारूढ़ कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी को पराजित कर हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की इकलौती सीट पर मंगलवार को जीत दर्ज की। बताया गया कि हिमाचल में मुकाबला 34-34 मतों से बराबरी पर रहा था लेकिन उसके बाद भाजपा के महाजन को ‘ड्रॉ’ के जरिए विजेता घोषित कर दिया गया। यह कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है, जिसके पास 68 सदस्यीय विधानसभा में 40 विधायक हैं और उसने निर्दलीय विधायकों का समर्थन होने का भी दावा किया था।

इस परिणाम से यह स्पष्ट हो गया है कि नौ विधायकों ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया। भाजपा ने दावा किया था कि महाजन मजबूत स्थिति में हैं क्योंकि कांग्रेस के कई विधायकों ने ‘अंतरात्मा की आवाज सुनकर वोट डालने’ की उनकी अपील पर ध्यान दिया है। अभी भाजपा के हिमाचल विधानसभा में 25 विधायक हैं।

यूपी में भाजपा ने 10 में से आठ सीटें जीतीं

वहीं, उत्तर प्रदेश में भी भाजपा ने सपा को झटका दिया है। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव में भाजपा के आठ उम्मीदवारों ने परचम लहराया है। उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्रियों- ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि राज्यसभा चुनाव में भाजपा के सभी आठ उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। वहीं, राज्यसभा चुनाव में हार स्वीकार करते हुए सपा उम्मीदवार आलोक रंजन ने विजेताओं को बधाई दी। उत्तर प्रदेश में उस समय हलचल देखी गई, जहां ‘क्रॉस वोटिंग’ की चिंताओं के बीच सपा के मुख्य सचेतक मनोज पांडे ने मतदान के दौरान ही इस्तीफा दे दिया। सोमवार को यादव द्वारा बुलाई गई बैठक में आठ सपा विधायक शामिल नहीं हुए थे।

कर्नाटक में कांग्रेस को तीन, भाजपा एक

कर्नाटक में मंगलवार को राज्यसभा चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने तीन सीट, जबकि भाजपा ने एक सीट जीती। वहीं हिमाचल में एक सीट के लिए मतदान हुआ था और यहां भाजपा ने ही बाजी मारी। इससे पहले दिन में उत्तर प्रदेश की 10, कर्नाटक की चार और हिमाचल प्रदेश की एक सीट के लिए मतदान हुआ. शाम तक सभी के नतीजे आ गए।

कौन-कौन जीते

कर्नाटक से उच्च सदन के लिए निर्वाचित उम्मीदवारों में अजय माकन, जी सी चंद्रशेखर और सैयद नासिर हुसैन (सभी कांग्रेस से) और भाजपा के नारायणसा के. भांडगे शामिल हैं। कर्नाटक में चार सीट के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें जनता दल (सेक्युलर) के उम्मीदवार डी. कुपेंद्र रेड्डी भी शामिल थे। चुनाव में ‘क्रॉस वोटिंग’ हुई और भाजपा विधायकों में से एक, एस टी सोमशेखर ने कांग्रेस के अजय माकन के लिए मतदान किया, जबकि अन्य विधायक ए. शिवराम हेब्बार ने मतदान में भाग नहीं लिया।

उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव-10 सीट

भाजपा-8

सपा-2

कर्नाटक राज्यसभा चुनाव-4 सीट

कांग्रेस-3

भाजपा-1

हिमाचल राज्यसभा चुनाव-1

भाजपा-1

कांग्रेस-0

(इनपुट भाषा से)

 

Have something to say? Post your comment

देश/विदेश में और

बिहार के पप्पू यादव की पार्टी का कांग्रेस में विलय..

हरियाणा की सियासत में बड़ा बदलाव, खट्टर के इस्तीफे के बाद नायब सिंह सैनी होंगे नए CM, 2 डिप्टी सीएम का भी ऐलान, पढ़ें पूरी खबर..

सदन में नोट लेकर दिया वोट, या दिया भाषण, तो चलेगा मुकदमा, सांसदों, विधायकों को कानूनी छूट से SC का इंकार, 26 साल पुराना फैसला पलटा, पढ़ें पूरी खबर.

ED के सामने आज भी नहीं पेश होंगे केजरीवाल: मांगी नई तारीख, बोले- मैं जांच के लिए तैयार हूं... रखी ये शर्त, पढ़ें पूरी खबर..

बेंगलुरू के रामेश्वरम रेस्तरां में हुआ धमाका, हादसे में कई लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा, पढ़ें पूरी खबर..

सात समंदर पार भी रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की धूम, श्री राम के जयकारे से गूंजा अमेरिका और ब्रिटेन, पढ़ें पूरी खबर..

भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाना है : केशव प्रसाद मौर्य

दाऊद इब्राहिम का अंत नजदीक : मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को दिया गया जहर ! कराची के अस्पताल में भर्ती, हालत गम्भीर, पढ़े पूरी खबर..

भजन लाल शर्मा होंगे राजस्थान के नए सीएम, पहली बार ही चुनाव लड़ा और पहली बार में ही बन गए सीएम, पढ़ें पूरी खबर..

राजस्थान में बीजेपी ने वसुंधरा को मुख्यमंत्री नहीं बनाया तो इन नामों पर हो सकता है विचार