हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Wednesday | December 31, 2025
सुक्खू कैबिनेट के बड़े फैसले: हिमाचल के 100 स्कूलों में शुरू होगा CBSE पैटर्न, नौकरियों का पिटारा खुला और बद्दी बनेगा 'वर्ल्ड क्लास सिटी' - पढ़ें पूरी खबर..       IGMC विवाद का 'सुखद अंत': सचिवालय में हाथ मिलाकर गले मिले डॉक्टर-मरीज, जनता से मांगी माफी, शिकायतें होंगी वापस - पढ़ें पूरी खबर.       राशिफल 30 दिसंबर 2025: मंगलवार को इन राशियों पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा, जानें अपनी राशि का हाल       "लोकतंत्र में जन-जागरूकता का सशक्त माध्यम है लेखन" - विमोचन अवसर पर बोले विस अध्यक्ष पठानिया - पढ़ें पूरी खबर       हिमाचल में 'व्हाइट न्यू ईयर' का काउंटडाउन: 31 दिसंबर को भारी बर्फबारी का अलर्ट, इन पर्यटन स्थलों पर दिखेगा कुदरत का करिश्मा - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 29 दिसंबर 2025; जानें सोमवार को किन राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा - पढ़ें आज का राशिफ़ल..       मुख्यमंत्री सुक्खू का रेजिडेंट डॉक्टरों को कड़ा अल्टीमेटम: "अहंकार छोड़ें और सोमवार से काम पर लौटें" - क्या CM के इस सख्त संदेश पर खत्म हुई डॉक्टरों की हड़ताल - पढ़ें पूरी खबर..       BIG BREAKING: मुख्यमंत्री की सख्ती और RDA में दोफाड़; एक गुट का काम पर लौटने का फैसला, तो दूसरा अब भी गेट पर अड़ा - पढ़ें पूरी खबर.       आज का राशिफल: 28 दिसंबर 2025 – मेष से मीन तक, जानें कैसा रहेगा आपके लिए साल का आखिरी रविवार?       शिक्षा और परोपकार की अनूठी मिसाल: वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र ठाकुर ने मां की स्मृति में घड़याच स्कूल के लिए खोला मदद का पिटारा - पढ़ें पूरी खबर..      

देश/विदेश

दुःखद ख़बर: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 14 महिलाओं समेत 18 लोगों की मौत, जो गिरा, वो दबता चला गया.. मृतकों की पूरी लिस्ट देखने के लिए पढ़ें पूरी खबर..

February 16, 2025 10:07 AM
Om Prakash Thakur

किसी ने अपनी मां को खो दिया, तो किसी की पत्‍नी उसे छोड़कर चली गई...नई दिल्‍ली रेलवे स्‍टेशन पर शनिवार की रात का मंजर बेहद खौफनाक था. प्‍लेटफॉर्म नंबर 14 और 15 पर इतनी भीड़ उमड़ी कि हालात बेकाबू हो गए. प्‍लेटफॉर्म तक आने वाली सीढ़ियों पर भारी भीड़ के बीच एक शख्‍स का पैर फिसला और उसके पीछे कई लोग गिर गए और भगदड़ मच गई. ऐसे में जो दबा था, वो दबता चला गया और देखते ही देखते 18 लोगों ने अपनी जान गंवा दी. स्‍टेशन पर मौजूद एक प्रत्‍यक्षदर्शी ने बताया कि ऐसी भीड़ उन्‍होंने पहले कभी नहीं देखी... भगदड़ के बाद सीढ़ियों के पास शवों के ढेर नजर आए. ये बेहद ही दर्दनाक हादसा था.

नई दिल्ली: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात मची भगदड़ में 14 महिलाओं समेत 18 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना प्लेटफॉर्म 14 और 15 पर रात 10 के करीब हुई। बताया जाता है कि प्लेटफॉर्म पर भीड़ अचानक से बढ़ने से यह हादसा हुआ। इस भीड़ में ज्यादातर लोग महाकुंभ स्नान के लिए जा रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है। इस हादसे की हाईलेवल जांच के आदेश दिए गए हैं।

उपराष्ट्रपति ने हादसे पर शोक जतायाउपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ की घटना पर दुख जताया है।

पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा, "यह घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है और मैं पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। यह रेलवे का कुप्रबंधन है जिसके कारण इतने सारे लोगों की जान चली गई। रेल मंत्री को जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर दुख जताया, कहा-' नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात को हुई भगदड़ में कई व्यक्तियों के मारे जाने की खबर अत्यंत ही दुखद है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। कुंभ के चलते उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के लिए बेहतर इंतज़ाम किए जा सकते थे ताकि ऐसी अप्रिय स्थिति से बचा जा सकता था। आशा करता हूं कि इस घटना के जिम्मेदारों के खिलाफ शीघ्र सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा ऐसे हालात दुबारा न बनें इस ओर भी रेल मंत्रालय ध्यान देगा। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।'

बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने भी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे को लेकर दुख जताया है। उन्होंने कहा, 'प्रयागराज महाकुंभ जाने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भीड़ के बीच, रेलवे की गंभीर लापरवाही के कारण, मची भगदड़ में काफी लोगों की हुई मौत व घायल होने की घटना अति-दुखद है। पीड़ितों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। सरकार दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तथा पीड़ितों की पूरी मदद भी करे।'

मृतकों की पूरी लिस्ट

1. आहा देवी (79 वर्ष) पत्नी रविन्दी नाथ निवासी बक्सर, बिहार

2.पूनम देवी (40 वर्ष) पत्नी मेघनाथ निवासी सारण, बिहार

3.ललिता देवी (35 वर्ष) पत्नी संतोष निवासी परना, बिहार

4. सुरुचि पुत्री (11 वर्ष) मनोज शाह निवासी मुजफ्फरपुर, बिहार

5. कृष्णा देवी (40 वर्ष) पत्नी विजय शाह निवासी समस्तीपुर, बिहार

6. विजय साह (15 वर्ष) पुत्र राम सरूप साह निवासी समस्तीपुर, बिहार

7. नीरज (12 वर्ष) पुत्र इंद्रजीत पासवान निवासी वैशाली, बिहार

8. शांति देवी (40 वर्ष) पत्नी राज कुमार मांझी निवासी नवादा, बिहार

9. पूजा कुमार (8 वर्ष) पुत्री राज कुमार मांझी निवासी नवादा, बिहार

10.पिंकी देवी (41 वर्ष) पत्नी उपेन्द्र शर्मा निवासी संगम विहार, दिल्ली

11. शीला देवी (50 वर्ष) पत्नी उमेश गिरी निवासी सरिता विहार, दिल्ली

12. व्योम (25 वर्ष) पुत्र धर्मवीर निवासी बवाना, दिल्ली

13.मनोज (47 वर्ष) पुत्र पंचदेव कुशवाह निवासी नांगलोई, दिल्ली

14. पूनम (34 वर्ष) पत्नी वीरेंद्र सिंह निवासी महावीर एन्क्लेव, दिल्ली

15. ममता झा (40 वर्ष) पत्नी विपिन झा निवासी नांगलोई, दिल्ली

16. रिया सिंह (7 वर्ष) पुत्री ओपिल सिंह निवासी सागरपुर, दिल्ली

17. बेबी कुमारी (24 वर्ष) पुत्री प्रभु साह निवासी बिजवासन, दिल्ली

18. संगीता मलिक (34 वर्ष) पत्नी मोहित मलिक निवासी भिवानी, हरियाणा

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने जहां इस हादसे पर दुख जताया वहीं इसे रेलवे की नाकामी और सरकार की असंवेदनशीलता भी बताया। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मचने से कई लोगों की मृत्यु और कईयों के घायल होने की ख़बर अत्यंत दुखद और व्यथित करने वाली है। शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं। यह घटना एक बार फिर रेलवे की नाकामी और सरकार की असंवेदनशीलता को उजागर करती है। प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए स्टेशन पर बेहतर इंतजाम किए जाने चाहिए थे। सरकार और प्रशासन को सुनिश्चित करना चाहिए कि बदइंतजामी और लापरवाही के कारण किसी को अपनी जान न गंवानी पड़े।

Have something to say? Post your comment

देश/विदेश में और

इस्लामाबाद में आत्मघाती हमला - पाकिस्तान की राजधानी दहल उठी, 12 लोगों की मौत, कई घायल - पढ़ें पूरी खबर

दिल्ली में भीषण कार ब्लास्ट: लाल किला मेट्रो पार्किंग में हुआ भीषण बिस्फोट, 8 की मौत - दिल्ली से लेकर कई राज्यों में अलर्ट, जांच एजेंसियां सक्रिय - पढ़ें पूरी खबर..

पांच साल की मासूम के साथ दरिंदगी, दोषियों अमित और निखिल को फांसी, अदालत ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला - पढ़ें पूरी खबर

लोकगायिका मैथिली ठाकुर भाजपा में शामिल, लोकसंगीत की दुनिया से सीधे राजनीति में कदम; अलीनगर से विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावना, पढ़ें पूरी खबर..

नेपाल में राजनीतिक संकट: प्रधानमंत्री ओली और राष्ट्रपति पौडेल का इस्तीफा, हिंसक प्रदर्शनों में संसद भवन और नेताओं के घरों में लगाई आग, पूर्व पीएम की पत्नी को जिंदा जलाया, पढ़ें पूरी खबर..

नेपाल सरकार का बड़ा फैसला: फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हाट्सएप बैन, सिर्फ पंजीकृत ऐप्स रहेंगे सक्रिय, पढ़ें पूरी खबर

"ऑनलाइन गेमिंग पर PM मोदी का बड़ा बयान: युवाओं की सुरक्षा के लिए कड़ा कानून जरूरी" - पढ़ें पूरी खबर..

सबसे बड़ी आपदा: भूस्खलन से पूरा गांव तबाह, 1,000 लोगों की मौत – सिर्फ एक शख्स बचा जिंदा, पढ़ें पूरी खबर..

अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही: 600 से अधिक लोगों की मौत, 1300 से ज्यादा घायल, पढ़ें पूरी खबर..

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने 68वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन पर की रणनीतिक चर्चा, पढ़ें पूरी खबर..