हिमाचल के मिड-डे मील वर्करों के लिए बड़ी खुशखबरी: सरकार ने बदला अपना ही फैसला, अब हर महीने खाते में आएंगे पूरे 5,500 रुपये - पढ़ें पूरी खबर       आज का पंचांग: शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 — तिथि, नक्षत्र, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का पूरा विवरण       आज का राशिफल: शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 — मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल और शुभ उपाय       भरी सभा में माइक पर गूंजा 'सत्ता का रसूख': CM के सलाहकार ने कमिश्नर को घुमाया फोन, बोले- बजट की चिंता छोड़ो, पेवर ब्लॉक का ऑर्डर दो       हिमाचल: गारंटियों पर सियासी मरहम या जनकल्याण? 4 साल बाद शर्तों के साथ धरातल पर उतरी 1500 रुपये और मुफ्त बिजली की योजना       हिमाचल के सरकारी स्कूलों में 'मुखिया' का टोटा, 441 प्रधानाचार्यों की कुर्सी खाली होने से चरमराई व्यवस्था       ताबो में माइनस 6.1 डिग्री तक गिरा पारा, जमने लगे झरने और मैदानी इलाकों में कोहरे की मार       हिमाचल कांग्रेस में सियासी सर्जरी: दो दिग्गज उपाध्यक्षों की छुट्टी, आलाकमान ने दिया अनुशासन का कड़ा संदेश       चंबा के संघणी बाजार में आधी रात को भड़की आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान       1400 साल की जिंदगी, न बुढ़ापा न बीमारी: क्या सुपरइंटेलिजेंट AI लिखने जा रहा है इंसान के 'अमरत्व' की नई परिभाषा? ऑक्सफोर्ड के पूर्व प्रोफेसर के चौंकाने वाले दावे ने विज्ञान जगत में मचाई हलचल - पढ़ें खबर.      

देश/विदेश

एक और नोटबंदी ! RBI ने 2000 के नोट पर लिया बड़ा फैसला, इस तारीख तक बदल सकेंगे करंसी, पढ़ें पूरी खबर..

May 19, 2023 09:48 PM
सांकेतिक फ़ोटो

एक और नोटबंदी ! RBI ने 2000 के नोट पर लिया बड़ा फैसला, इस तारीख से बदल सकेंगे करंसी, पढ़ें पूरी खबर..

नोटबंदी के बाद जारी किए गए 2000 रुपये के नोट को लेकर रिजर्व बैंक ने बड़ा फैसला किया है। भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों को सलाह दी है कि वे तत्काल प्रभाव से 2000 रुपये मूल्यवर्ग के बैंकनोट जारी करना बंद करें। हालांकि 2000 रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे। 'क्लीन नोट पॉलिसी' के तहत रिजर्व बैंक ने ये फैसला लिया है ।

आरबीआई ने शुक्रवार को रिलीज में बताया कि दो हजार रुपये के नोट को सर्कुलेशन से वापस ले लिया गया है। लेकिन यह लीगल टेंडर बना रहेगा। 2, 000 रुपये का यह नोट नवंबर 2016 में लाया गया था। रिजर्व बैंक के आदेश के अनुसार यदि आपके पास 2000 रुपये का नोट है तो आप 23 मई से 30 सितंबर के बीच बैंक जाकर अपना 2000 का नोट बदल सकते हैं। एक बार में 2 हजार के 10 नोट बदले जा सकते हैं। अगर आपके पास 2000 के 10 से अधिक नोट है तो आप उसे अपने बैंक में सीधे जमा कर सकेंगे। 2000 के जितने भी नोट होंगे आप बैंक में जमा कर सकेंगे - आपसे इस बारे में न कोई सवाल पूछा जाएगा, ना कोई जानकारी ली जाएगी के नोट आपने कहां से लाए।

इस फैसले का असर

रिजर्व बैंक के इस आदेश के बाद कुछ बातें आपको समझ लेनी चाहिए। पहली बात यह कि रिजर्व बैंक ने बैंकों से इस नोट को जारी करने से मना किया है। यह अभी भी वैध मुद्रा है। यदि आपके पास यह नोट है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आप इस नोट को 23 मई से लेकर 30 सितंबर तक बैंक जाकर बदल सकते हैं। एक बार में 2 हजार के 10 नोट बदले जा सकते हैं। यानि एक बार में 20 हजार रुपये तक के नोट बदले जा सकते हैं।

क्या सच में नोटबंदी ।

रिजर्व बैंक के फैसले को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। RBI ने साफ किया है, आप अभी भी 2000 रुपये के नोट को लेकर आप नोटबंदी न समझें। सीधे शब्दों में ऐसे समझें कि आप अभी इस 2000 रुपये के नोट को बाजार में खरीदारी कर सकते हैं। दुकानदार या पेट्रोल पंप वाला आपसे 2000 का नोट लेने से मना नहीं कर सकता है। आप आराम से 30 सितंबर तक यह नोट बैंक में जाकर बदल सकते हैं।

2018 से बंद है प्रिंटिंग

नोटबंदी के बाद 2016 को लॉन्च किया गया 2000 का नोट आरबीआई एक्ट 1934 के सेक्शन 24 (1) के तहत लाया गया था। लेकिन बड़ा नोट होने के चलते यह नोट प्रचलन से कुछ ही दिनों बाद बाहर होता दिखाई दिया था। रिजर्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार 2, 000 रुपये के बैंकनोट्स की प्रिंटिंग 2018-19 में बंद कर दी गई थीं। 2021 में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में ये जानकारी दी थी कि पिछले दो साल से 2000 रुपये के एक भी नोट की छपाई नहीं हुई है।

* RBI ने साल 2021-22 के सलाना रिपोर्ट में कहा कि 2020-21 में कुल करेंसी सर्कुलेशन में 2, 000 रुपये को नोटों की हिस्सेदारी 17.3 फीसदी थी

* 2019-20 में 2000 रुपये के 5, 47, 952 रुपये वैल्यू के नोट सर्कुलेशन में थे

* कुल नोटों में 22.6 फीसदी हिस्सेदारी थी

* 2020-21 में घटकर ये 4, 90, 195 करोड़ रुपये वैल्यू की रह गई

* 2021-22 में कुल करेंसी के सर्कुलेशन में 2, 000 रुपये के नोटों की संख्या और कम हुई

* कम होकर नोटों की संख्या 4, 28, 394 करोड़ रुपये रह गई थी

Have something to say? Post your comment

देश/विदेश में और

यूक्रेन का लीबिया स्थित रूसी नौसैनिक अड्डे पर ड्रोन हमला, काला सागर से बाहर बढ़ा युद्ध का दायरा

18 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें: क्वाड शिखर सम्मेलन में भारत की बड़ी कूटनीतिक पहल, आंध्र में चक्रवाती तूफान का खतरा और आईपीएल में धोनी के युग का अंत - पढ़ें विस्तार से..

बिना लाइसेंस सूदखोरी करने वालों को सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका, कहा- राज्य के मनी-लेंडिंग कानूनों को दरकिनार कर नहीं चल सकता चेक बाउंस का मुकदमा - पढ़ें विस्तार से ..

सत्ता से सवाल पूछना भूल गए पत्रकार? पीएम मोदी के साथ सेल्फी की होड़ पर भड़के ओम थानवी, एडिटर्स गिल्ड से की एडवाइजरी जारी करने की मांग - पढ़ें पूरी खबर..

अमेरिका में वीजा सख्ती का बड़ा असर: आईबीएम (IBM) ने अधिकांश पदों के लिए H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप बंद की

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सीआरपीएफ नाके पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; उपराज्यपाल ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

असम के दिगारू में बड़ा रेल हादसा: कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के 7 डिब्बे पटरी से उतरे - पढ़ें पूरी खबर..

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'दादा की संपत्ति पर पोते का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं, पिता को मिला हिस्सा निजी संपत्ति'

विश्व बैंक ने भारतीय जल प्रबंधन को सराहा: 'अटल भूजल योजना' बनी वैश्विक रोल मॉडल

टेक जगत में बड़ा उलटफेर: माइक्रोसॉफ्ट फिर बनी दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी, एनवीडिया फिसली